कक्षा 12वीं रसायन शास्त्र – Practice Paper Set B
Class 12th Chemistry Practice Paper – Set B कक्षा 12वीं रसायन शास्त्र प्रैक्टिस पेपर – Set B
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की कक्षा 12वीं
रसायन शास्त्र परीक्षा की सुदृढ़ तैयारी के लिए
Practice Paper – Set B (HINDI & ENGLISH MEDIUM) तैयार किया गया है।
यह प्रश्नपत्र नवीन सिलेबस एवं बोर्ड परीक्षा पैटर्न के अनुरूप बनाया गया है।
Chemistry Model Paper 12th (Set-B) - Sandipani Vidyalaya
Set B विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो अतिरिक्त अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं।
- Class 12th Chemistry Practice Paper – Set D (HINDI & ENGLISH MEDIUM)
- Class 12th Chemistry Practice Paper – Set C (HINDI & ENGLISH MEDIUM)
- Class 12th Chemistry Practice Paper – Set B (HINDI & ENGLISH MEDIUM)
- Class 12th Chemistry Practice Paper – Set A (HINDI & ENGLISH MEDIUM)
📝 Practice Paper Set B की प्रमुख विशेषताएँ
- MP Board ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्नों का चयन
- वस्तुनिष्ठ (MCQ), लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण आधारित प्रश्न
- संख्यात्मक (Numerical) प्रश्नों का समावेश
- Self-Assessment के लिए उपयुक्त प्रश्नपत्र
🎯 यह Practice Paper किनके लिए लाभकारी है?
- कक्षा 12वीं MP Board के नियमित विद्यार्थी
- प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र
- अतिरिक्त अभ्यास द्वारा अंक सुधारने वाले विद्यार्थी
- रसायन शास्त्र में उच्च अंक प्राप्त करने के इच्छुक छात्र
⬇️ Practice Paper (HINDI & ENGLISH MEDIUM)
माध्यम (Medium):
कक्षा 12वीं - रसायन शास्त्र Class 12th - Chemistry
(मॉडल पेपर: सेट-B)
(Model Paper: Set-B)
Created by: D Septa | पूर्णांक: 70 | समय: 3 घंटे Created by: D Septa | Max Marks: 70 | Time: 3 Hours
खण्ड अ: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (28 अंक)
Section A: Objective Type Questions (28 Marks)
प्र.1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (1×6 = 6 अंक)
Q.1. Choose the correct option: (1×6 = 6 Marks)
(i) शुद्ध जल की मोलरता होती है:
(i) The molarity of pure water is:
👉 (स) 55.55 M
👉 (c) 55.55 M
(ii) सेल स्थिरांक की इकाई है:
(ii) The unit of cell constant is:
👉 (स) cm-1
👉 (c) cm-1
(iii) प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक k का मात्रक है:
(iii) The unit of rate constant 'k' for a first-order reaction is:
👉 (ब) s-1
👉 (b) s-1
(iv) [Ni(CO)4] में निकिल (Ni) की ऑक्सीकरण संख्या है:
(iv) The oxidation number of Nickel (Ni) in [Ni(CO)4] is:
👉 (स) 0
👉 (c) 0
(v) SN1 अभिक्रिया में प्रथम पद में निर्माण होता है:
(v) In the SN1 reaction, the first step involves the formation of:
👉 (ब) कार्बधनायन
👉 (b) Carbocation
(vi) विटामिन B12 में कौन सी धातु उपस्थित होती है?
(vi) Which metal is present in Vitamin B12?
👉 (ब) कोबाल्ट (Co)
👉 (b) Cobalt (Co)
प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (1×6 = 6 अंक)
Q.2. Fill in the blanks: (1×6 = 6 Marks)
(i) EDTA एक ________ लिगन्ड है।
(i) EDTA is a ________ ligand.
षठदंतुर (Hexadentate)
Hexadentate
(ii) प्राथमिक ऐमीन बनाने के लिए ________ अभिक्रिया का उपयोग किया जाता है।
(ii) ________ reaction is used to prepare primary amines.
हॉफमैन ब्रोमाइड (Hoffmann Bromamide)
Hoffmann Bromamide
(iii) ग्लूकोज के पूर्ण ऑक्सीकरण से ________ अणु ATP प्राप्त होते हैं।
(iii) Complete oxidation of glucose yields ________ molecules of ATP.
38
38
(iv) लैन्थेनाइड तत्वों के आकार में कमी को ________ कहते हैं।
(iv) The steady decrease in the size of lanthanide elements is called ________.
लैन्थेनाइड संकुचन (Lanthanide Contraction)
Lanthanide Contraction
(v) शून्य कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्द्ध-आयु काल अभिकारक की प्रारंभिक सांद्रता के ________ होता है।
(v) The half-life of a zero-order reaction is ________ to the initial concentration of the reactant.
समानुपाती (Directly proportional)
Directly proportional
(vi) प्रतिरोध का व्युत्क्रम ________ कहलाता है।
(vi) The reciprocal of resistance is called ________.
चालकता (Conductance)
Conductance
प्र.3. सत्य/असत्य लिखिए: (1×6 = 6 अंक)
Q.3. State True or False: (1×6 = 6 Marks)
(i) कांच एक अतिशीतित द्रव (Supercooled liquid) है।
(i) Glass is a supercooled liquid.
सत्य
True
(ii) तनुता बढ़ाने पर विलयन की विशिष्ट चालकता बढ़ती है।
(ii) Specific conductance of a solution increases with dilution.
असत्य (घटती है)
False (It decreases)
(iii) सभी एन्जाइम प्रोटीन होते हैं।
(iii) All enzymes are proteins.
सत्य (लगभग सभी)
True (Almost all)
(iv) फीनॉल को कार्बोलिक अम्ल भी कहते हैं।
(iv) Phenol is also called carbolic acid.
सत्य
True
(v) ऐनिलीन, अमोनिया से अधिक क्षारीय है।
(v) Aniline is more basic than ammonia.
असत्य (कम क्षारीय है)
False (It is less basic)
(vi) F-केंद्र के कारण क्रिस्टल रंगीन दिखाई देते हैं।
(vi) Crystals appear colored due to F-centers.
सत्य
True
प्र.4. सही जोड़ी बनाइए: (1×5 = 5 अंक)
Q.4. Match the following: (1×5 = 5 Marks)
(i) विटामिन C -> (क) बैंगनी रंग (प्रोटीन परीक्षण)
(ii) ल्यूकास अभिकर्मक -> (ख) स्कर्वी
(iii) हिंसबर्ग अभिकर्मक -> (ग) ZnCl2 + HCl
(iv) बाइयूरेट परीक्षण -> (घ) C6H5SO2Cl
(v) केलगॉन -> (ङ) NaPO3
(ii) ल्यूकास अभिकर्मक -> (ख) स्कर्वी
(iii) हिंसबर्ग अभिकर्मक -> (ग) ZnCl2 + HCl
(iv) बाइयूरेट परीक्षण -> (घ) C6H5SO2Cl
(v) केलगॉन -> (ङ) NaPO3
(i) Vitamin C -> (a) Violet color (Protein test)
(ii) Lucas Reagent -> (b) Scurvy
(iii) Hinsberg's Reagent -> (c) ZnCl2 + HCl
(iv) Biuret Test -> (d) C6H5SO2Cl
(v) Calgon -> (e) NaPO3
(ii) Lucas Reagent -> (b) Scurvy
(iii) Hinsberg's Reagent -> (c) ZnCl2 + HCl
(iv) Biuret Test -> (d) C6H5SO2Cl
(v) Calgon -> (e) NaPO3
सही मिलान:
(i) विटामिन C → (ख) स्कर्वी
(ii) ल्यूकास अभिकर्मक → (ग) ZnCl2 + HCl
(iii) हिंसबर्ग अभिकर्मक → (घ) C6H5SO2Cl (बेंजीन सल्फोनिल क्लोराइड)
(iv) बाइयूरेट परीक्षण → (क) बैंगनी रंग (प्रोटीन परीक्षण)
(v) केलगॉन → (ङ) NaPO3

Correct Match:
(i) Vitamin C → (b) Scurvy
(ii) Lucas Reagent → (c) ZnCl2 + HCl
(iii) Hinsberg's Reagent → (d) C6H5SO2Cl (Benzene sulfonyl chloride)
(iv) Biuret Test → (a) Violet color (Protein test)
(v) Calgon → (e) NaPO3

प्र.5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए: (1×5 = 5 अंक)
Q.5. Answer in one word/sentence: (1×5 = 5 Marks)
(i) आरेनियस समीकरण लिखिए।
(i) Write the Arrhenius equation.
k = A e-Ea/RT
(ii) मोल प्रभाज का सूत्र लिखिए।
(ii) Write the formula for mole fraction.
XA = nA / (nA + nB)
(iii) टॉलेन अभिकर्मक क्या है?
(iii) What is Tollen's reagent?
अमोनियामय सिल्वर नाइट्रेट विलयन ([Ag(NH3)2]+)
Ammoniacal silver nitrate solution ([Ag(NH3)2]+)
(iv) रक्त का थक्का बनाने में कौन सा प्रोटीन सहायक है?
(iv) Which protein helps in blood clotting?
फाइब्रिनोजन (Fibrinogen)
Fibrinogen
(v) ज्वीटर आयन (Zwitter ion) का एक उदाहरण दीजिए।
(v) Give an example of a Zwitter ion.
ग्लाइसिन (अमीनो अम्ल) +H3N-CH2-COO-
Glycine (Amino acid) +H3N-CH2-COO-
खण्ड ब: अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
Section B: Very Short Answer Type Questions (2 Marks)
प्र.6. हेनरी का नियम लिखिए तथा इसका एक अनुप्रयोग बताइए।
Q.6. Write Henry's Law and give one of its applications.
अथवा / OR
राउल्ट का नियम क्या है?
What is Raoult's Law?
उत्तर: स्थिर ताप पर किसी द्रव में गैस की विलेयता, गैस के आंशिक दाब के समानुपाती होती है। (p = KH . x)
अनुप्रयोग: शीतल पेय पदार्थों (Soft drinks) में CO2 की विलेयता बढ़ाने के लिए बोतल को उच्च दाब पर सील किया जाता है।
अनुप्रयोग: शीतल पेय पदार्थों (Soft drinks) में CO2 की विलेयता बढ़ाने के लिए बोतल को उच्च दाब पर सील किया जाता है।
Answer: At constant temperature, the solubility of a gas in a liquid is directly proportional to the partial pressure of the gas present above the surface of liquid or solution. (p = KH . x)
Application: To increase the solubility of CO2 in soft drinks, the bottle is sealed under high pressure.
Application: To increase the solubility of CO2 in soft drinks, the bottle is sealed under high pressure.
उत्तर: स्थिर ताप पर, किसी अवाष्पशील विलेय युक्त विलयन का वाष्प दाब, उसमें उपस्थित विलायक के मोल प्रभाज के समानुपाती होता है।
Answer: At a given temperature, for a solution of volatile liquids, the partial vapour pressure of each component of the solution is directly proportional to its mole fraction present in solution. (Or for non-volatile solute, vapour pressure is proportional to mole fraction of solvent).
प्र.7. अभिक्रिया की आणविकता और अभिक्रिया की कोटि में दो अंतर लिखिए।
Q.7. Write two differences between molecularity and order of a reaction.
अथवा / OR
छद्म प्रथम कोटि अभिक्रिया (Pseudo First Order Reaction) किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
What is a Pseudo First Order Reaction? Explain with an example.
उत्तर: 1. आणविकता एक सैद्धांतिक मान है, जबकि कोटि प्रायोगिक मान है।
2. आणविकता कभी शून्य या भिन्नात्मक नहीं हो सकती, कोटि शून्य या भिन्नात्मक हो सकती है।
2. आणविकता कभी शून्य या भिन्नात्मक नहीं हो सकती, कोटि शून्य या भिन्नात्मक हो सकती है।
Answer: 1. Molecularity is a theoretical concept, while order of a reaction is an experimentally determined value.
2. Molecularity can never be zero or a fraction, whereas order can be zero or a fraction.
2. Molecularity can never be zero or a fraction, whereas order can be zero or a fraction.
उत्तर: वह रासायनिक अभिक्रिया जिसकी आणविकता 2 या अधिक हो, लेकिन प्रायोगिक रूप से कोटि 1 हो। ऐसा तब होता है जब एक अभिकारक आधिक्य में हो।
उदाहरण: एथिल एसीटेट का जल अपघटन (जल आधिक्य में)।
उदाहरण: एथिल एसीटेट का जल अपघटन (जल आधिक्य में)।
Answer: A chemical reaction that has a molecularity of 2 or more but behaves as a first-order reaction experimentally is called a pseudo first-order reaction. This happens when one reactant is present in large excess.
Example: Hydrolysis of ethyl acetate (where water is in excess).
Example: Hydrolysis of ethyl acetate (where water is in excess).
प्र.8. द्विक लवण (Double Salt) और संकुल लवण (Complex Salt) में दो अंतर लिखिए।
Q.8. Write two differences between Double Salt and Complex Salt.
अथवा / OR
लिगन्ड (Ligand) क्या है? उदाहरण दीजिए।
What is a Ligand? Give an example.
उत्तर: 1. द्विक लवण जल में पूर्णतः आयनित हो जाते हैं (अपनी पहचान खो देते हैं), संकुल लवण अपनी पहचान बनाए रखते हैं (पूर्णतः आयनित नहीं होते)।
2. द्विक लवण का उदाहरण: फिटकरी। संकुल का उदाहरण: K4[Fe(CN)6].
2. द्विक लवण का उदाहरण: फिटकरी। संकुल का उदाहरण: K4[Fe(CN)6].
Answer: 1. Double salts ionize completely in water (lose their identity), while complex salts do not ionize completely (retain their identity).
2. Example of Double salt: Alum. Example of Complex salt: K4[Fe(CN)6].
2. Example of Double salt: Alum. Example of Complex salt: K4[Fe(CN)6].
उत्तर: वह परमाणु, आयन या अणु जो केंद्रीय धातु परमाणु को इलेक्ट्रॉन युग्म दान करके उपसहसंयोजक बंध बनाता है, लिगन्ड कहलाता है।
उदाहरण: NH3, CN-, H2O.
उदाहरण: NH3, CN-, H2O.
Answer: An atom, ion, or molecule that donates a pair of electrons to the central metal atom to form a coordinate bond is called a ligand.
Examples: NH3, CN-, H2O.
Examples: NH3, CN-, H2O.
प्र.9. सैंडमेयर अभिक्रिया (Sandmeyer Reaction) का रासायनिक समीकरण लिखिए।
Q.9. Write the chemical equation for Sandmeyer Reaction.
अथवा / OR
हुंसडीकर अभिक्रिया को समझाइए।
Explain Hunsdiecker Reaction.
उत्तर: जब बेंजीन डाइएजोनियम क्लोराइड को CuCl/HCl के साथ गर्म करते हैं, तो क्लोरोबेंजीन बनता है।
C6H5N2Cl + CuCl/HCl → C6H5Cl + N2
C6H5N2Cl + CuCl/HCl → C6H5Cl + N2
Answer: When benzene diazonium chloride is heated with CuCl/HCl, chlorobenzene is formed.
C6H5N2Cl + CuCl/HCl → C6H5Cl + N2
C6H5N2Cl + CuCl/HCl → C6H5Cl + N2
उत्तर: जब वसा अम्ल के सिल्वर लवण को ब्रोमीन के साथ CCl4 की उपस्थिति में गर्म करते हैं, तो एल्किल ब्रोमाइड बनता है।
R-COOAg + Br2 → R-Br + CO2 + AgBr
R-COOAg + Br2 → R-Br + CO2 + AgBr
Answer: When the silver salt of a fatty acid is heated with bromine in the presence of CCl4, an alkyl bromide is formed.
R-COOAg + Br2 → R-Br + CO2 + AgBr
R-COOAg + Br2 → R-Br + CO2 + AgBr
प्र.10. ऐमीन जल में विलेय क्यों हैं?
Q.10. Why are amines soluble in water?
अथवा / OR
ऐनिलीन फ्रीडल-क्राफ्ट अभिक्रिया प्रदर्शित नहीं करती, क्यों?
Aniline does not undergo Friedel-Crafts reaction, why?
उत्तर: ऐमीन के अणु जल के अणुओं के साथ अंतराआण्विक हाइड्रोजन बंध (H-Bond) बना लेते हैं, इसलिए वे जल में विलेय होते हैं।
Answer: Amine molecules can form intermolecular hydrogen bonds (H-Bonds) with water molecules, hence they are soluble in water.
उत्तर: फ्रीडल-क्राफ्ट अभिक्रिया में उत्प्रेरक AlCl3 (लुइस अम्ल) होता है। ऐनिलीन एक लुइस क्षारक है। यह AlCl3 के साथ लवण बना लेती है, जिससे उत्प्रेरक उपलब्ध नहीं रहता और अभिक्रिया नहीं होती।
Answer: The catalyst in Friedel-Crafts reaction is AlCl3 (a Lewis acid). Aniline is a Lewis base. It reacts with AlCl3 to form a salt, making the catalyst unavailable, hence the reaction does not occur.
प्र.11. पेप्टाइड बंध (Peptide Bond) क्या है?
Q.11. What is a Peptide Bond?
अथवा / OR
प्रोटीन के विकृतीकरण (Denaturation) से क्या समझते हैं?
What do you understand by Denaturation of proteins?
उत्तर: वह बंध जो दो अमीनो अम्लों को आपस में जोड़ता है। यह एक एमाइड बंध (-CO-NH-) होता है जो एक अमीनो अम्ल के कार्बोक्सिल समूह और दूसरे के अमीनो समूह के बीच जल का अणु निकलने से बनता है।
Answer: The bond that links two amino acids together. It is an amide bond (-CO-NH-) formed between the carboxyl group of one amino acid and the amino group of another with the elimination of a water molecule.
उत्तर: जब प्रोटीन को गर्म किया जाता है या pH में परिवर्तन किया जाता है, तो उसकी कुंडलित संरचना खुल जाती है और वह अपनी जैविक सक्रियता खो देता है। इसे विकृतीकरण कहते हैं। उदाहरण: अंडे का उबालना।
Answer: When a protein is subjected to heat or a change in pH, its coiled structure unfolds and it loses its biological activity. This is called denaturation. Example: Boiling of an egg.
प्र.12. आवश्यक और अनावश्यक अमीनो अम्ल क्या हैं?
Q.12. What are essential and non-essential amino acids?
अथवा / OR
न्यूक्लियोसाइड और न्यूक्लियोटाइड में दो अंतर लिखिए।
Write two differences between a nucleoside and a nucleotide.
आवश्यक: वे अमीनो अम्ल जिनका संश्लेषण शरीर में नहीं होता, भोजन से लेना पड़ता है (जैसे वेलिन)।
अनावश्यक: वे अमीनो अम्ल जिनका संश्लेषण शरीर में हो जाता है (जैसे ग्लाइसिन)।
अनावश्यक: वे अमीनो अम्ल जिनका संश्लेषण शरीर में हो जाता है (जैसे ग्लाइसिन)।
Essential: Amino acids which cannot be synthesized in the body and must be obtained through diet (e.g., Valine).
Non-essential: Amino acids which can be synthesized in the body (e.g., Glycine).
Non-essential: Amino acids which can be synthesized in the body (e.g., Glycine).
उत्तर: 1. न्यूक्लियोसाइड = पेंटोस शर्करा + नाइट्रोजन क्षार।
2. न्यूक्लियोटाइड = न्यूक्लियोसाइड + फॉस्फेट समूह (यह DNA/RNA की इकाई है)।
2. न्यूक्लियोटाइड = न्यूक्लियोसाइड + फॉस्फेट समूह (यह DNA/RNA की इकाई है)।
Answer: 1. Nucleoside = Pentose sugar + Nitrogenous base.
2. Nucleotide = Nucleoside + Phosphate group (It is the basic unit of DNA/RNA).
2. Nucleotide = Nucleoside + Phosphate group (It is the basic unit of DNA/RNA).
खण्ड स: लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
Section C: Short Answer Type Questions (3 Marks)
प्र.13. कोलराउस का नियम लिखिए और इसके दो अनुप्रयोग बताइए।
Q.13. Write Kohlrausch's law and state its two applications.
अथवा / OR
फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम लिखिए।
Write Faraday's laws of electrolysis.
नियम: अनंत तनुता पर किसी विद्युत अपघट्य की मोलर चालकता उसके धनायनों और ऋणायनों की आयनिक चालकताओं के योग के बराबर होती है।
अनुप्रयोग: 1. दुर्बल विद्युत अपघट्य की अनंत तनुता पर मोलर चालकता ज्ञात करना। 2. वियोजन की मात्रा (α) ज्ञात करना।
अनुप्रयोग: 1. दुर्बल विद्युत अपघट्य की अनंत तनुता पर मोलर चालकता ज्ञात करना। 2. वियोजन की मात्रा (α) ज्ञात करना।
Law: At infinite dilution, the molar conductivity of an electrolyte is equal to the sum of the individual molar conductivities of its cations and anions.
Applications: 1. Determining molar conductivity of weak electrolytes at infinite dilution. 2. Calculating the degree of dissociation (α).
Applications: 1. Determining molar conductivity of weak electrolytes at infinite dilution. 2. Calculating the degree of dissociation (α).
उत्तर: 1. प्रथम नियम: इलेक्ट्रोड पर जमा पदार्थ की मात्रा (w) प्रवाहित आवेश (Q) के समानुपाती होती है। (w = ZQ = ZIt)
2. द्वितीय नियम: यदि समान विद्युत धारा विभिन्न विद्युत अपघट्यों में प्रवाहित की जाए, तो जमा मात्राएँ उनके रासायनिक तुल्यांकी भारों (E) के समानुपाती होती हैं (w1/w2 = E1/E2)।
2. द्वितीय नियम: यदि समान विद्युत धारा विभिन्न विद्युत अपघट्यों में प्रवाहित की जाए, तो जमा मात्राएँ उनके रासायनिक तुल्यांकी भारों (E) के समानुपाती होती हैं (w1/w2 = E1/E2)।
Answer: 1. First Law: The mass of a substance deposited at an electrode is directly proportional to the quantity of electricity passed. (w = ZQ = ZIt)
2. Second Law: When the same quantity of electricity is passed through different electrolytes, the masses of substances deposited are proportional to their chemical equivalent weights (w1/w2 = E1/E2).

प्र.14. प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए समाकलित दर समीकरण k = (2.303/t) log(a/a-x) व्युत्पन्न कीजिए।
Q.14. Derive the integrated rate equation k = (2.303/t) log(a/a-x) for a first-order reaction.
अथवा / OR
सिद्ध कीजिए कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध-आयु काल अभिकारक की प्रारंभिक सांद्रता पर निर्भर नहीं करता।
Prove that the half-life period of a first-order reaction is independent of the initial concentration of the reactant.
हल (संक्षेप): वेग dx/dt = k(a-x)
समाकलन करने पर: ∫ dx/(a-x) = ∫ kdt
-ln(a-x) = kt + C. जब t=0, x=0, तो C = -ln a.
मान रखने पर: kt = ln a - ln(a-x) = ln(a/a-x).
प्राकृतिक लॉग को आधार 10 में बदलने पर: k = (2.303/t) log(a/a-x).
समाकलन करने पर: ∫ dx/(a-x) = ∫ kdt
-ln(a-x) = kt + C. जब t=0, x=0, तो C = -ln a.
मान रखने पर: kt = ln a - ln(a-x) = ln(a/a-x).
प्राकृतिक लॉग को आधार 10 में बदलने पर: k = (2.303/t) log(a/a-x).
Solution (Brief): Rate dx/dt = k(a-x)
Integrating: ∫ dx/(a-x) = ∫ kdt
-ln(a-x) = kt + C. At t=0, x=0, so C = -ln a.
Substituting: kt = ln a - ln(a-x) = ln(a/a-x).
Converting natural log to base 10: k = (2.303/t) log(a/a-x).
Integrating: ∫ dx/(a-x) = ∫ kdt
-ln(a-x) = kt + C. At t=0, x=0, so C = -ln a.
Substituting: kt = ln a - ln(a-x) = ln(a/a-x).
Converting natural log to base 10: k = (2.303/t) log(a/a-x).
हल (संक्षेप): प्रथम कोटि के लिए t = (2.303/k) log(a/a-x).
अर्द्ध-आयु काल (t1/2) पर x = a/2.
t1/2 = (2.303/k) log(a / (a - a/2)) = (2.303/k) log 2.
t1/2 = (2.303 × 0.3010) / k = 0.693 / k.
इस सूत्र में प्रारंभिक सांद्रता 'a' नहीं है, अतः यह स्वतंत्र है।
अर्द्ध-आयु काल (t1/2) पर x = a/2.
t1/2 = (2.303/k) log(a / (a - a/2)) = (2.303/k) log 2.
t1/2 = (2.303 × 0.3010) / k = 0.693 / k.
इस सूत्र में प्रारंभिक सांद्रता 'a' नहीं है, अतः यह स्वतंत्र है।
Solution (Brief): For 1st order: t = (2.303/k) log(a/a-x).
At half-life (t1/2), x = a/2.
t1/2 = (2.303/k) log(a / (a - a/2)) = (2.303/k) log 2.
t1/2 = (2.303 × 0.3010) / k = 0.693 / k.
Since the initial concentration 'a' is not in the formula, it is independent.

प्र.15. संयोजकता बंध सिद्धांत (VBT) के आधार पर [Ni(CN)4]2- की संरचना और चुंबकीय गुण समझाइए।
Q.15. Explain the structure and magnetic property of [Ni(CN)4]2- based on Valence Bond Theory (VBT).
अथवा / OR
क्रिस्टल क्षेत्र विपाटन ऊर्जा (CFSE) क्या है? अष्टफलकीय संकुलों में d-कक्षकों का विपाटन चित्र द्वारा समझाइए।
What is Crystal Field Splitting Energy (CFSE)? Explain the splitting of d-orbitals in octahedral complexes with a diagram.
उत्तर: Ni (Z=28): 3d8 4s2. Ni2+: 3d8.
CN- एक प्रबल लिगन्ड है, यह इलेक्ट्रॉनों का युग्मन (Pairing) करा देता है।
संकरण: dsp2 (अंदर का d कक्षक खाली हो जाता है)।
ज्यामिति: वर्ग समतलीय (Square Planar)।
चुंबकीय गुण: प्रतिचुंबकीय (Diamagnetic) क्योंकि सभी इलेक्ट्रॉन युग्मित हैं।

Answer: Ni (Z=28): 3d8 4s2. Ni2+: 3d8.
CN- is a strong field ligand, so it forces the pairing of electrons.
Hybridization: dsp2 (inner d-orbital is vacated).
Geometry: Square Planar.
Magnetic Property: Diamagnetic (because all electrons are paired).

उत्तर: लिगन्ड के प्रभाव में धातु के समभ्रंश d-कक्षकों का ऊर्जा के आधार पर दो समूहों (t2g और eg) में टूटना क्रिस्टल क्षेत्र विपाटन कहलाता है। इस ऊर्जा अंतर को CFSE (Δo) कहते हैं।
चित्र संकेत: नीचे 3 कक्षक (t2g) कम ऊर्जा वाले और ऊपर 2 कक्षक (eg) उच्च ऊर्जा वाले होते हैं (अष्टफलकीय में)।
चित्र संकेत: नीचे 3 कक्षक (t2g) कम ऊर्जा वाले और ऊपर 2 कक्षक (eg) उच्च ऊर्जा वाले होते हैं (अष्टफलकीय में)।
Answer: The splitting of degenerate d-orbitals of the metal into two sets (t2g and eg) under the influence of approaching ligands is called crystal field splitting. The energy difference is called CFSE (Δo).
Diagram Hint: In an octahedral field, 3 lower energy orbitals (t2g) are at the bottom and 2 higher energy orbitals (eg) are at the top.
Diagram Hint: In an octahedral field, 3 lower energy orbitals (t2g) are at the bottom and 2 higher energy orbitals (eg) are at the top.
प्र.16. फीनॉल और ऐल्कोहॉल में कोई तीन अंतर लिखिए।
Q.16. Write any three differences between Phenol and Alcohol.
अथवा / OR
ल्यूकास अभिकर्मक क्या है? इसकी सहायता से प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक ऐल्कोहॉल में विभेद कैसे करेंगे?
What is Lucas Reagent? How will you distinguish between primary, secondary, and tertiary alcohols using it?
उत्तर: 1. अम्लीयता: फीनॉल ऐल्कोहॉल से अधिक अम्लीय होता है।
2. गंध: फीनॉल की विशेष गंध (फिनोलिक) होती है, ऐल्कोहॉल की मीठी।
3. परीक्षण: फीनॉल FeCl3 के साथ बैंगनी रंग देता है, ऐल्कोहॉल नहीं।
2. गंध: फीनॉल की विशेष गंध (फिनोलिक) होती है, ऐल्कोहॉल की मीठी।
3. परीक्षण: फीनॉल FeCl3 के साथ बैंगनी रंग देता है, ऐल्कोहॉल नहीं।
Answer: 1. Acidity: Phenol is more acidic than alcohol.
2. Odor: Phenol has a characteristic phenolic odor, while alcohol has a sweet odor.
3. Test: Phenol gives a violet color with neutral FeCl3, whereas alcohol does not.
2. Odor: Phenol has a characteristic phenolic odor, while alcohol has a sweet odor.
3. Test: Phenol gives a violet color with neutral FeCl3, whereas alcohol does not.
उत्तर: सांद्र HCl और निर्जल ZnCl2 का मिश्रण ल्यूकास अभिकर्मक कहलाता है।
विभेद:
1. तृतीयक (3°) ऐल्कोहॉल: तुरंत धुंधलापन (Turbidity) देते हैं।
2. द्वितीयक (2°) ऐल्कोहॉल: 5 मिनट बाद धुंधलापन देते हैं।
3. प्राथमिक (1°) ऐल्कोहॉल: सामान्य ताप पर अभिक्रिया नहीं करते (घंटों बाद या गर्म करने पर धुंधलापन देते हैं)।

Answer: A mixture of conc. HCl and anhydrous ZnCl2 is called Lucas reagent.
Distinction:
1. Tertiary (3°) alcohols: Produce turbidity immediately.
2. Secondary (2°) alcohols: Produce turbidity after 5 minutes.
3. Primary (1°) alcohols: Do not react at room temperature (produce turbidity only upon heating).

खण्ड द: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक)
Section D: Long Answer Type Questions (4 Marks)
प्र.17. क्वथनांक में उन्नयन क्या है? ग्राफीय विधि से समझाइए और सिद्ध कीजिए कि यह एक अणुसंख्यक गुणधर्म है।
Q.17. What is elevation in boiling point? Explain graphically and prove that it is a colligative property.
अथवा / OR
हिमांक में अवनमन क्या है? किसी अवाष्पशील विलेय के अणुभार की गणना इसके द्वारा कैसे करेंगे? सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
What is depression in freezing point? How will you calculate the molecular mass of a non-volatile solute using it? Derive the formula.
उत्तर: जब किसी शुद्ध विलायक में अवाष्पशील विलेय मिलाते हैं, तो उसका वाष्प दाब कम हो जाता है, जिससे उसका क्वथनांक बढ़ जाता है। इस वृद्धि को क्वथनांक में उन्नयन (ΔTb) कहते हैं।
ग्राफ: वाष्प दाब vs ताप का ग्राफ (विलायक का वक्र ऊपर, विलयन का नीचे)।
सिद्धि: ΔTb ∝ m (मोललता)। चूँकि मोललता विलेय के कणों की संख्या पर निर्भर करती है, अतः यह अणुसंख्यक गुण है।
ग्राफ: वाष्प दाब vs ताप का ग्राफ (विलायक का वक्र ऊपर, विलयन का नीचे)।
सिद्धि: ΔTb ∝ m (मोललता)। चूँकि मोललता विलेय के कणों की संख्या पर निर्भर करती है, अतः यह अणुसंख्यक गुण है।
Answer: When a non-volatile solute is added to a pure solvent, its vapour pressure decreases, which results in an increase in its boiling point. This increase is called elevation in boiling point (ΔTb).
Graph Hint: Plot of Vapour Pressure vs. Temp (Solvent curve lies above the solution curve).
Proof: Experimentally, ΔTb ∝ m (molality). Since molality depends on the number of solute particles, it is a colligative property.

उत्तर: विलयन का हिमांक शुद्ध विलायक से कम हो जाता है, इसे हिमांक में अवनमन (ΔTf) कहते हैं।
सूत्र व्युत्पत्ति: ΔTf = Kf . m
m = (wB / MB) × (1000 / wA)
ΔTf = Kf . (wB × 1000) / (MB × wA)
अणुभार MB = (Kf × wB × 1000) / (ΔTf × wA).
सूत्र व्युत्पत्ति: ΔTf = Kf . m
m = (wB / MB) × (1000 / wA)
ΔTf = Kf . (wB × 1000) / (MB × wA)
अणुभार MB = (Kf × wB × 1000) / (ΔTf × wA).
Answer: The freezing point of a solution is lower than that of the pure solvent. This decrease is called depression in freezing point (ΔTf).
Derivation: ΔTf = Kf . m
m = (wB / MB) × (1000 / wA)
ΔTf = Kf . (wB × 1000) / (MB × wA)
Molecular mass MB = (Kf × wB × 1000) / (ΔTf × wA).
Derivation: ΔTf = Kf . m
m = (wB / MB) × (1000 / wA)
ΔTf = Kf . (wB × 1000) / (MB × wA)
Molecular mass MB = (Kf × wB × 1000) / (ΔTf × wA).
प्र.18. मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड (SHE) का सचित्र वर्णन कीजिए।
Q.18. Describe the Standard Hydrogen Electrode (SHE) with a diagram.
अथवा / OR
नेर्नस्ट समीकरण (Nernst Equation) लिखिए और इसके अनुप्रयोग बताइए। एक सेल के लिए EMF की गणना का सूत्र लिखिए।
Write Nernst Equation and state its applications. Write the formula for calculating the EMF of a cell.
उत्तर: इसमें एक प्लैटिनम इलेक्ट्रोड होता है जिस पर प्लैटिनम ब्लैक की परत होती है। इसे 1M H+ (जैसे HCl) विलयन में डुबोया जाता है और 1 atm दाब पर शुद्ध H2 गैस प्रवाहित की जाती है। इसका विभव स्वेच्छा से 0.00 V माना जाता है। यह संदर्भ इलेक्ट्रोड के रूप में कार्य करता है।
Answer: It consists of a platinum electrode coated with platinum black. The electrode is dipped in an acidic solution of 1M H+ (like HCl) and pure H2 gas is bubbled through it at 1 atm pressure. Its potential is arbitrarily assigned a value of 0.00 V. It acts as a reference electrode.
समीकरण: Ecell = E0cell - (0.0591/n) log ([Product]/[Reactant]) (298K पर)।
अनुप्रयोग: 1. किसी भी सांद्रता पर सेल विभव ज्ञात करना। 2. साम्य स्थिरांक ज्ञात करना।
अनुप्रयोग: 1. किसी भी सांद्रता पर सेल विभव ज्ञात करना। 2. साम्य स्थिरांक ज्ञात करना।
Equation: Ecell = E0cell - (0.0591/n) log ([Product]/[Reactant]) (at 298K).
Applications: 1. To calculate the cell potential at any concentration. 2. To determine the equilibrium constant.
Applications: 1. To calculate the cell potential at any concentration. 2. To determine the equilibrium constant.
प्र.19. लैन्थेनाइड संकुचन क्या है? इसके कारण और कोई दो परिणाम लिखिए।
Q.19. What is Lanthanide Contraction? Write its causes and any two consequences.
अथवा / OR
संक्रमण तत्व रंगीन आयन क्यों बनाते हैं? कारण स्पष्ट कीजिए।
Why do transition elements form colored ions? Explain the reason.
उत्तर: लैन्थेनाइड श्रेणी में परमाणु क्रमांक बढ़ने पर परमाणु/आयनिक त्रिज्या में निरंतर कमी आना लैन्थेनाइड संकुचन कहलाता है।
कारण: 4f इलेक्ट्रॉनों का दुर्बल परिरक्षण प्रभाव (Poor shielding effect)।
परिणाम: 1. 4d और 5d श्रेणी के तत्वों (जैसे Zr और Hf) का आकार लगभग समान हो जाता है। 2. लैन्थेनाइडों को पृथक करना कठिन हो जाता है।

Answer: The steady decrease in the atomic/ionic radii of lanthanides with an increase in atomic number is called lanthanide contraction.
Cause: Poor shielding effect of 4f electrons.
Consequences: 1. The elements of the 4d and 5d series (e.g., Zr and Hf) have nearly similar sizes. 2. It makes the separation of lanthanides difficult.
Cause: Poor shielding effect of 4f electrons.
Consequences: 1. The elements of the 4d and 5d series (e.g., Zr and Hf) have nearly similar sizes. 2. It makes the separation of lanthanides difficult.
उत्तर: संक्रमण तत्वों में अपूर्ण d-कक्षक (d1-d9) होते हैं। जब लिगन्ड पास आते हैं, तो d-कक्षक दो ऊर्जा स्तरों में बंट जाते हैं। दृश्य प्रकाश को अवशोषित करके इलेक्ट्रॉन निम्न ऊर्जा d-कक्षक से उच्च ऊर्जा d-कक्षक में कूदते हैं (d-d संक्रमण)। अवशोषित प्रकाश का पूरक रंग दिखाई देता है।
Answer: Transition elements have incompletely filled d-orbitals (d1-d9). In the presence of ligands, the d-orbitals split into two sets of energy levels. The electrons absorb certain visible light and jump from a lower energy d-orbital to a higher energy d-orbital (d-d transition). The complementary color of the absorbed light is observed.
प्र.20. निम्नलिखित अभिक्रियाओं को समझाइए (समीकरण सहित):
(i) एल्डोल संघनन
(ii) कैनिजारो अभिक्रिया
(i) एल्डोल संघनन
(ii) कैनिजारो अभिक्रिया
Q.20. Explain the following reactions (with equations):
(i) Aldol Condensation
(ii) Cannizzaro Reaction
(i) Aldol Condensation
(ii) Cannizzaro Reaction
अथवा / OR
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए:
(i) रोजनमुंड अपचयन
(ii) स्टीफन अभिक्रिया
(i) रोजनमुंड अपचयन
(ii) स्टीफन अभिक्रिया
Write short notes on:
(i) Rosenmund Reduction
(ii) Stephen Reaction
(i) Rosenmund Reduction
(ii) Stephen Reaction
(i) एल्डोल: जिन एल्डिहाइड/कीटोन में α-हाइड्रोजन होता है, वे तनु क्षार (NaOH) की उपस्थिति में जुड़कर एल्डोल बनाते हैं।
2CH3CHO → CH3-CH(OH)-CH2-CHO
(ii) कैनिजारो: जिन एल्डिहाइड में α-H नहीं होता (जैसे HCHO), वे सांद्र क्षार के साथ स्वतः ऑक्सीकरण-अपचयन प्रदर्शित करते हैं। (एक का अल्कोहल, दूसरे का लवण बनता है)।
2CH3CHO → CH3-CH(OH)-CH2-CHO
(ii) कैनिजारो: जिन एल्डिहाइड में α-H नहीं होता (जैसे HCHO), वे सांद्र क्षार के साथ स्वतः ऑक्सीकरण-अपचयन प्रदर्शित करते हैं। (एक का अल्कोहल, दूसरे का लवण बनता है)।
(i) Aldol: Aldehydes/ketones having an α-hydrogen undergo condensation in the presence of dilute alkali (NaOH) to form an aldol.
2CH3CHO → CH3-CH(OH)-CH2-CHO
(ii) Cannizzaro: Aldehydes lacking an α-hydrogen (like HCHO) undergo self oxidation-reduction (disproportionation) on treatment with conc. alkali (forming an alcohol and a salt).

(i) रोजनमुंड: एसिड क्लोराइड का अपचयन Pd/BaSO4 की उपस्थिति में हाइड्रोजन द्वारा कराने पर एल्डिहाइड बनता है।
RCOCl + H2 → RCHO + HCl
(ii) स्टीफन: नाइट्राइल (RCN) का अपचयन SnCl2/HCl द्वारा कराने पर एल्डिहाइड बनता है।
RCOCl + H2 → RCHO + HCl
(ii) स्टीफन: नाइट्राइल (RCN) का अपचयन SnCl2/HCl द्वारा कराने पर एल्डिहाइड बनता है।
(i) Rosenmund: Acid chlorides are reduced to aldehydes by passing hydrogen gas over a palladium catalyst poisoned with barium sulfate (Pd/BaSO4).
RCOCl + H2 → RCHO + HCl
(ii) Stephen: Nitriles (RCN) are reduced to aldehydes using stannous chloride and hydrochloric acid (SnCl2/HCl).
RCOCl + H2 → RCHO + HCl
(ii) Stephen: Nitriles (RCN) are reduced to aldehydes using stannous chloride and hydrochloric acid (SnCl2/HCl).
⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer):
WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
इस प्रैक्टिस पेपर में दिए गए सभी प्रश्न एवं उत्तर केवल विद्यार्थियों के
अभ्यास और शैक्षणिक मार्गदर्शन के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।
ये प्रश्नपत्र किसी भी प्रकार से वास्तविक MP Board परीक्षा प्रश्नपत्र का
आधिकारिक या हूबहू प्रतिरूप नहीं हैं।
प्रैक्टिस पेपर में दिए गए उत्तर विषय विशेषज्ञों के अनुभव और उपलब्ध शैक्षणिक
स्रोतों के आधार पर तैयार किए गए हैं।
किसी उत्तर में त्रुटि या भिन्नता संभव है, जिसके लिए वेबसाइट/प्रकाशक
कानूनी रूप से उत्तरदायी नहीं ह

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें