🧬 MP Board Class 11 Biology Practice Paper 2025–26
आदर्श प्रश्न पत्र (SET-D) | कक्षा 11वीं – जीव विज्ञान
MP Board कक्षा 11वीं जीव विज्ञान Practice Paper 2025–26 (SET-D) अंतिम रिवीजन और स्पीड प्रैक्टिस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह सेट परीक्षा से पहले त्वरित अभ्यास के लिए अत्यंत उपयोगी है।
- ✔️ फाइनल रिवीजन के लिए उपयुक्त
- ✔️ समय प्रबंधन और स्पीड बढ़ाने में सहायक
- ✔️ महत्वपूर्ण और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
- ✔️ बोर्ड परीक्षा आत्मविश्वास के लिए उपयोगी
आदर्श प्रश्न पत्र 2025-26 (SET-D)
कक्षा: 11वीं | विषय: जीव विज्ञान (Biology)
पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
निर्देश: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (Set A, B और C से भिन्न प्रश्नों का संकलन)
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए (1×6 = 6 अंक)
(i) वनस्पति जगत का सर्प (Botanical Snake) कहा जाता है:
1 अंक
उत्तर: टेरिडोफाइटा (Pteridophytes)
(ii) केन्द्रिका (Nucleolus) की खोज किसने की थी?
1 अंक
उत्तर: फोंटाना (Fontana)
(iii) प्रकाश संश्लेषण की 'Z' स्कीम किससे संबंधित है?
1 अंक
उत्तर: इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र (ETS)
(iv) ग्लाइकोलिसिस का अंतिम उत्पाद है:
1 अंक
उत्तर: पाइरुविक अम्ल
(v) सार्वत्रिक ग्राही (Universal Recipient) रक्त समूह है:
1 अंक
उत्तर: AB
(vi) लैंगरहैंस के द्वीप (Islets of Langerhans) कहाँ पाए जाते हैं?
1 अंक
उत्तर: अग्नाशय (Pancreas) में
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (1×6 = 6 अंक)
(i) केंचुए में उत्सर्जन अंग _______ हैं।
नेफ्रिडिया (Nephridia)
(ii) प्रोटीन की फैक्ट्री _______ को कहा जाता है।
राइबोसोम
(iii) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि _______ है।
यकृत (Liver)
(iv) फेफड़ों की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई _______ है।
कूपिका (Alveoli)
(v) कॉलर अस्थि को _______ के नाम से भी जाना जाता है।
क्लेविकल (Clavicle)
(vi) मूत्र का पीला रंग _______ वर्णक के कारण होता है।
यूरोक्रोम (Urochrome)
प्रश्न 3. सत्य/असत्य लिखिए (1×6 = 6 अंक)
(i) यूग्लीना में पादप और जंतु दोनों के लक्षण पाए जाते हैं।
सत्य
(ii) जिम्नोस्पर्म (अनावृतबीजी) में फल का निर्माण नहीं होता है।
सत्य (बीजाण्ड नग्न होते हैं)
(iii) लाइसोसोम में जल अपघटनी एंजाइम पाए जाते हैं।
सत्य
(iv) धमनी में कपाट (Valves) पाए जाते हैं।
असत्य (शिराओं में होते हैं)
(v) पसलियों (Ribs) के 12 जोड़े होते हैं।
सत्य
(vi) जिबरेलिन एक वृद्धि रोधक हार्मोन है।
असत्य (वृद्धि वर्धक है)
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए (1×5 = 5 अंक)
(i) लाइकेन (Lichen)
सहजीविता (शैवाल+कवक)
(ii) कोशिका का यातायात प्रबंधक
गॉल्जी काय
(iii) एम्फाइसीमा (Emphysema)
धूम्रपान (श्वसन विकार)
(iv) पेरिकार्डियम (Pericardium)
हृदय का आवरण
(v) ऑक्सीटोसिन
दुग्ध निष्कासन हार्मोन
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर (1×5 = 5 अंक)
(i) वर्गीकरण की आधारभूत इकाई क्या है?
जाति (Species)
(ii) तिलचट्टा (Cockroach) का श्वसन अंग क्या है?
श्वास नली (Trachea)
(iii) प्रकाश संश्लेषण के लिए सीमाकारी कारक का नियम किसने दिया?
ब्लैकमैन (Blackman)
(iv) मानव शरीर में सबसे लंबी अस्थि कौन सी है?
फीमर (Femur/Jangh asthi)
(v) वृक्क की पथरी (Kidney Stone) रासायनिक रूप से क्या है?
कैल्शियम ऑक्जेलेट
खण्ड ब: अति लघु उत्तरीय (2 अंक) [7 प्रश्न]
प्र.6 कवक मूल (Mycorrhiza) क्या है? इसका महत्व लिखिए।
2 अंक
उत्तर:
यह कवक और उच्च पादपों की जड़ों के बीच का सहजीवी संबंध है। कवक पौधे को जल और खनिज (फास्फोरस) अवशोषण में मदद करता है।
यह कवक और उच्च पादपों की जड़ों के बीच का सहजीवी संबंध है। कवक पौधे को जल और खनिज (फास्फोरस) अवशोषण में मदद करता है।
अथवा
प्र.6(अथवा) सहजीविता (Symbiosis) को उदाहरण सहित परिभाषित करें।
2 अंक
उत्तर:
दो भिन्न जीवों का ऐसा साथ जिसमें दोनों को लाभ होता है। उदाहरण: लाइकेन (शैवाल और कवक)।
दो भिन्न जीवों का ऐसा साथ जिसमें दोनों को लाभ होता है। उदाहरण: लाइकेन (शैवाल और कवक)।
प्र.7 शिराविन्यास (Venation) किसे कहते हैं? इसके प्रकार लिखिए।
2 अंक
उत्तर:
पत्ती के फलक (Lamina) पर शिराओं और शिरिकाओं के विन्यास को शिराविन्यास कहते हैं। प्रकार: जालिकावत (Dicot) और समांतर (Monocot)।
पत्ती के फलक (Lamina) पर शिराओं और शिरिकाओं के विन्यास को शिराविन्यास कहते हैं। प्रकार: जालिकावत (Dicot) और समांतर (Monocot)।
अथवा
प्र.7(अथवा) पुष्पसूत्र (Floral Formula) में प्रयुक्त निम्न चिन्हों का अर्थ लिखिए: ⊕, ⚥
2 अंक
उत्तर:
⊕ : त्रिज्या सममित (Actinomorphic)
⚥ : द्विलिंगी (Bisexual - नर और मादा दोनों भाग उपस्थित)
⊕ : त्रिज्या सममित (Actinomorphic)
⚥ : द्विलिंगी (Bisexual - नर और मादा दोनों भाग उपस्थित)
प्र.8 कोशिका सिद्धांत के अपवाद लिखिए (किन्हीं दो)।
2 अंक
उत्तर:
1. विषाणु (Virus) - अकोशिकीय होते हैं।
2. स्तनधारियों की परिपक्व RBC (केन्द्रक विहीन)।
1. विषाणु (Virus) - अकोशिकीय होते हैं।
2. स्तनधारियों की परिपक्व RBC (केन्द्रक विहीन)।
अथवा
प्र.8(अथवा) पॉलीसोम (Polysome) क्या है?
2 अंक
उत्तर:
जब एक ही mRNA अणु पर कई राइबोसोम जुड़ जाते हैं और प्रोटीन संश्लेषण करते हैं, तो उस संरचना को पॉलीसोम कहते हैं।
जब एक ही mRNA अणु पर कई राइबोसोम जुड़ जाते हैं और प्रोटीन संश्लेषण करते हैं, तो उस संरचना को पॉलीसोम कहते हैं।
प्र.9 एपोएंजाइम और होलोएंजाइम में संबंध बताइए।
2 अंक
उत्तर:
होलोएंजाइम (पूर्ण एंजाइम) = एपोएंजाइम (प्रोटीन भाग) + सह-कारक (अप्रोटीन भाग)।
होलोएंजाइम (पूर्ण एंजाइम) = एपोएंजाइम (प्रोटीन भाग) + सह-कारक (अप्रोटीन भाग)।
अथवा
प्र.9(अथवा) जीवद्रव्यकुंचन (Plasmolysis) का क्या महत्व है?
2 अंक
उत्तर:
यह अचार, मुरब्बा आदि को संरक्षित रखने में मदद करता है (जीवाणु जीवद्रव्यकुंचन के कारण मर जाते हैं) और खरपतवार नष्ट करने में सहायक है।
यह अचार, मुरब्बा आदि को संरक्षित रखने में मदद करता है (जीवाणु जीवद्रव्यकुंचन के कारण मर जाते हैं) और खरपतवार नष्ट करने में सहायक है।
प्र.10 किण्वन (Fermentation) के दो औद्योगिक महत्व लिखिए।
2 अंक
उत्तर:
1. एल्कोहल (शराब) और बियर निर्माण में।
2. बेकरी उद्योग (ब्रेड, बिस्किट) में CO₂ उत्पादन द्वारा फुलाने में।
1. एल्कोहल (शराब) और बियर निर्माण में।
2. बेकरी उद्योग (ब्रेड, बिस्किट) में CO₂ उत्पादन द्वारा फुलाने में।
अथवा
प्र.10(अथवा) श्वसन गुणांक (RQ) क्या है? वसा का RQ कितना होता है?
2 अंक
उत्तर:
निष्कासित CO₂ और अवशोषित O₂ का अनुपात। वसा का RQ एक से कम (लगभग 0.7) होता है।
निष्कासित CO₂ और अवशोषित O₂ का अनुपात। वसा का RQ एक से कम (लगभग 0.7) होता है।
प्र.11 पेसमेकर (Pacemaker) क्या है? यह कहाँ स्थित होता है?
2 अंक
उत्तर:
यह हृदय की धड़कन (आवेग) उत्पन्न करने वाला ऊतक है। यह दाएं आलिंद की दीवार में स्थित होता है (इसे S.A. नोड भी कहते हैं)।
यह हृदय की धड़कन (आवेग) उत्पन्न करने वाला ऊतक है। यह दाएं आलिंद की दीवार में स्थित होता है (इसे S.A. नोड भी कहते हैं)।
अथवा
प्र.11(अथवा) लसिका (Lymph) के दो कार्य लिखिए।
2 अंक
उत्तर:
1. शरीर की प्रतिरक्षा (Immunity) में भाग लेना (लिम्फोसाइट्स द्वारा)।
2. वसा का अवशोषण और परिवहन करना।
1. शरीर की प्रतिरक्षा (Immunity) में भाग लेना (लिम्फोसाइट्स द्वारा)।
2. वसा का अवशोषण और परिवहन करना।
प्र.12 टिटैनी (Tetany) रोग क्या है?
2 अंक
उत्तर:
रक्त में कैल्शियम आयनों (Ca⁺⁺) की कमी के कारण पेशियों में होने वाला अनैच्छिक और तीव्र संकुचन (ऐंठन)।
रक्त में कैल्शियम आयनों (Ca⁺⁺) की कमी के कारण पेशियों में होने वाला अनैच्छिक और तीव्र संकुचन (ऐंठन)।
अथवा
प्र.12(अथवा) कॉर्पस कैलोसम (Corpus Callosum) का कार्य बताइए।
2 अंक
उत्तर:
यह प्रमस्तिष्क (Cerebrum) के दोनों गोलार्द्धों को जोड़ने वाली तंत्रिका तंतुओं की पट्टी है जो उनके बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करती है।
यह प्रमस्तिष्क (Cerebrum) के दोनों गोलार्द्धों को जोड़ने वाली तंत्रिका तंतुओं की पट्टी है जो उनके बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करती है।
खण्ड स: लघु उत्तरीय (3 अंक) [4 प्रश्न]
प्र.13 द्विनाम पद्धति के कोई तीन नियम लिखिए।
3 अंक
उत्तर:
1. नाम लैटिन भाषा में और तिरछे (Italics) लिखे जाते हैं।
2. पहला शब्द वंश (Genus) और दूसरा जाति (Species) होता है।
3. वंश का पहला अक्षर बड़ा (Capital) और जाति का छोटा (small) होता है।
1. नाम लैटिन भाषा में और तिरछे (Italics) लिखे जाते हैं।
2. पहला शब्द वंश (Genus) और दूसरा जाति (Species) होता है।
3. वंश का पहला अक्षर बड़ा (Capital) और जाति का छोटा (small) होता है।
अथवा
प्र.13(अथवा) स्तनधारी वर्ग (Mammalia) के तीन प्रमुख लक्षण लिखिए।
3 अंक
उत्तर:
1. शरीर पर बाल (Hair) पाए जाते हैं।
2. मादा में दुग्ध ग्रंथियां (Mammary glands) विकसित होती हैं।
3. बाह्य कर्ण (Pinna) उपस्थित होते हैं।
1. शरीर पर बाल (Hair) पाए जाते हैं।
2. मादा में दुग्ध ग्रंथियां (Mammary glands) विकसित होती हैं।
3. बाह्य कर्ण (Pinna) उपस्थित होते हैं।
प्र.14 अस्थि (Bone) और उपास्थि (Cartilage) में तीन अंतर लिखिए।
3 अंक
उत्तर:
1. अस्थि कठोर और अलचीली होती है, उपास्थि लचीली होती है।
2. अस्थि की मैट्रिक्स में ओसीन प्रोटीन, उपास्थि में कॉन्ड्रिन प्रोटीन होती है।
3. अस्थि में रक्त कणिकाएं बनती हैं, उपास्थि में नहीं।
1. अस्थि कठोर और अलचीली होती है, उपास्थि लचीली होती है।
2. अस्थि की मैट्रिक्स में ओसीन प्रोटीन, उपास्थि में कॉन्ड्रिन प्रोटीन होती है।
3. अस्थि में रक्त कणिकाएं बनती हैं, उपास्थि में नहीं।
अथवा
प्र.14(अथवा) केंचुए की आहारनाल का नामांकित चित्र बनाइए।
3 अंक
उत्तर:
चित्र में मुख, ग्रसनी, ग्रासनली, गिज़ार्ड (पेषणी), आमाशय, आंत और गुदा को प्रदर्शित करें।
चित्र में मुख, ग्रसनी, ग्रासनली, गिज़ार्ड (पेषणी), आमाशय, आंत और गुदा को प्रदर्शित करें।
प्र.15 पादप कोशिका में साइटोकाइनेसिस (कोशिका द्रव्य विभाजन) जंतु कोशिका से किस प्रकार भिन्न है?
3 अंक
उत्तर:
जंतु कोशिका में यह 'कोशिका खांच' (Cell Furrow) विधि द्वारा (परिधि से केंद्र की ओर) होता है।
पादप कोशिका में यह 'कोशिका पट्ट' (Cell Plate) विधि द्वारा (केंद्र से परिधि की ओर) होता है।
जंतु कोशिका में यह 'कोशिका खांच' (Cell Furrow) विधि द्वारा (परिधि से केंद्र की ओर) होता है।
पादप कोशिका में यह 'कोशिका पट्ट' (Cell Plate) विधि द्वारा (केंद्र से परिधि की ओर) होता है।
अथवा
प्र.15(अथवा) समसूत्री विभाजन (Mitosis) की प्रोफेज अवस्था की विशेषताएँ लिखिए।
3 अंक
उत्तर:
1. क्रोमेटिन संघनित होकर गुणसूत्र बनाते हैं।
2. तारककाय (Centrioles) ध्रुवों की ओर गति करते हैं।
3. केन्द्रक झिल्ली और केन्द्रिका विलुप्त होने लगती हैं।
1. क्रोमेटिन संघनित होकर गुणसूत्र बनाते हैं।
2. तारककाय (Centrioles) ध्रुवों की ओर गति करते हैं।
3. केन्द्रक झिल्ली और केन्द्रिका विलुप्त होने लगती हैं।
प्र.16 जिबरेलिन (Gibberellin) हार्मोन के तीन प्रमुख कार्य लिखिए।
3 अंक
उत्तर:
1. आनुवांशिक बौनेपन को दूर करना (तने की लंबाई बढ़ाना)।
2. बीजों की सुप्तावस्था (Dormancy) भंग करना।
3. अनिषेक फलन (Parthenocarpy) को प्रेरित करना।
1. आनुवांशिक बौनेपन को दूर करना (तने की लंबाई बढ़ाना)।
2. बीजों की सुप्तावस्था (Dormancy) भंग करना।
3. अनिषेक फलन (Parthenocarpy) को प्रेरित करना।
अथवा
प्र.16(अथवा) C3 और C4 पौधों में तीन अंतर लिखिए।
3 अंक
उत्तर:
1. C3 में प्रथम उत्पाद PGA (3C) है, C4 में OAA (4C) है।
2. C4 में क्रैन्ज शारीरिकी (Kranz Anatomy) पाई जाती है, C3 में नहीं।
3. C4 पौधे उच्च तापमान और तीव्रता पर अधिक दक्ष होते हैं।
1. C3 में प्रथम उत्पाद PGA (3C) है, C4 में OAA (4C) है।
2. C4 में क्रैन्ज शारीरिकी (Kranz Anatomy) पाई जाती है, C3 में नहीं।
3. C4 पौधे उच्च तापमान और तीव्रता पर अधिक दक्ष होते हैं।
खण्ड द: दीर्घ उत्तरीय (4 अंक) [4 प्रश्न]
प्र.17 द्विबीजपत्री तने (Dicot Stem) की अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइए एवं संवहन बंडल की विशेषता लिखिए।
4 अंक
उत्तर:
चित्र में बाह्यत्वचा, कॉर्टेक्स, एंडोडर्मिस, पेरिसाइकिल, संवहन बंडल (वलय में), मज्जा दिखाएं। संवहन बंडल: संयुक्त, कोलेटरल और खुले (Open) होते हैं।
चित्र में बाह्यत्वचा, कॉर्टेक्स, एंडोडर्मिस, पेरिसाइकिल, संवहन बंडल (वलय में), मज्जा दिखाएं। संवहन बंडल: संयुक्त, कोलेटरल और खुले (Open) होते हैं।
अथवा
प्र.17(अथवा) रंध्रों के खुलने और बंद होने की क्रियाविधि (K⁺ आयन सिद्धांत) को समझाइए।
4 अंक
उत्तर:
दिन में रक्षक कोशिकाओं में K⁺ आयन का प्रवेश होता है → जल विभव कम → जल का प्रवेश (अंतःपरासरण) → कोशिकाएं स्फीत → रंध्र खुलते हैं। रात में K⁺ बाहर निकलते हैं → रंध्र बंद।
दिन में रक्षक कोशिकाओं में K⁺ आयन का प्रवेश होता है → जल विभव कम → जल का प्रवेश (अंतःपरासरण) → कोशिकाएं स्फीत → रंध्र खुलते हैं। रात में K⁺ बाहर निकलते हैं → रंध्र बंद।
प्र.18 केल्विन चक्र (Calvin Cycle) को रेखाचित्र की सहायता से समझाइए।
4 अंक
उत्तर:
तीन चरण: 1. कार्बोक्सीलेशन (Rubisco द्वारा CO₂ का स्थिरीकरण)। 2. अपचयन (ग्लूकोज निर्माण)। 3. पुनरुद्भवन (RuBP का पुनः निर्माण)। (चक्र का आरेख आवश्यक)।
तीन चरण: 1. कार्बोक्सीलेशन (Rubisco द्वारा CO₂ का स्थिरीकरण)। 2. अपचयन (ग्लूकोज निर्माण)। 3. पुनरुद्भवन (RuBP का पुनः निर्माण)। (चक्र का आरेख आवश्यक)।
अथवा
प्र.18(अथवा) इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र (ETS) क्या है? यह कहाँ संपन्न होता है?
4 अंक
उत्तर:
यह माइटोकॉन्ड्रिया की भीतरी झिल्ली (क्रिस्टी) में होता है। इसमें NADH और FADH₂ के ऑक्सीकरण से मुक्त इलेक्ट्रॉन विभिन्न वाहकों से गुजरते हैं जिससे ऊर्जा मुक्त होती है और ATP का निर्माण (ऑक्सीडेटिव फॉस्फोरिलेशन) होता है।

प्र.19 मानव नेत्र की लम्बवत काट का नामांकित चित्र बनाइए और रेटिना का कार्य लिखिए।
4 अंक
उत्तर:
चित्र में कॉर्निया, आइरिस, लेंस, सिलियरी बॉडी, रेटिना, अंध बिंदु, ऑप्टिक नर्व दिखाएं। रेटिना: इस पर वस्तु का प्रतिबिंब बनता है, इसमें शलाका और शंकु कोशिकाएं होती हैं।
चित्र में कॉर्निया, आइरिस, लेंस, सिलियरी बॉडी, रेटिना, अंध बिंदु, ऑप्टिक नर्व दिखाएं। रेटिना: इस पर वस्तु का प्रतिबिंब बनता है, इसमें शलाका और शंकु कोशिकाएं होती हैं।
अथवा
प्र.19(अथवा) प्रतिवर्ती क्रिया (Reflex Action) की क्रियाविधि को उदाहरण सहित समझाइए।
4 अंक
उत्तर:
अनैच्छिक, त्वरित अनुक्रिया। उद्दीपन → ग्राही अंग → संवेदी तंत्रिका → मेरुरज्जु (निर्णय) → प्रेरक तंत्रिका → अपवाही अंग (पेशी) → अनुक्रिया। (गर्म वस्तु छूने पर हाथ हटाना)।
अनैच्छिक, त्वरित अनुक्रिया। उद्दीपन → ग्राही अंग → संवेदी तंत्रिका → मेरुरज्जु (निर्णय) → प्रेरक तंत्रिका → अपवाही अंग (पेशी) → अनुक्रिया। (गर्म वस्तु छूने पर हाथ हटाना)।
प्र.20 पेशी संकुचन के 'सर्पी तंतु सिद्धांत' (Sliding Filament Theory) को समझाइए।
4 अंक
उत्तर:
इस सिद्धांत के अनुसार, पेशी संकुचन के दौरान पतले एक्टिन तंतु, मोटे मायोसिन तंतुओं के ऊपर सरकते हैं। जिससे सार्कोमेयर की लंबाई कम हो जाती है। इसमें ATP और Ca⁺⁺ की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस सिद्धांत के अनुसार, पेशी संकुचन के दौरान पतले एक्टिन तंतु, मोटे मायोसिन तंतुओं के ऊपर सरकते हैं। जिससे सार्कोमेयर की लंबाई कम हो जाती है। इसमें ATP और Ca⁺⁺ की भूमिका महत्वपूर्ण है।
अथवा
प्र.20(अथवा) मानव में मूत्र निर्माण की प्रतिधारा क्रियाविधि (Counter Current Mechanism) का महत्व लिखिए।
4 अंक
उत्तर:
यह हेनले लूप और वासा रेक्टा में होती है। इसका मुख्य कार्य वृक्क के मेडुला भाग में उच्च परासरण सांद्रता बनाए रखना है, जिससे मूत्र को सांद्रित (Concentrated) किया जा सके और जल का संरक्षण हो सके।
यह हेनले लूप और वासा रेक्टा में होती है। इसका मुख्य कार्य वृक्क के मेडुला भाग में उच्च परासरण सांद्रता बनाए रखना है, जिससे मूत्र को सांद्रित (Concentrated) किया जा सके और जल का संरक्षण हो सके।
© Generated by Gyan Deep Info | Biology Model Paper Set D
⚠️ उत्तर सम्बन्धी डिस्क्लेमर
यहाँ दिए गए उत्तर केवल शैक्षणिक अभ्यास हेतु हैं। वास्तविक परीक्षा में मूल्यांकन MP Board के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
🧬 MP Board Class 11 Biology Practice Papers 2025–26
नीचे दिए गए सभी SET-A से SET-D Practice Papers से अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी मजबूत करें:
- 📘 SET-A: बेसिक तैयारी व परीक्षा पैटर्न अभ्यास
- 📗 SET-B: नए प्रश्नों के साथ अतिरिक्त अभ्यास
- 📙 SET-C: Concept + Diagram आधारित गहन अभ्यास
- 📕 SET-D: Final Revision & Speed Practice Set
🔗 सभी Practice Papers के लिए जुड़े रहें – MP EDUCATION GYAN DEEP
MP EDUCATION GYAN DEEP
WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

%20_%20%E0%A4%95%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%2011%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82%20%E2%80%93%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%A8.webp)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें