head> Pratibha Parva Year RSK Order - प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश. प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश. ~ Gyan Deep Info

Gyan Deep Info विभिन्न उपयोगी शासनादेश (Govt. Orders) उपलब्ध कराने का एक प्रयास है

Pratibha Parva Year RSK Order - प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश. प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश.

Pratibha Parva Year 2021-22 RSK Order 

Pratibha Parva Year 2021-22 RSK Order

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश.

विभाग / कार्यालय का नाम – राज्य शिक्षा केन्द्र, पुस्तक भवन, बी-विंग, अरेरा हिल्स भोपाल

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्रमांक / रा.शि.के. / मूल्यांकन / प्रतिभा पर्व / 2021-22 / 7090 भोपाल दिनांक 24/12/2021

आदेश का विषय – प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश.

आदेश का विवरण – राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2021-22 के प्रतिभा पर्व के सम्बन्ध में दिशा निर्देश व समय सारणी जारी की है. राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश अनुसार कोविड लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थियों को हुए लर्निंग लॉस के दृष्टिगत उपरोक्त संदर्भित पत्र क्र 3 द्वारा सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 1 से 8 मे पाठ्यक्रम को पुनर्वियोजित करते हुए 60 प्रतिशत पाठ्यक्रम फेस टू फेस मोड में तथा 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम होम असाइनमेंट / प्रोजेक्ट वर्क के रूप में पढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

उपरोक्तानुसार पठन-पाठन की श्रृंखला में वर्तमान अकादमिक सत्र हेतु प्रतिभा पर्व (अर्द्धवार्षिक) मूल्यांकन का स्वरूप तय किया गया है। प्रतिभा पर्व मूल्यांकन में यह प्रयास किया गया है कि बच्चों का अधिगम जीवन की वास्तिविक परिस्थितियों को अनुभव करते हुए हो अर्थात् बच्चे रटत अधिगम के स्थान पर गए ज्ञान का प्रयोग वास्तविक जीवन की दशाओं में कर सकें अतएव ज्ञान के बजाए समझ / अनुप्रयोग तथा क्षमताओं का आकलन किए जाने पर जोर दिया गया है।

अतः प्रश्नों का स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप समझ अनुप्रयोग, समस्या समाधान तथा विश्लेषण आधारित दक्षता जैसे कौशलों पर केन्द्रित किया गया है। प्रतिभा पर्व अंतर्गत इस प्रकार के मूल्यांकन से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया व सतत मूल्यांकन की प्रक्रियाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेगा।

प्रतिभा पर्व आयोजन की तिथि व अवधि परिशिष्ट-1 पर संलग्न समय-सारिणी (Time Table) अनुसार प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत सभी बच्चों का प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 17 जनवरी से 24 जनवरी 2022 की अवधि में किया जाएगा। एक दिवस में एक ही विषय का मूल्यांकन होगा।

अकादमिक सत्र 2021-22 हेतु प्रतिभा पर्व संबंधी विस्तृत निर्देश निम्नानुसार हैं

Download RSK Order In PDF.

ये जानकारियां भी देखिये -

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Gyan Deep Info की अपडेट E-Mail पर प्राप्त करने के लिए अपना Email दर्ज कर Subscribe पर क्लिक कीजिए

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Welcome





Gyan Deep Info पर आपका स्वागत है. “Welcome To Gyan Deep Info” DPI Orders - GAD MP Orders - MP Finance Orders - Health Department Orders - MP Education Department Orders - Tribal Department Orders.


This Blog is protected by DMCA.com

Recent Posts

Popular Posts

यह ब्लॉग खोजें

Copyright Gyan Deep Info. Blogger द्वारा संचालित.

Contact Us

नाम

ईमेल *

संदेश *

Subscribe Here

About us