head> दिसंबर 2021 ~ Gyan Deep Info

Gyan Deep Info विभिन्न उपयोगी शासनादेश (Govt. Orders) उपलब्ध कराने का एक प्रयास है

COVID-19 vaccination for children aged 15 to 18

COVID-19 vaccination for children aged 15 to 18

COVID-19 vaccination for children aged 15 to 18 -
15 से 18 वर्ष के किशोर बालक / बालिकाओं हेतु कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी.

3 जनवरी 2022 से होगा 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक / बालिकाओं का  कोविड-19 वैक्सीनेशन
विभाग / कार्यालय का नाम - स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल. के

आदेश क्रमांक तथा दिनांक - आदेश कमांक 2966/3140 / 2021 / 20-2 भोपाल दिनांक 29.12.2021

आदेश का विषय - 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक / बालिकाओं हेतु कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में .

आदेश का विवरण – स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक/बालिकाओं के कोविड-19 वेक्सिनेशन के सम्बन्ध में भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश के तारतम्य में प्रदेश के समस्त विद्यालयों (सरकारी, निजी अनुदान प्राप्त मदरसे, विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आर्मी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय एवं एकलव्य पॉलिटेक्निक / आई.टी.आई. कॉलेज तथा अन्य शिक्षा संस्थान) में उल्लेखित 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक / बालिकाओं को एक निश्चित कार्ययोजना के तहत कोविड-19 वेक्सिनेशन के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किये हैं.

15 से 18 वर्ष के किशोर बालक / बालिकाओं हेतु कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन का आदेश
 

Download MP School Education Department Order in PDF

Gyan Deep Info पर ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Pratibha Parva Year RSK Order - प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश. प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश.

Pratibha Parva Year 2021-22 RSK Order 

Pratibha Parva Year 2021-22 RSK Order

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश.

विभाग / कार्यालय का नाम – राज्य शिक्षा केन्द्र, पुस्तक भवन, बी-विंग, अरेरा हिल्स भोपाल

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्रमांक / रा.शि.के. / मूल्यांकन / प्रतिभा पर्व / 2021-22 / 7090 भोपाल दिनांक 24/12/2021

आदेश का विषय – प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश.

आदेश का विवरण – राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2021-22 के प्रतिभा पर्व के सम्बन्ध में दिशा निर्देश व समय सारणी जारी की है. राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश अनुसार कोविड लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थियों को हुए लर्निंग लॉस के दृष्टिगत उपरोक्त संदर्भित पत्र क्र 3 द्वारा सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 1 से 8 मे पाठ्यक्रम को पुनर्वियोजित करते हुए 60 प्रतिशत पाठ्यक्रम फेस टू फेस मोड में तथा 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम होम असाइनमेंट / प्रोजेक्ट वर्क के रूप में पढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

उपरोक्तानुसार पठन-पाठन की श्रृंखला में वर्तमान अकादमिक सत्र हेतु प्रतिभा पर्व (अर्द्धवार्षिक) मूल्यांकन का स्वरूप तय किया गया है। प्रतिभा पर्व मूल्यांकन में यह प्रयास किया गया है कि बच्चों का अधिगम जीवन की वास्तिविक परिस्थितियों को अनुभव करते हुए हो अर्थात् बच्चे रटत अधिगम के स्थान पर गए ज्ञान का प्रयोग वास्तविक जीवन की दशाओं में कर सकें अतएव ज्ञान के बजाए समझ / अनुप्रयोग तथा क्षमताओं का आकलन किए जाने पर जोर दिया गया है।

अतः प्रश्नों का स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप समझ अनुप्रयोग, समस्या समाधान तथा विश्लेषण आधारित दक्षता जैसे कौशलों पर केन्द्रित किया गया है। प्रतिभा पर्व अंतर्गत इस प्रकार के मूल्यांकन से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया व सतत मूल्यांकन की प्रक्रियाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेगा।

प्रतिभा पर्व आयोजन की तिथि व अवधि परिशिष्ट-1 पर संलग्न समय-सारिणी (Time Table) अनुसार प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत सभी बच्चों का प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 17 जनवरी से 24 जनवरी 2022 की अवधि में किया जाएगा। एक दिवस में एक ही विषय का मूल्यांकन होगा।

अकादमिक सत्र 2021-22 हेतु प्रतिभा पर्व संबंधी विस्तृत निर्देश निम्नानुसार हैं

Download RSK Order In PDF.

ये जानकारियां भी देखिये -

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Gyan Deep Info की अपडेट E-Mail पर प्राप्त करने के लिए अपना Email दर्ज कर Subscribe पर क्लिक कीजिए

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Welcome





Gyan Deep Info पर आपका स्वागत है. “Welcome To Gyan Deep Info” DPI Orders - GAD MP Orders - MP Finance Orders - Health Department Orders - MP Education Department Orders - Tribal Department Orders.


This Blog is protected by DMCA.com

Recent Posts

Popular Posts

यह ब्लॉग खोजें

Copyright Gyan Deep Info. Blogger द्वारा संचालित.

Contact Us

नाम

ईमेल *

संदेश *

Subscribe Here

About us