कक्षा 12वीं इतिहास – Practice Paper Set C
Class 12th History Practice Paper – Set C कक्षा 12वीं इतिहास प्रैक्टिस पेपर – Set C
MP Board कक्षा 12वीं इतिहास विषय की गंभीर एवं विस्तृत तैयारी के लिए
Practice Paper – Set C तैयार किया गया है।
यह प्रश्नपत्र पूर्ण सिलेबस पर आधारित है और परीक्षा स्तर के प्रश्नों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
History Model Paper 12th (Set-C) - Sandipani Vidyalaya
WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Set C विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो उत्तर लेखन शैली सुधारना चाहते हैं तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का अभ्यास करना चाहते हैं।
📝 Practice Paper Set C की प्रमुख विशेषताएँ
- नवीन MP Board परीक्षा पैटर्न के अनुरूप
- विश्लेषणात्मक एवं व्याख्यात्मक प्रश्न
- स्रोत आधारित (Source Based) प्रश्नों का समावेश
- मानचित्र कार्य (Map Work) अभ्यास
- दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों पर विशेष फोकस
🎯 यह Practice Paper किनके लिए उपयोगी है?
- कक्षा 12वीं MP Board के विद्यार्थी
- प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र
- इतिहास में अच्छे अंक प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी
- Self-Assessment द्वारा तैयारी जाँचने वाले छात्र
⬇️ Practice Paper
कक्षा 12वीं - इतिहास
(मॉडल पेपर: सेट-C)
Created by: D Septa | पूर्णांक: 80 | समय: 3 घंटे
खण्ड अ: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (32 अंक)
प्र.1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (1×6 = 6 अंक)
(i) 'इंडिका' नामक पुस्तक की रचना किसने की थी?
👉 (ब) मेगस्थनीज
(ii) सिखों के दसवें गुरु कौन थे?
👉 (द) गुरु गोबिंद सिंह
(iii) 'दामिन-इ-कोह' का संबंध किससे था?
👉 (अ) संथाल
(iv) 1857 के विद्रोह का कानपुर में नेतृत्व किसने किया?
👉 (स) नाना साहेब
(v) महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
👉 (ब) गोपाल कृष्ण गोखले
(vi) विजयनगर साम्राज्य की मातृदेवी किसे माना जाता था?
👉 (स) पंपा देवी
प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (1×6 = 6 अंक)
(i) मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ ________ है।
मुर्दों का टीला (Mound of the Dead)
(ii) महाभारत की रचना ________ ने की थी।
महर्षि वेदव्यास
(iii) विजयनगर साम्राज्य ________ नदी के तट पर स्थित था।
तुंगभद्रा
(iv) ब्रिटिश संसद में पांचवी रिपोर्ट वर्ष ________ में पेश की गई।
1813
(v) दिल्ली चलो का नारा ________ ने दिया था।
सुभाष चंद्र बोस
(vi) संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को ________ को अंगीकृत किया गया।
26 नवंबर 1949
प्र.3. सत्य/असत्य लिखिए: (1×6 = 6 अंक)
(i) मगध सबसे शक्तिशाली महाजनपद था।
सत्य
(ii) सांची का स्तूप जैन धर्म से संबंधित है।
असत्य (बौद्ध धर्म से)
(iii) 'रिह्ला' (Rihla) इब्नबतूता की रचना है।
सत्य
(iv) कृष्णदेव राय तुलुव वंश से संबंधित थे।
सत्य
(v) इस्तमरारी बंदोबस्त (Permanent Settlement) बम्बई में लागू किया गया था।
असत्य (बंगाल में लागू हुआ था)
(vi) महात्मा गांधी हिंदुस्तानी भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाना चाहते थे।
सत्य
प्र.4. सही जोड़ी बनाइए: (1×7 = 7 अंक)
(क) -> (ख)
(i) कौटिल्य -> (क) सैनिक कमांडर
(ii) हरिषेण -> (ख) 1919
(iii) मीराबाई -> (ग) अर्थशास्त्र
(iv) अमर-नायक -> (घ) मेवाड़
(v) संथाल विद्रोह -> (ङ) प्रयाग प्रशस्ति
(vi) सहायक संधि -> (च) 1855-56
(vii) जलियांवाला बाग -> (छ) लॉर्ड वेलेजली

सही मिलान:
(i) कौटिल्य → (ग) अर्थशास्त्र
(ii) हरिषेण → (ङ) प्रयाग प्रशस्ति
(iii) मीराबाई → (घ) मेवाड़
(iv) अमर-नायक → (क) सैनिक कमांडर (विजयनगर)
(v) संथाल विद्रोह → (च) 1855-56
(vi) सहायक संधि → (छ) लॉर्ड वेलेजली
(vii) जलियांवाला बाग → (ख) 1919

प्र.5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए: (1×7 = 7 अंक)
(i) सिक्कों के अध्ययन को क्या कहते हैं?
मुद्राशास्त्र (Numismatics)
(ii) मौर्य साम्राज्य के संस्थापक कौन थे?
चंद्रगुप्त मौर्य
(iii) 'खालसा पंथ' के संस्थापक कौन थे?
गुरु गोबिंद सिंह
(iv) 'सूफी' शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
ऊन (Safa - पवित्रता से भी जोड़ा जाता है)
(v) 'जोतदार' किन्हें कहा जाता था?
धनी किसानों को
(vi) पूना समझौता (Poona Pact) कब हुआ था?
1932 में
(vii) संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
खण्ड ब: अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
प्र.6. हड़प्पा सभ्यता के बाटों (Weights) की दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
सिंधु घाटी सभ्यता की मुहरों का क्या महत्व था?
उत्तर (मुख्य):
1. बाट 'चर्ट' (Chert) नामक पत्थर से बनाए जाते थे।
2. ये घनाकार होते थे और इन पर कोई निशान नहीं होता था।

उत्तर (अथवा):
मुहरों का प्रयोग लंबी दूरी के व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाता था। सामान की सुरक्षा की पहचान (सील) के लिए इनका उपयोग होता था।

प्र.7. महाजनपद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
मगध के शक्तिशाली होने के दो कारण बताइए।
उत्तर (मुख्य):
1. अधिकांश महाजनपदों पर राजा का शासन होता था।
2. प्रत्येक महाजनपद की एक किलेबंद राजधानी होती थी।
1. अधिकांश महाजनपदों पर राजा का शासन होता था।
2. प्रत्येक महाजनपद की एक किलेबंद राजधानी होती थी।
उत्तर (अथवा):
1. उपजाऊ भूमि और अच्छी खेती।
2. लोहे की खदानों की उपलब्धता (हथियारों के लिए)।

प्र.8. पितृवंशिकता से आप क्या समझते हैं?
अथवा
बहिर्विवाह (Exogamy) पद्धति क्या है?
उत्तर (मुख्य):
वह परंपरा जिसमें वंश परंपरा पिता से पुत्र, फिर पौत्र और प्रपौत्र को चलती है। महाभारत काल में यह व्यवस्था प्रबल थी।
वह परंपरा जिसमें वंश परंपरा पिता से पुत्र, फिर पौत्र और प्रपौत्र को चलती है। महाभारत काल में यह व्यवस्था प्रबल थी।
उत्तर (अथवा):
अपने गोत्र या समूह से बाहर विवाह करने की प्रथा को बहिर्विवाह कहते हैं।

प्र.9. अल-बिरूनी ने भारतीय जाति व्यवस्था के बारे में क्या लिखा?
अथवा
बर्नियर के अनुसार भारत में निजी भू-स्वामित्व का अभाव क्यों हानिकारक था?
उत्तर (मुख्य):
उसने लिखा कि जाति व्यवस्था में सामाजिक प्रदूषण (अपवित्रता) की अवधारणा प्रकृति के नियमों के विरुद्ध है, क्योंकि प्रकृति हर चीज को पवित्र करने का प्रयास करती है।

क्योंकि किसान भूमि के मालिक नहीं थे, इसलिए वे कृषि सुधार में निवेश नहीं करते थे। इससे कृषि उत्पादन कम होता था और किसानों की स्थिति दयनीय थी।

प्र.10. विजयनगर के 'महानवमी डिब्बा' की दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
'कमलपुरम जलाशय' का क्या महत्व था?
उत्तर (मुख्य):
1. यह एक विशाल मंच था जो शहर के सबसे ऊँचे स्थान पर स्थित था।
2. यहाँ दशहरा और महानवमी जैसे अनुष्ठान और शक्ति प्रदर्शन होते थे।

यह विजयनगर का एक प्रमुख जल स्रोत था। इससे न केवल आसपास के खेतों की सिंचाई होती थी, बल्कि एक नहर के माध्यम से 'राजकीय केंद्र' तक भी पानी ले जाया जाता था।

प्र.11. 'आईन-ए-अकबरी' के बारे में आप क्या जानते हैं?
अथवा
मुगल काल में 'जिंस-ए-कामिल' (सर्वोत्तम फसलें) क्या थीं?
उत्तर (मुख्य):
यह अबुल फजल द्वारा रचित 'अकबरनामा' का तीसरा भाग है। इसमें मुगल प्रशासन, सेना, राजस्व और साम्राज्य के भूगोल का विस्तृत विवरण है।

वे फसलें जो राज्य को अधिक राजस्व देती थीं और बाजार में जिनकी कीमत ज्यादा थी। जैसे - कपास और गन्ना।

प्र.12. रैयतवाड़ी व्यवस्था (Ryotwari System) क्या थी?
अथवा
पाँचवीं रिपोर्ट (Fifth Report) क्या थी?
उत्तर (मुख्य):
बम्बई दक्कन में लागू भू-राजस्व प्रणाली जिसमें राजस्व सीधा किसानों (रैयतों) से लिया जाता था, न कि जमींदारों से। राजस्व 30 साल के लिए तय होता था।

1813 में ब्रिटिश संसद में पेश की गई एक रिपोर्ट जो ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रशासन और गतिविधियों की आलोचना करती थी।

प्र.13. सहायक संधि (Subsidiary Alliance) की दो शर्तें लिखिए।
अथवा
लॉर्ड डलहौजी की 'विलय नीति' (Doctrine of Lapse) क्या थी?
उत्तर (मुख्य):
1. भारतीय शासक को अपने दरबार में एक ब्रिटिश रेजिडेंट रखना होता था।
2. शासक अपनी सेना भंग कर देता था और सुरक्षा के लिए ब्रिटिश सेना पर निर्भर रहता था (जिसका खर्च वह खुद उठाता था)।

यदि किसी भारतीय शासक की मृत्यु बिना किसी पुरुष वारिस (दत्तक पुत्र मान्य नहीं) के हो जाती थी, तो उसका राज्य ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया जाता था (जैसे झाँसी, सतारा)।

प्र.14. रौलट एक्ट का विरोध क्यों हुआ?
अथवा
खिलाफत आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर (मुख्य):
क्योंकि यह एक काला कानून था जो सरकार को किसी भी व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए जेल में बंद करने की शक्ति देता था। यह नागरिक स्वतंत्रता का हनन था।

तुर्की के खलीफा (ओटोमन साम्राज्य के शासक) की शक्तियों और सम्मान को पुनर्स्थापित करना। गांधीजी ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए समर्थन दिया।

प्र.15. उद्देश्य प्रस्ताव (Objective Resolution) क्या था?
अथवा
संविधान सभा की कुल कितनी बैठकें हुईं?
उत्तर (मुख्य):
जवाहरलाल नेहरू द्वारा 13 दिसंबर 1946 को पेश किया गया प्रस्ताव, जिसने संविधान के मूल आदर्शों (स्वतंत्रता, लोकतंत्र, संप्रभुता) की रूपरेखा तय की।

संविधान सभा की कुल 11 सत्रों में बैठकें हुईं और इस कार्य में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।

खण्ड स: लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
प्र.16. महाभारत एक गतिशील ग्रंथ है। इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
पितृवंशिकता व्यवस्था में स्त्रियों की स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर (मुख्य):
महाभारत की रचना 1000 वर्षों तक होती रही। इसमें समय-समय पर नई कहानियाँ, उपदेश और क्षेत्रीय संस्करण जुड़ते गए। यह केवल एक कहानी नहीं है बल्कि इसमें सामाजिक, नैतिक और दार्शनिक विचार भी लगातार शामिल होते रहे, इसलिए यह गतिशील है।

पितृवंशिकता में वंश पिता से पुत्र को चलता था। स्त्रियों का पैतृक संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होता था। उनका मुख्य कर्तव्य विवाह करना और पति के कुल को आगे बढ़ाना था। उन्हें 'गोत्र' के नियमों का पालन करना पड़ता था।

प्र.17. बर्नियर ने मुगलकालीन शहरों को 'शिविर नगर' क्यों कहा?
अथवा
सती प्रथा के बारे में बर्नियर के विवरण का उल्लेख कीजिए।
उत्तर (मुख्य):
बर्नियर का मानना था कि मुगल शहर स्थायी नहीं थे। वे तभी अस्तित्व में आते थे जब राजा का दरबार वहां लगता था (सैन्य शिविर की तरह) और राजा के जाने पर वे उजाड़ हो जाते थे। हालांकि यह पूरी तरह सत्य नहीं था।

बर्नियर ने सती प्रथा का मार्मिक विवरण दिया। उसने देखा कि कुछ स्त्रियां स्वेच्छा से सती होती थीं, लेकिन कई बार उन्हें ब्राह्मणों और भीड़ द्वारा जबरदस्ती आग में धकेला जाता था। एक बाल विधवा के सती होने का दृश्य उसे बहुत विचलित कर गया था।

प्र.18. सूफी मत के 'सिलसिलों' का वर्णन कीजिए।
अथवा
भक्ति आंदोलन की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर (मुख्य):
सिलसिला का अर्थ है 'जंजीर', जो शेख (गुरु) और मुरीद (शिष्य) के बीच एक निरंतर कड़ी को दर्शाता है। भारत में चिश्ती और सुहरावर्दी सिलसिले प्रमुख थे। चिश्ती सिलसिले (ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती) ने सादगी और भक्ति पर जोर दिया।

1. एकेश्वरवाद: ईश्वर एक है।
2. समर्पण: ईश्वर के प्रति पूर्ण आत्मसमर्पण।
3. जाति विरोध: जाति प्रथा और कर्मकांडों का खंडन।
4. लोकभाषा: संतों ने जनसाधारण की भाषा (हिंदी, तमिल आदि) में उपदेश दिए।

प्र.19. 'भारत छोड़ो आंदोलन' का महत्व लिखिए।
अथवा
कैबिनेट मिशन भारत क्यों आया था? इसके क्या सुझाव थे?
उत्तर (मुख्य):
1. यह एक जन-विद्रोह था जिसमें युवा, महिलाएं और किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।
2. इसने अंग्रेजों को यह एहसास दिला दिया कि अब वे भारत पर ज्यादा दिन राज नहीं कर सकते।
3. गांधीजी के "करो या मरो" नारे ने देश में राष्ट्रवाद की लहर दौड़ दी।

यह 1946 में भारत को सत्ता हस्तांतरण के तौर-तरीके तय करने आया था। सुझाव:
1. भारत एक संघ होगा।
2. प्रांतों को तीन समूहों (A, B, C) में बांटा जाएगा।
3. संविधान बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन होगा।

खण्ड द: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक)
प्र.20. सांची के स्तूप के संरक्षण की कहानी लिखिए।
अथवा
जैन धर्म और बौद्ध धर्म के बीच किन्हीं चार अंतरों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर (मुख्य):
सांची का स्तूप भोपाल के पास स्थित है। 19वीं सदी में यूरोपीय (फ्रांसीसी और अंग्रेज) इसके तोरणद्वारों को अपने देश ले जाना चाहते थे। लेकिन भोपाल की बेगमों (शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम) ने कूटनीति से उन्हें प्लास्टर की प्रतिकृतियां देकर संतुष्ट कर दिया। उन्होंने इसके रखरखाव, संग्रहालय और अतिथिशाला निर्माण के लिए धन दिया, जिससे यह धरोहर बची रही।

1. अहिंसा: जैन धर्म में अहिंसा पर अत्यधिक (कठोर) बल दिया गया, बौद्ध धर्म में मध्यम मार्ग अपनाया गया।
2. आत्मा: जैन धर्म आत्मा के अस्तित्व को मानता है (पत्थर में भी जीव है), बौद्ध धर्म अनात्मवादी है।
3. मोक्ष: जैन धर्म में काया-क्लेश (शरीर को कष्ट) से मोक्ष मिलता है, बौद्ध धर्म में अष्टांगिक मार्ग से।
4. प्रसार: बौद्ध धर्म विश्वव्यापी बना, जैन धर्म भारत तक सीमित रहा।

प्र.21. 1857 के विद्रोह के कारणों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
अथवा
1857 के विद्रोह की विफलता के कारण लिखिए।
उत्तर (मुख्य):
1. राजनीतिक: डलहौजी की हड़प नीति और अवध का विलय।
2. आर्थिक: भारी लगान और भारतीय उद्योगों का विनाश।
3. धार्मिक-सामाजिक: सती प्रथा पर रोक, ईसाई मिशनरियों का प्रचार।
4. तात्कालिक: चर्बी वाले कारतूसों की अफवाह ने सैनिकों की भावनाओं को भड़काया।

1. योग्य नेतृत्व का अभाव: विद्रोहियों के पास एक केंद्रीय नेतृत्व और योजना नहीं थी।
2. सीमित प्रसार: विद्रोह दक्षिण भारत और पंजाब तक नहीं फैला।
3. संसाधन: अंग्रेजों के पास बेहतर हथियार, तार (Telegraph) और रेल व्यवस्था थी।
4. भारतीयों का असहयोग: शिक्षित वर्ग और कई राजाओं ने अंग्रेजों का साथ दिया।

प्र.22. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
संविधान सभा में 'भाषा' (Language) के मुद्दे पर हुई बहस का वर्णन कीजिए।
उत्तर (मुख्य):
1. सबसे लंबा लिखित संविधान: इसमें विस्तृत प्रावधान हैं।
2. संप्रभुता संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य: जनता का शासन।
3. मौलिक अधिकार: नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता आदि के अधिकार।
4. वयस्क मताधिकार: बिना भेदभाव के सभी वयस्कों को वोट का अधिकार।
5. धर्मनिरपेक्षता: राज्य का कोई अपना धर्म नहीं है।

संविधान सभा में राष्ट्रभाषा को लेकर तीखी बहस हुई। महात्मा गांधी 'हिंदुस्तानी' (हिंदी+उर्दू) के पक्ष में थे। आर.वी. धुलेकर ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की जोरदार वकालत की, जिसका दक्षिण भारतीय सदस्यों (जैसे टी.टी. कृष्णमाचारी) ने विरोध किया। अंततः समझौता हुआ कि हिंदी 'राजभाषा' होगी, राष्ट्रभाषा नहीं, और अंग्रेजी का प्रयोग 15 वर्षों तक जारी रहेगा।

प्र.23. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए (कोई 4):
(नोट: यह प्रश्न पाठ्यक्रम के ऐतिहासिक स्थलों से है)
संकेत:
1. कालीबंगन: राजस्थान (उत्तरी भाग)
2. आगरा: उत्तर प्रदेश
3. दिल्ली: उत्तर भारत (यमुना किनारे)
4. कलकत्ता: पश्चिम बंगाल
5. बम्बई: महाराष्ट्र (पश्चिमी तट)
6. मद्रास: तमिलनाडु (पूर्वी तट)
1. कालीबंगन: राजस्थान (उत्तरी भाग)
2. आगरा: उत्तर प्रदेश
3. दिल्ली: उत्तर भारत (यमुना किनारे)
4. कलकत्ता: पश्चिम बंगाल
5. बम्बई: महाराष्ट्र (पश्चिमी तट)
6. मद्रास: तमिलनाडु (पूर्वी तट)
⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer):
इस प्रैक्टिस पेपर में दिए गए सभी प्रश्न केवल विद्यार्थियों के अभ्यास और शैक्षणिक मार्गदर्शन के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। ये प्रश्नपत्र किसी भी प्रकार से वास्तविक MP Board परीक्षा प्रश्नपत्र का आधिकारिक प्रतिरूप नहीं हैं। अंतिम परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को MP Board की आधिकारिक पाठ्यपुस्तकों एवं निर्देशों का पालन करना चाहिए।

MP EDUCATION GYAN DEEP

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें