-->

Gyan Deep Info विभिन्न उपयोगी शासनादेश (Govt. Orders) उपलब्ध कराने का एक प्रयास है

Class 8 Social Science Annual Exam 2025 Model Answer सामाजिक विज्ञान – कक्षा 8 by Gyan Deep Info

Class 8 Social Science Annual Exam 2024-25 Model Answer | सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 | Gyan Deep Info

Class 8 Social Science Annual Exam 2024-25 Model Answer

Class 8 Social Science Annual Exam 2024-25 Model Answer 

यहाँ प्राप्त करें कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2024-25 के प्रश्न पत्र एवं सम्पूर्ण मॉडल उत्तर।

Exam preparation के लिए Best Study Material by Gyan Deep Info

Annual Exam 2024-25 Model Answer Social Science – Class 8 | सामाजिक विज्ञान कक्षा 8

By Gyan Deep Info Gyan Deep Info द्वारा प्रस्तुत

  • वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 (Model Answer)
  • सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 (Social Science Class 8)

यह पोस्ट विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की बेहतर तैयारी में सहायता देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

इस पोस्ट में कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र (Question Paper) एवं उनके Model Answers को सरल, स्पष्ट और परीक्षा उपयोगी भाषा में प्रस्तुत किया गया है, ताकि विद्यार्थी उत्तर लिखने की सही शैली समझ सकें।

इस पोस्ट में क्या मिलेगा? (What You Will Learn)

  • कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2024-25
  • सभी प्रश्नों के Model Answers
  • बोर्ड पैटर्न के अनुसार उत्तर लेखन
  • महत्वपूर्ण प्रश्नउत्तर (Important Q&A)
  • परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन

यह कंटेंट छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों सभी के लिए उपयोगी है।

Class 8 Social Science Interactive Paper

वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 (मॉडल उत्तर)

सामाजिक विज्ञान - कक्षा 8

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
प्र-1. खुशनवीसी (सुलेखनवीस) का अर्थ होता था -
  • (A) सुंदर चित्रकारी
  • (B) सुंदर नृत्य
  • (C) सुंदर लेखन
  • (D) तीव्र गति से पढ़ना
उत्तर: (C) सुंदर लेखन
व्याख्या: खुशनवीसी वे लोग होते थे जो बहुत सुंदर ढंग से चीजें लिखते थे।
प्र-2. बिरसा ने बाहरी लोगों को किस नाम से सम्बोधित किया था -
  • (A) मुंडा
  • (B) दीकू
  • (C) अंग्रेज
  • (D) घुमंतू
उत्तर: (B) दीकू
प्र-3. हमारे देश में सरकार मुख्यतः कितने स्तर पर कार्य करती है -
  • (A) 4
  • (B) 2
  • (C) 3
  • (D) 5
उत्तर: (C) 3
1. केंद्र स्तर, 2. राज्य स्तर, 3. स्थानीय स्तर।
प्र-4. धर्मनिरपेक्षता से आशय है -
  • (A) राज्य द्वारा किसी एक धर्म को संरक्षण देना
  • (B) लोगों पर किसी धर्म विशेष को थोपना
  • (C) राज्य द्वारा किसी एक धर्म का पक्ष लिए बिना
  • (D) धार्मिक भावना और प्रथाओं को कम करना
उत्तर: (C) राज्य द्वारा किसी एक धर्म का पक्ष लिए बिना
प्र-5. बजट में नहीं दर्शाया जाता है -
  • (A) आगामी वर्ष की विकास योजना
  • (B) पिछले वर्ष का वित्तीय विवरण
  • (C) आयकर के प्रावधान
  • (D) आगामी चुनाव की योजना
उत्तर: (D) आगामी चुनाव की योजना
रिक्त स्थान (प्रश्न क्र. 6-10)
प्र-6. आंध्र प्रदेश के .................. जनजातीय समुदाय गाय, भैंस के झुंड पालते थे।
उत्तर: लबाड़िया (Labadians)
प्र-7. डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का .................. कहा जाता है।
उत्तर: जनक (पिता)
प्र-8. कानूनों को लागू करने एवं शासन चलाने की जिम्मेदारी .................. की होती है।
उत्तर: कार्यपालिका
प्र-9. रेल एवं बस .................. का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।
उत्तर: सार्वजनिक यातायात
प्र-10. न्यूनतम वेतन .................. के द्वारा तय किया जाता है।
उत्तर: सरकार
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 11-16)
प्र-11. बंगाल पर अंग्रेजों की जीत किस युद्ध से प्रारंभ हुई?
उत्तर: प्लासी के युद्ध (1757) से।
प्र-12. रैयत शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: रैयत का अर्थ है - 'किसान' (दक्षिण भारतीय संदर्भ में)।
प्र-13. सृजनात्मक शिक्षा को केवल प्राकृतिक परिवेश में ही प्रोत्साहित किया जा सकता है, यह किसने कहा था?
उत्तर: रबीन्द्रनाथ टैगोर ने।
प्र-14. एफ आई आर (FIR) संबंधी प्रकरण किस कानून से संबंधित हैं?
उत्तर: फौजदारी कानून (Criminal Law)।
प्र-15. आदिवासियों का पलायन शहरों की ओर क्यों हो रहा है?
उत्तर: जंगलों की कटाई, विस्थापन और रोजगार/आजीविका की तलाश के कारण।
प्र-16. संविधान के अनुच्छेद 17 में किस बात का उल्लेख किया गया है?
उत्तर: अस्पृश्यता (छुआछूत) का उन्मूलन (समाप्ति)।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 17-22)
प्र-17. झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की अंग्रेजों से क्या मांग थी, जिसे अंग्रेजों ने ठुकरा दिया?
उत्तर: रानी लक्ष्मीबाई चाहती थीं कि उनकी मृत्यु के बाद उनके दत्तक पुत्र (गोद लिए हुए बेटे) को राजा मान लिया जाए और झांसी का उत्तराधिकारी स्वीकार किया जाए। अंग्रेजों ने 'हड़प नीति' के तहत इसे ठुकरा दिया।
प्र-18. ईश्वरचंद्र विद्यासागर द्वारा किए गए कोई तीन कार्य लिखिए।
उत्तर:
1. विधवा विवाह के पक्ष में प्राचीन ग्रंथों का हवाला दिया और कानून बनवाया।
2. नारी शिक्षा के लिए स्कूल खोले।
3. बाल विवाह का विरोध किया।
प्र-19. सतत पोषणीय विकास के चार सिद्धांत लिखिए।
उत्तर:
1. जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल।
2. मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना।
3. पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना।
4. प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास को कम से कम करना।
प्र-20. झोंका भट्ठी किस प्रकार कार्य करती है?
उत्तर: झोंका भट्ठी में लौह अयस्क, कोक और चूना पत्थर को ऊपर से डाला जाता है। नीचे से गर्म हवा के झोंके भेजे जाते हैं। अत्यधिक ताप के कारण अयस्क पिघल जाता है और शुद्ध लोहा प्राप्त होता है।
प्र-21. किस प्रकार के युवा किसी राष्ट्र का भविष्य होते हैं?
उत्तर: जो युवा शिक्षित, स्वस्थ, कौशल युक्त (Skilled), परिश्रमी और सकारात्मक विचार वाले होते हैं, वे ही राष्ट्र का भविष्य होते हैं।
प्र-22. न्यूनतम वेतन निर्धारण क्यों जरूरी है?
उत्तर: मजदूरों को शोषण से बचाने के लिए, उन्हें उचित मजदूरी दिलाने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23-26)
प्र-23. राजा राममोहन राय कौन थे, समाज सुधार में उनके योगदान का वर्णन कीजिए?
उत्तर: राजा राममोहन राय 'ब्रह्म समाज' के संस्थापक थे।

योगदान:
1. सती प्रथा का अंत: 1829 में सती प्रथा पर रोक लगवाई।
2. महिला अधिकार: विधवा विवाह और नारी शिक्षा का समर्थन किया।
3. पश्चिमी शिक्षा: वैज्ञानिक सोच और अंग्रेजी शिक्षा के पक्षधर थे।
प्र-24. राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण में पांच अंतर लिखिए।
राष्ट्रीय उद्यानवन्य जीव अभयारण्य
1. मानवीय गतिविधियाँ पूर्णतः प्रतिबंधित।1. सीमित मानवीय गतिविधियाँ (लकड़ी बीनना) की अनुमति।
2. सभी जीवों का संरक्षण।2. विशेष प्रजाति का संरक्षण।
3. सीमाएँ कानून द्वारा निश्चित।3. सीमाएँ कम कठोर।
4. दर्जा ऊँचा होता है।4. दर्जा उद्यान से कम होता है।
5. उदा: कान्हा किसली।5. उदा: बोरी अभयारण्य।
प्र-25. वाणिज्यिक कृषि कितने तरीकों से की जाती है? किन्हीं दो तरीकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: वाणिज्यिक कृषि तीन प्रकार की होती है: (1) वाणिज्यिक अनाज कृषि, (2) मिश्रित कृषि, (3) रोपण कृषि।

वर्णन:
1. मिश्रित कृषि: भोजन व चारे की फसलें उगाने और पशुपालन साथ-साथ करना।
2. रोपण कृषि: चाय, कहवा, रबड़, केला आदि की एकल फसल बड़े पैमाने पर उगाना।
प्र-26. भारत कब स्वतंत्र हुआ? इस स्वतंत्रता के लिए लोगों ने क्या-क्या प्रयास किए?
उत्तर: भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ।

प्रयास:
1. 1857 की क्रांति: मंगल पांडे और रानी लक्ष्मीबाई का पहला विद्रोह।
2. गांधीवादी आंदोलन: असहयोग, सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन।
3. क्रांतिकारी: भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद का बलिदान।
4. एकता: सभी धर्मों के लोगों का एकजुट होना।
डिस्क्लेमर: यह मॉडल उत्तर पत्रक केवल विद्यार्थियों के अभ्यास और मार्गदर्शन हेतु तैयार किया गया है। विद्यार्थी उत्तरों की पुष्टि अपनी पाठ्यपुस्तक से अवश्य करें। हम किसी भी त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

Model Answer क्यों ज़रूरी हैं? (Why Model Answers are Important)

  • उत्तर लिखने की सही Structure और Presentation समझ आती है
  • लंबे प्रश्नों को कैसे लिखना है, इसका सही तरीका
  • बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले Key Points की पहचान
  • समय प्रबंधन (Time Management) में मदद

Model Answers से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यह स्पष्ट हो जाता है कि परीक्षा में क्या और कैसे लिखना चाहिए।

किन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी?

  • कक्षा 8 के छात्र
  • सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी
  • शिक्षक (Teaching Reference के लिए)
  • वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना (Important Note)

  • यह पोस्ट शैक्षणिक उद्देश्य से तैयार की गई है।
  • Model Answers परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
  • विद्यार्थी उत्तरों को समझकर स्वयं अभ्यास अवश्य करें।

यदि आप Class 8 Social Science Annual Exam 2025-26 की तैयारी कर रहे हैं, तो Gyan Deep Info द्वारा उपलब्ध यह Model Answer Post आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से अच्छे अंक प्राप्त करना संभव है।

👉 ऐसी ही Model Papers, Model Answers और Study Material के लिए Gyan Deep Info को नियमित रूप से विज़िट करें।

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

MPBSE HS (10th) एवं HSS (12th) Board Exam Time Table 2026

MPBSE HS (10th) एवं HSS (12th) Board  Exam Time Table 2026

MPBSE HS (10th) एवं HSS (12th) Board Exam Time Table 2026

MP Board हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 का संशोधित Time Table घोषित, 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी परीक्षा.

विभाग / कार्यालय का नाम - माध्यमिक शिक्षा मण्डल, (MPBSE), मध्यप्रदेश भोपाल

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्रमांक /4249/प.स./2026 भोपाल दिनांक 09/01/2026

विषय - मण्डल द्वारा संचालित वर्ष 2026 की परीक्षाओं के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम।

MPBSE द्वारा कक्षा 10 वी (High School) एवं कक्षा 12 वी (Higher Secondary) Board Exam 2026 का Time Table घोषित कर दिया गया है. MP Board Exam 2026 दिनांक 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी तथा 07 मार्च 2026 को समाप्त होगी. इस बार बोर्ड परीक्षा का समय प्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक रखा गया है.

mpbse द्वारा नियमित / स्वाध्यायी / दृष्टिहीन मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की Exam 2026 एक साथ आयोजित की जा रही है.

MPBSE द्वारा जारी Exam 2026 टाइम टेबल आगे दिया जा रहा है,

MP Board High School Exam 2025 / 10th Time Tabe 2026

MP Board Class 12 th Time Table

MP Board Higher Secondary Exam 2026 / 12th Time Tabe 2026

Link - Download MP Board Class 10th / 12th Exam 2026 Time Table in PDF 

Gyandeepinfo पर ये भी देखिए -

विजिट करने के लिए थैंक्स. 

>>> Gyan Deep Info के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<  

ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

Tense Quiz - Responsive Width

Tense Quiz - Responsive Width

    WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
    Share:

    Surya Namaskar 2026: 12 जनवरी 'युवा दिवस' पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आदेश जारी, यहाँ देखिये मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    MP Surya Namaskar 2026 Order & Guidelines

    MP Board Surya Namaskar 2026 Order & Guidelines

    MP Surya Namaskar 2026: 12 जनवरी 'युवा दिवस' पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आदेश जारी, यहाँ देखिये मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 जनवरी 2026 (युवा दिवस) को आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं। जानिए रेडियो प्रसारण का समय, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए नियम और 12 मुद्राओं की जानकारी। PDF आदेश डाउनलोड करें।

    मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस यानी 'युवा दिवस' (12 जनवरी 2026) के उपलक्ष्य में प्रदेश भर की शिक्षण संस्थाओं में 'सामूहिक सूर्य नमस्कार' के आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    इस वर्ष भी सामूहिक सूर्य नमस्कार का मुख्य कार्यक्रम आकाशवाणी (रेडियो) के माध्यम से एक साथ, एक संकेत पर संपन्न होगा। आइये जानते हैं इस आदेश की मुख्य बातें, समय-सारणी और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश।

    सूर्य नमस्कार 2026: प्रमुख हाइलाइट्स (Key Highlights)

    • कार्यक्रम की तिथि: 12 जनवरी 2026 (सोमवार)
    • समय: प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक।
    • रेडियो प्रसारण समय: प्रातः 9:30 बजे से 10:15 बजे तक।
    • सहभागिता: समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालय, महाविद्यालय, और शिक्षण संस्थाएं।
    • ड्रेस कोड: विद्यार्थी स्कूली गणवेश (Uniform) या ट्रैक सूट में शामिल होंगे।

    किन कक्षाओं के विद्यार्थी लेंगे भाग? (Student Participation Rules)

    आदेश के अनुसार विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं:

    1. कक्षा 6 से 12: इन कक्षाओं के विद्यार्थी और महाविद्यालयीन छात्र सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेंगे (सूर्य नमस्कार करेंगे)।
    2. कक्षा 1 से 5: प्राथमिक शाला के छोटे बच्चे (कक्षा 1 से 5) सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं होंगे, वे केवल दर्शकों के रूप में उपस्थित रहेंगे।
    3. स्वैच्छिक सहभागिता: सूर्य नमस्कार में भाग लेना पूर्णतः स्वैच्छिक (Voluntary) होगा, किसी भी छात्र पर इसके लिए बाध्यता नहीं होगी।

    मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (Time Table)

    लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नानुसार रहेगी:

    समय (Time) गतिविधि (Activity)
    प्रातः 8:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों का एकत्रीकरण एवं कतारबद्ध होना।
    प्रातः 9:00 बजे अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन।
    प्रातः 9:20 बजे मुख्य अतिथि का आगमन।
    प्रातः 9:28 बजे माँ सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
    प्रातः 9:30 से 10:15 आकाशवाणी से सीधा प्रसारण:
    1. राष्ट्रगीत वन्देमातरम
    2. स्वामी विवेकानंद जी की वाणी
    3. मुख्यमंत्री जी का सन्देश
    4. सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम
    प्रातः 10:30 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन।

    सूर्य नमस्कार की 12 स्थितियां (12 Mudras of Surya Namaskar)

    कार्यक्रम के दौरान कुल 12 मुद्राओं का अभ्यास 1 से 12 की गिनती के साथ किया जाएगा। ये मुद्राएं हैं:

    1. प्रणाम मुद्रा (Pranamasana)
    2. हस्त उत्तानासन (Hastauttanasana)
    3. पादहस्तासन (Padahastasana)
    4. अश्व संचालनासन (Ashwa Sanchalanasana)
    5. पर्वतासन (Parvatasana)
    6. अष्टांग नमस्कार (Ashtanga Namaskara)
    7. भुजंगासन (Bhujangasana)
    8. पर्वतासन (Parvatasana)
    9. अश्व संचालनासन (Ashwa Sanchalanasana)
    10. पादहस्तासन (Padahastasana)
    11. हस्त उत्तानासन (Hastauttanasana)
    12. प्रणाम मुद्रा (Pranamasana)

    लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश का आदेश

    Download MP Govt Surya Namaskar Order 2026 PDF

    आप लोक शिक्षण संचालनालय और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी विस्तृत आदेश और परिशिष्ट (जिसमें जिला स्तरीय समिति और अन्य निर्देश शामिल हैं) को नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Download Official Order PDF

    (Click to Download)

    📢 MP Education Gyan Deep से जुड़ें
    शिक्षा एवं भर्ती से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले
    🟢 WhatsApp Channel
    👉 शिक्षा से जुड़ी उपयोगी अपडेट पाने के लिए MP Education Gyan Deep WhatsApp Channel Follow करें 🔵 Facebook Page
    👉 Gyan Deep के Facebook Page पर जाने एवं Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
    🟣 Facebook Group
    👉 आदरणीय श्री दीपक हलवे (प्राचार्य) द्वारा संचालित “शैक्षणिक परिसरों की खबरें” Facebook Group से जुड़ें
    🟦 Telegram Group
    👉 MP Education Gyan Deep Telegram Group Join करें
    🌐 Gyan Deep Info (Official Website)
    👉 स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, GAD, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPESB आदि से संबंधित महत्वपूर्ण आदेश व सूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
    🟢 WhatsApp Group
    👉 MP Education Gyan Deep WhatsApp Group Join करें
    WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
    Share:

    MP Excellence & Model School Entrance Exam Syllabus: उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल चयन परीक्षा का पाठ्यक्रम और पैटर्न

    उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल चयन परीक्षा का पाठ्यक्रम और पैटर्न

    MP Excellence & Model School Entrance Exam Syllabus:

    MP Excellence & Model School Entrance Exam Syllabus: 

    नमस्कार दोस्तों! यदि आप मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट विद्यालय (Excellence School) या मॉडल स्कूल (Model School) में कक्षा 9वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपको SOE/SOM प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है। बहुत से छात्र असमंजस में रहते हैं कि परीक्षा में क्या पूछा जाएगा। आज की इस पोस्ट में हम म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा निर्धारित सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी देंगे।

    1. परीक्षा का स्वरूप (Exam Pattern)

    परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले, पेपर के पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है:

    कुल प्रश्न (Total Questions): 100 (सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ/MCQ प्रकार के होंगे)

    कुल अंक (Total Marks): 100 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)

    समय (Time): 2 घंटे (120 मिनट)

    निगेटिव मार्किंग: नहीं (No Negative Marking)

    परीक्षा का स्तर: कक्षा 8वीं का पाठ्यक्रम (Based on Class 8th Syllabus)

    2. विषयवार पाठ्यक्रम (Subject-wise Syllabus)

    इस प्रवेश परीक्षा में कुल 6 विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे सभी विषयों और उनके संभावित अंकों का विवरण दिया गया है:

    (A) सामान्य ज्ञान (General Knowledge) - लगभग 15 अंक

    इस खंड में समसामयिक घटनाओं (Current Affairs) और सामान्य जानकारी पर आधारित प्रश्न होते हैं:

    • मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान, कला और संस्कृति।
    • भारत का इतिहास और भूगोल।
    • खेल-कूद (Sports) से जुड़ी जानकारी।
    • पुरस्कार और सम्मान।

    (B) पर्यावरण (Environment) - लगभग 15 अंक

    • पर्यावरण प्रदूषण (कारण और निदान)।
    • पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem)।
    • वैश्विक तापन (Global Warming) और ओजोन परत।
    • प्राकृतिक संसाधन और उनका संरक्षण।

    (C) हिन्दी (Hindi) - लगभग 15 अंक

    इसमें हिंदी व्याकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए:

    • वर्ण विचार, शब्द भेद।
    • पर्यायवाची और विलोम शब्द।
    • मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
    • संधि और समास।
    • अलंकार और रस का सामान्य परिचय।

    (D) अंग्रेजी (English) - लगभग 15 अंक

    • Parts of Speech (Noun, Pronoun, Verb, etc.)
    • Tenses (काल) का प्रयोग।
    • Articles (A, An, The)
    • Opposite Words (विलोम शब्द) और Synonyms.
    • Prepositions और Modals.

    (E) विज्ञान (Science) - लगभग 20 अंक

    यह भाग कक्षा 8वीं की विज्ञान की पुस्तक पर आधारित होता है:

    • ब्रह्मांड (Universe) और सौर मंडल।
    • वायु, जल और प्रकाश (Light)।
    • पदार्थ की संरचना और परमाणु।
    • बल और दाब (Force and Pressure)।
    • सूक्ष्मजीव और कोशिका।

    (F) गणित (Mathematics) - लगभग 20 अंक

    गणित के प्रश्न कक्षा 8वीं के स्तर के होते हैं:

    • वर्ग और वर्गमूल (Square & Square Root)।
    • घन और घनमूल (Cube & Cube Root)।
    • परिमेय संख्याएं (Rational Numbers)।
    • घात और घातांक।
    • प्रतिशत, लाभ-हानि और साधारण ब्याज।
    • ज्यामिति (त्रिभुज, चतुर्भुज और वृत्त)।

    3. तैयारी कैसे करें? (Preparation Tips)

    1. कक्षा 8वीं की किताबें पढ़ें: चूँकि पूरा पेपर 8वीं के सिलेबस से आता है, इसलिए अपनी पाठ्यपुस्तकों का अच्छे से रिविज़न करें।

    2. पुराने पेपर्स हल करें: पिछले 3-4 वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से आपको प्रश्नों के प्रकार का अंदाजा हो जाएगा।

    3. गणित और विज्ञान पर फोकस करें: ये दोनों विषय सबसे ज्यादा अंको (20+20) के हैं, इसलिए इनकी लिखित प्रैक्टिस करें।

    SOE & SOM Entrance Exam Syllabus
    SOE SOM Entrance Exam Syllabus Image
    Source: mpsos.nic.in | Presented by MP EDUCATION GYAN DEEP

    उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल की प्रवेश परीक्षा कठिन नहीं होती, बस आपको सही रणनीति और सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करनी होती है। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी।

    📢 MP Education Gyan Deep से जुड़ें
    शिक्षा एवं भर्ती से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले
    🟢 WhatsApp Channel
    👉 शिक्षा से जुड़ी उपयोगी अपडेट पाने के लिए MP Education Gyan Deep WhatsApp Channel Follow करें 🔵 Facebook Page
    👉 Gyan Deep के Facebook Page पर जाने एवं Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
    🟣 Facebook Group
    👉 आदरणीय श्री दीपक हलवे (प्राचार्य) द्वारा संचालित “शैक्षणिक परिसरों की खबरें” Facebook Group से जुड़ें
    🟦 Telegram Group
    👉 MP Education Gyan Deep Telegram Group Join करें
    🌐 Gyan Deep Info (Official Website)
    👉 स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, GAD, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPESB आदि से संबंधित महत्वपूर्ण आदेश व सूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
    🟢 WhatsApp Group
    👉 MP Education Gyan Deep WhatsApp Group Join करें
    WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
    Share:

    MP Residential School Admission 2026: कक्षा 6वीं विशिष्ट आवासीय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा मौका

    MP Residential School Admission 2026: कक्षा 6वीं विशिष्ट आवासीय विद्यालय प्रवेश

    MP Residential School Admission 2026 Class 6 Eklavya Mata Sabri

    मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एकलव्य, माता सबरी एवं आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु आधिकारिक सूचना जारी की गई है।

    MP Residential School Admission 2026-27: कक्षा 6वीं में Eklavya, Mata Sabri एवं Adarsh आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन, परीक्षा तिथि, पात्रता व सीट विवरण।

    MP Residential School Admission 2026: कक्षा 6वीं विशिष्ट आवासीय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा मौका

    • कक्षा 6वीं आवासीय विद्यालय प्रवेश 2026: एकलव्य, माता सबरी व आदर्श स्कूल में आवेदन शुरू
    • MP Eklavya Residential School Admission 2026: कक्षा 6वीं प्रवेश, तिथि व सीट विवरण
    • मध्यप्रदेश विशिष्ट आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश 2026–27 | पूरी जानकारी यहाँ
    • MP Tribal Residential School Admission 2026: कक्षा 6वीं के लिए आवेदन व परीक्षा तिथि
    • सरकारी आवासीय विद्यालय में फ्री शिक्षा: MP कक्षा 6वीं प्रवेश 2026

    आवेदन प्रारंभ: 10.01.2026 | अंतिम तिथि: 10.02.2026 | परीक्षा: 22.02.2026

    महत्वपूर्ण तिथियाँ

    कार्य दिनांक / समय
    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 10 जनवरी 2026
    ऑनलाइन आवेदन अंतिम 10 फरवरी 2026
    प्रवेश पत्र डाउनलोड 15 फरवरी 2026 से
    प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी 2026 (10–12 बजे)

    विद्यालयवार सीट विवरण

    विद्यालय बालक बालिका योग
    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय 1775 1800 3575
    माता सबरी कन्या परिसर 0 4550 4550
    आदर्श आवासीय विद्यालय 280 0 280
    कुल 2055 6350 8405

    नोट: सीटों की संख्या में कमी/वृद्धि संभव है।

    पात्रता (Eligibility)

    • कक्षा 5वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी
    • विशिष्ट पिछड़ी जनजाति – बैगा, भारिया, सहरिया
    • DNT / NT / SNT समुदाय
    • विधवा, दिव्यांग, अनाथ की संतान
    • कोविड / उग्रवाद से प्रभावित परिवार के बच्चे
    • विद्यालय हेतु भूमि दानकर्ता की संतान

    आवेदन प्रक्रिया

    1. वेबसाइट खोलें: https://www.mpsos.nic.in
    2. Student Corner पर जाएँ
    3. कक्षा 6वीं प्रवेश फॉर्म भरें
    4. निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन सबमिट करें
    प्रवेश परीक्षा सिलेबस, विद्यालय सूची एवं रिक्त सीट विवरण Student Corner में उपलब्ध है।

    महत्वपूर्ण सूचना

    भविष्य में विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु विद्यार्थी https://www.tribal.mp.gov.in पर हितग्राही प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन अवश्य करें।

    Disclaimer: यह जानकारी आधिकारिक सूचना पर आधारित है। अंतिम निर्णय विभागीय वेबसाइट पर जारी आदेश अनुसार मान्य होगा।
    📢 MP Education Gyan Deep से जुड़ें
    शिक्षा एवं भर्ती से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले
    🟢 WhatsApp Channel
    👉 शिक्षा से जुड़ी उपयोगी अपडेट पाने के लिए MP Education Gyan Deep WhatsApp Channel Follow करें 🔵 Facebook Page
    👉 Gyan Deep के Facebook Page पर जाने एवं Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
    🟣 Facebook Group
    👉 आदरणीय श्री दीपक हलवे (प्राचार्य) द्वारा संचालित “शैक्षणिक परिसरों की खबरें” Facebook Group से जुड़ें
    🟦 Telegram Group
    👉 MP Education Gyan Deep Telegram Group Join करें
    🌐 Gyan Deep Info (Official Website)
    👉 स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, GAD, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPESB आदि से संबंधित महत्वपूर्ण आदेश व सूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
    🟢 WhatsApp Group
    👉 MP Education Gyan Deep WhatsApp Group Join करें
    🚀 MP Board मॉडल आंसर & क्विज़ (2025-26) All Links
    🏛️ 12वीं राजनीति विज्ञान मॉडल आंसर 💹 12वीं अर्थशास्त्र मॉडल आंसर 📖 12वीं इतिहास मॉडल आंसर 🌎 10वीं सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर 🧬 12वीं जीवविज्ञान TF क्विज 🧬 One Word Bio 12वीं 🧬 Matching Bio 12वीं 🧬 Fill Blanks Bio 12वीं 🧬 MCQ Bio 12वीं ⚛️ 10वीं विज्ञान TF क्विज ⚛️ Fill Blanks Sci 10वीं ⚛️ One Word Sci 10वीं ⚛️ Matching Sci 10वीं ⚛️ MCQ Sci 10वीं 🗓️ Exam Time Table RSK MP 🌎 MCQ SS 10वीं 🌎 One Word SS 10वीं 🌎 TF SS 10वीं 🌎 Matching SS 10वीं 🌎 Fill Blanks SS 10वीं ➗ MCQ Maths 10वीं ➗ TF Maths 10वीं ➗ Matching Maths 10वीं ➗ Fill Blanks Maths 📝 MCQ Hindi 10वीं 📝 TF Hindi 10वीं 📝 Fill Blanks Hindi 📝 Matching Hindi 10वीं 📝 One Word Hindi 📚 Section D English 📚 Do as Directed Eng 📚 Fill Blanks Eng 📖 TF History 12वीं 📖 One Word History 📖 Matching History 📖 Fill Blanks History 📖 MCQ History 12वीं
    सभी लिंक gyandeepinfo.in पर — वन-क्लिक प्रैक्टिस!
    WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
    Share:

    SOE & SOM Exam Model Paper - उत्कृष्ट एवं माडल स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए मॉडल पेपर

    SOE & SOM Exam Model Paper  - उत्कृष्ट एवं माडल स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए मॉडल पेपर

    SOE & SOM Exam Model Paper  - उत्कृष्ट एवं माडल स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए मॉडल पेपर

    जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय माडल स्कूलों में सत्र 2026-27 Class 9th में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा “उत्कृष्ट एवं माडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026” का आयोजन किया जा रहा है. Students की जानकारी के लिए Gyandeep Info द्वारा उत्कृष्ट एवं माडल स्कूल प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र की जानकारी तथा मॉडल पेपर दिया जा रहा है. आशा है यह जानकारी आपके लिए Useful रहेगी.

    SOE-SOM Entrance Exam के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे.  प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा का समय 2 घंटे निर्धारित है. प्रश्नों की विषयवार संख्या इस प्रकार रहेगी –

    विषय प्रश्न संख्या अंक
    हिन्दी 15 15
    अंग्रेजी 15 15
    पर्यावरण 15 15
    सामान्य ज्ञान 15 15
    विज्ञान 20 20
    गणित 20 20
    कुल 100 100

    SOE-SOM प्रवेश परीक्षा में कोई ऋणात्मक मूल्याङ्कन नहीं है.

    OMR उत्तर पुस्तिका – OMR शीट में प्रत्येक प्रश्न क्रमांक के सामने चार गोलों A, B, C तथा D में से सही उत्तर के गोले को Black Ball-Point पेन से काला करना है.

    SOE & SOM Exam मॉडल पेपर (प्रदर्शित PDF के नीचे मॉडल पेपर की pdf डाउनलोड लिंक भी दी गई है)

    Download SOE-SOM Entrance Exam Model Paper.

    ये जानकारियां भी देखिए -

    WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
    Share:

    Gyan Deep Info की अपडेट E-Mail पर प्राप्त करने के लिए अपना Email दर्ज कर Subscribe पर क्लिक कीजिए

    Enter your email address:

    Delivered by FeedBurner

    Welcome





    Gyan Deep Info पर आपका स्वागत है. “Welcome To Gyan Deep Info” DPI Orders - GAD MP Orders - MP Finance Orders - Health Department Orders - MP Education Department Orders - Tribal Department Orders.


    This Blog is protected by DMCA.com

    Recent Posts

    Popular Posts

    यह ब्लॉग खोजें

    Copyright Gyan Deep Info. Blogger द्वारा संचालित.

    Contact Us

    नाम

    ईमेल *

    संदेश *

    Subscribe Here

    About us

    ब्लॉग आर्काइव