MP Board Class 11 Political Science Set B – Practice Question Paper 2025-26
MP Board कक्षा 11वीं कला समूह के विद्यार्थियों के लिए
राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय का यह
Set-B अभ्यास प्रश्न पत्र नवीनतम अंक योजना के अनुसार तैयार किया गया है।
कक्षा: 11वीं विषय: राजनीति विज्ञान समूह: कला (Arts) सेट: B सत्र: 2025–26
प्रश्न पत्र की संरचना
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
लघु उत्तरीय प्रश्न
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
यह अभ्यास प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न समझने एवं
उत्तर लेखन का अभ्यास करने में सहायक है।
Set B – अभ्यास प्रश्न पत्र
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2025-26
विषय: राजनीति विज्ञान (मॉडल पेपर सेट-B) | कक्षा: 11वीं
पूर्णांक: 80समय: 3:00 घंटे
भाग 1: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (कुल 32 अंक)
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (6 अंक)
(i) 'पॉलिटिक्स' पुस्तक के लेखक कौन हैं?
अरस्तू
(ii) शांति का टापू किसे कहा जाता है?
स्विट्जरलैंड
(iii) मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
10 दिसम्बर
(iv) प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(v) राज्यसभा का कार्यकाल कैसा है?
यह एक स्थायी सदन है।
(vi) 'हिंद स्वराज' किसने लिखी?
महात्मा गांधी
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (6 अंक)
(i) चुनाव आयोग की स्थापना ________ में हुई।
25 जनवरी 1950
(ii) ग्राम पंचायत का प्रमुख ________ होता है।
सरपंच
(iii) स्वतंत्रता ________ का विलोम है।
परतंत्रता
(iv) भारत में ________ नागरिकता है।
एकल
(v) अनुच्छेद 368 का संबंध ________ से है।
संविधान संशोधन
(vi) 'रिपब्लिक' ________ की रचना है।
प्लेटो
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए: (7 अंक)
1. सामाजिक न्याय - डॉ. अम्बेडकर
2. मौलिक कर्तव्य - सोवियत संघ (रूस)
3. लोकसभा - निम्न सदन
4. 73वां संशोधन - पंचायती राज
5. अस्पृश्यता का अंत - अनुच्छेद 17
6. धर्मनिरपेक्षता - भारत का मॉडल
7. शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व - नेहरू जी
प्रश्न 4. सत्य / असत्य लिखिए: (6 अंक)
(i) राष्ट्रपति वास्तविक कार्यपालिका है।
असत्य (प्रधानमंत्री वास्तविक है)
(ii) भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है।
सत्य
(iii) वोट डालने की आयु 21 वर्ष है।
असत्य (18 वर्ष)
(iv) अधिकार और कर्तव्य पूरक हैं।
सत्य
(v) राजनीति शक्ति का विज्ञान है।
सत्य
(vi) राज्यसभा भंग हो सकती है।
असत्य
प्रश्न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए: (7 अंक)
(i) 'पॉलिटिक्स' का जनक कौन है?
अरस्तू
(ii) सर्वोच्च न्यायालय कहाँ है?
नई दिल्ली
(iii) अस्पृश्यता क्या है?
छुआछूत
(iv) पंचायती राज दिवस कब है?
24 अप्रैल
(v) संसद के कितने सदन हैं?
दो (लोकसभा और राज्यसभा)
(vi) 'इन्फर्नो' किसकी रचना है?
दांते
(vii) शांति का अर्थ क्या है?
युद्ध का अभाव
भाग 2: लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 2 अंक) [सीमा: 30 शब्द]
प्रश्न 6. राजनीतिक सिद्धांत क्या है?
राजनीतिक सिद्धांत राजनीति से संबंधित विचारों और संस्थाओं का व्यवस्थित अध्ययन है, जैसे समानता, स्वतंत्रता और न्याय की परिभाषा।
अथवा
राजनीति के कोई दो महत्व लिखिए।
1. यह समाज की समस्याओं को सुलझाने में मदद करती है। 2. यह शासन के नियमों और अधिकारों को स्पष्ट करती है।
प्रश्न 7. संविधान किसे कहते हैं?
संविधान नियमों और कानूनों का वह समूह है जिसके आधार पर किसी देश की शासन व्यवस्था संचालित होती है।
अथवा
कठोर संविधान से क्या आशय है?
वह संविधान जिसमें संशोधन की प्रक्रिया अत्यंत जटिल होती है, उसे कठोर संविधान कहते हैं (जैसे- अमेरिका)।
प्रश्न 8. वयस्क मताधिकार क्या है?
एक निश्चित आयु (भारत में 18 वर्ष) प्राप्त प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के मत देने का अधिकार वयस्क मताधिकार है।
अथवा
चुनाव आयोग के दो कार्य लिखिए।
1. मतदाता सूची तैयार करना। 2. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना।
प्रश्न 9. कार्यपालिका का अर्थ बताइए।
कार्यपालिका सरकार का वह अंग है जो विधायिका द्वारा बनाए गए कानूनों को व्यावहारिक रूप से लागू करता है।
अथवा
नौकरशाही क्या है?
नौकरशाही स्थायी अधिकारियों का वह समूह है जो प्रशासन चलाने और सरकारी नीतियों को लागू करने के लिए उत्तरदायी है।
प्रश्न 10. विधायिका किसे कहते हैं?
विधायिका सरकार का वह अंग है जिसका मुख्य कार्य कानून बनाना और पुरानी धाराओं में संशोधन करना है।
अथवा
द्विसदनात्मक विधायिका क्या है?
जहाँ विधायिका के दो सदन होते हैं (जैसे भारत में लोकसभा और राज्यसभा), उसे द्विसदनात्मक विधायिका कहते हैं।
प्रश्न 11. न्यायपालिका की स्वतंत्रता क्यों जरूरी है?
ताकि न्यायाधीश बिना किसी बाहरी दबाव के निष्पक्ष न्याय कर सकें और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा कर सकें।
संघवाद शासन की वह प्रणाली है जहाँ शक्तियां केन्द्र और उसकी इकाइयों (राज्यों) के बीच बंटी होती हैं।
अथवा
एकात्मक शासन क्या है?
वह शासन व्यवस्था जिसमें समस्त राजनैतिक शक्तियां एक केन्द्रीय सरकार के पास होती हैं।
प्रश्न 13. स्थानीय शासन से क्या लाभ है?
इससे स्थानीय समस्याओं का समाधान शीघ्र होता है और आम जनता शासन में प्रत्यक्ष भाग ले सकती है।
अथवा
73वां संविधान संशोधन किससे संबंधित है?
यह संशोधन ग्रामीण स्थानीय स्वशासन (पंचायती राज) को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित है।
प्रश्न 14. समानता का महत्व लिखिए।
समानता समाज में न्याय की स्थापना करती है और प्रत्येक व्यक्ति को बिना भेदभाव विकास के समान अवसर देती है।
अथवा
नकारात्मक स्वतंत्रता क्या है?
नकारात्मक स्वतंत्रता का अर्थ है व्यक्ति के कार्यों पर किसी भी प्रकार के बाहरी बंधन का न होना।
प्रश्न 15. नागरिकता खोने के दो कारण लिखिए।
1. दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण करने पर। 2. देशद्रोह या गंभीर अपराध सिद्ध होने पर।
अथवा
धर्मनिरपेक्षता का अर्थ बताइए।
धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है राज्य का कोई अपना धर्म न होना और सभी धर्मों को समान सम्मान देना।
भाग 3: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक) [सीमा: 75 शब्द]
प्रश्न 16. मौलिक अधिकारों और नीति निर्देशक तत्वों में अंतर लिखिए।
1. मौलिक अधिकार न्यायोचित (Justiciable) हैं, जबकि नीति निर्देशक तत्व नहीं। 2. मौलिक अधिकार नागरिकों के व्यक्तिगत अधिकारों की रक्षा करते हैं, जबकि निर्देशक तत्व लोक कल्याणकारी राज्य के लक्ष्य हैं। 3. मौलिक अधिकार सरकार की शक्तियों को सीमित करते हैं, जबकि निर्देशक तत्व उसे कुछ करने की प्रेरणा देते हैं।
अथवा
बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट क्या है?
यह न्यायालय द्वारा जारी वह आदेश है जिसके माध्यम से किसी अवैध रूप से गिरफ्तार व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा करता है।
प्रश्न 17. लोकसभा की शक्तियों का वर्णन कीजिए।
1. विधायी शक्ति: यह संघ सूची के विषयों पर कानून बनाती है। 2. वित्तीय शक्ति: धन विधेयक केवल लोकसभा में पेश होता है। 3. कार्यपालिका नियंत्रण: यह अविश्वास प्रस्ताव लाकर सरकार को हटा सकती है।
अथवा
संसदीय शासन प्रणाली की तीन विशेषताएं लिखिए।
1. कार्यपालिका का विधायिका के प्रति उत्तरदायित्व। 2. नाममात्र और वास्तविक कार्यपालिका में अंतर। 3. प्रधानमंत्री का नेतृत्व और सामूहिक उत्तरदायित्व का सिद्धांत।
प्रश्न 18. भारतीय संविधान एक "जीवंत दस्तावेज" है, क्यों?
संविधान को जीवंत इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह बदलती परिस्थितियों के साथ खुद को ढालने में सक्षम है। इसमें संशोधन की प्रक्रिया मौजूद है और न्यायपालिका इसकी व्याख्या कर इसे आधुनिक समाज के अनुसार प्रासंगिक बनाए रखती है।
अथवा
संविधान संशोधन की प्रक्रिया समझाइए।
अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन तीन प्रकार से होता है: 1. साधारण बहुमत द्वारा। 2. संसद के विशेष बहुमत (2/3) द्वारा। 3. विशेष बहुमत और आधे राज्यों के अनुसमर्थन द्वारा।
प्रश्न 19. राष्ट्रवाद के मार्ग में आने वाली बाधाएं लिखिए।
1. सांप्रदायिकता: धर्म के आधार पर विभाजन की भावना। 2. क्षेत्रवाद: राष्ट्रहित से ऊपर क्षेत्रीय हितों को प्राथमिकता देना। 3. भाषाई विवाद: भाषा के आधार पर संघर्ष एकता को कमजोर करते हैं।
अथवा
सामाजिक न्याय की तीन विशेषताएं लिखिए।
1. भेदभाव रहित समाज का निर्माण। 2. समाज के कमजोर वर्गों को विकास के समान अवसर देना। 3. संसाधनों का न्यायपूर्ण और समान वितरण सुनिश्चित करना।
भाग 4: विश्लेषणात्मक प्रश्न (प्रत्येक 4 अंक) [सीमा: 120 शब्द]
प्रश्न 20. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
1. लिखित और विशाल संविधान: यह विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है। 2. संसदीय शासन: भारत में ब्रिटेन जैसी संसदीय प्रणाली अपनाई गई है। 3. स्वतंत्र न्यायपालिका: न्यायपालिका विधायिका और कार्यपालिका से स्वतंत्र है। 4. धर्मनिरपेक्षता: भारत का कोई राजकीय धर्म नहीं है। 5. मौलिक अधिकार: नागरिकों को 6 मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं।
अथवा
संविधान सभा के गठन और कार्यप्रणाली को समझाइए।
कैबिनेट मिशन योजना (1946) के तहत संविधान सभा का गठन हुआ। इसमें कुल 389 सदस्य थे (विभाजन के बाद 299)। इसकी पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्थायी अध्यक्ष और डॉ. अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। इसे संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा।
प्रश्न 21. निर्वाचन आयोग के प्रमुख कार्यों की व्याख्या कीजिए।
1. मतदाता सूची: चुनाव से पहले योग्य मतदाताओं की सूची अद्यतन करना। 2. चुनाव संचालन: चुनाव की तिथियां घोषित करना और मतदान संपन्न कराना। 3. दलों को मान्यता: राजनीतिक दलों को पंजीकृत करना और चुनाव चिह्न आवंटित करना। 4. आचार संहिता: निष्पक्ष चुनाव हेतु उम्मीदवारों के लिए नियम लागू करना। 5. परिणामों की घोषणा: मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा करना।
अथवा
स्वतंत्र चुनाव हेतु चुनाव सुधार के चार सुझाव दीजिए।
1. धनबल पर रोक: चुनाव खर्च की सीमा और सरकारी फंडिंग की व्यवस्था। 2. अपराधीकरण: गंभीर अपराधियों को चुनाव लड़ने से स्थायी रूप से वंचित करना। 3. पारदर्शिता: ईवीएम और वीवीपीएटी प्रणाली को और अधिक विश्वसनीय बनाना। 4. त्वरित न्याय: चुनाव संबंधी विवादों को शीघ्र निपटाने हेतु विशेष अदालतों का गठन।
प्रश्न 22. सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकारों का वर्णन कीजिए।
1. प्रारंभिक क्षेत्राधिकार: केन्द्र और राज्यों के बीच विवाद। 2. अपीलीय क्षेत्राधिकार: निचली अदालतों के फैसलों के खिलाफ अपील सुनना। 3. रिट क्षेत्राधिकार: मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु आदेश जारी करना। 4. परामर्शदात्री: राष्ट्रपति द्वारा मांगी गई विधिक सलाह देना। 5. अभिलेख न्यायालय: इसके फैसले कानून की तरह सुरक्षित रखे जाते हैं।
अथवा
न्यायपालिका की स्वतंत्रता हेतु संवैधानिक प्रावधानों को लिखिए।
1. न्यायाधीशों की नियुक्ति में राजनीतिक हस्तक्षेप का अभाव। 2. कार्यकाल की सुरक्षा (हटाने की प्रक्रिया महाभियोग जैसी कठिन)। 3. वेतन और भत्ते संचित निधि पर भारित (संसद में चर्चा नहीं)। 4. सेवानिवृत्ति के बाद वकालत पर प्रतिबंध। 5. अपनी अवमानना पर दंड देने की शक्ति।
प्रश्न 23. धर्मनिरपेक्षता के भारतीय मॉडल की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए।
भारतीय धर्मनिरपेक्षता केवल धर्म और राज्य का अलगाव नहीं है, बल्कि यह "सर्वधर्म समभाव" पर आधारित है। यहाँ राज्य सभी धर्मों का समान सम्मान करता है लेकिन सामाजिक कुरीतियों (जैसे- छुआछूत) को दूर करने के लिए धर्म में सकारात्मक हस्तक्षेप भी करता है। कुछ आलोचक इसे "तुष्टीकरण" कहते हैं, लेकिन यह विविधतापूर्ण भारत में एकता बनाए रखने का सबसे व्यावहारिक मॉडल है।
अथवा
पंथनिरपेक्षता के पश्चिमी और भारतीय मॉडल में अंतर स्पष्ट कीजिए।
पश्चिमी मॉडल में धर्म और राज्य के बीच "दीवार" की तरह पूर्ण अलगाव होता है। राज्य धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करता। इसके विपरीत, भारतीय मॉडल में राज्य धर्म से एक "सैद्धांतिक दूरी" बनाए रखता है, जिसका अर्थ है कि वह सभी धर्मों के साथ समान दूरी रखेगा लेकिन धार्मिक अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करेगा और आवश्यक होने पर धर्म में सुधार हेतु हस्तक्षेप भी करेगा।
⚠️ डिस्क्लेमर
यह प्रश्न पत्र एवं इसमें दिए गए प्रश्न-उत्तर केवल अभ्यास (Practice Purpose) के लिए तैयार किए गए हैं।
यह प्रश्न पत्र MP Board के वास्तविक प्रश्न पत्र का हूबहू प्रतिरूप नहीं है।
परीक्षा में आने वाले प्रश्नों में परिवर्तन संभव है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पाठ्यपुस्तक, आधिकारिक सिलेबस और विद्यालयीय मार्गदर्शन को प्राथमिकता दें।
इस पोस्ट के लाभ
अलग-अलग सेट का अभ्यास
परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट समझ
उत्तर लेखन कौशल में सुधार
📜 कक्षा 11वीं इतिहास – सभी Practice Question Papers
MP Board कक्षा 11वीं इतिहास (History) विषय के सभी
अंक योजना आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र नीचे दिए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें