Madhya Pradesh Police Bharti Pariksha 2020 - मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के सम्बन्ध में सूचना जारी
Madhya Pradesh Police Recruitment Examination
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2020 के सम्बन्ध में peb पर सूचना अनुसार पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग की भर्ती हेतु भर्ती परीक्षा- 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक24/12/2020 से प्रारंभ होना संभावित है,आरक्षक भर्ती के सम्बन्ध में विस्तृत नियम पुस्तिका (Rule Book) की प्रकाशन की संभावित तिथि दिनांक25/11/2020 है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07/12/2020 तथा परीक्षा तिथि 06/03/2021 से दी गई है.
पुलिस मुख्यालय, भोपाल, के पत्र क्रमांक / पुमु / अमनि / निस / चयन / 274 ए / 2020 भोपाल दिनांक 22/10/2020 के तारतम्य में आरक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा के संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजन संबंधी निम्नानुसार संभावित तिथिया निर्धारित की जाती है -
स.क्र. | विवरण | संभावित तिथियाँ |
1 | विभागीय नियमो एवं परीक्षा संचालन के संबंध में विस्तृत नियम पुस्तिका प्रकाशन की संभावित तिथि | 25/11/2020 |
2 | ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथि | 24/12/2020 |
3 | ऑनलाईन आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम तिथि | 07/01/2021 |
4 | आवेदन पत्र संशोधन किये जाने की अंतिम तिथि | 12/01/2021 |
5 | परीक्षा की तिथि | 06/03/2021 से प्रारंभ |
1. उपरोक्त समस्त तिथियों पूर्णतः संभावित है। जिनमें आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव है ।
2. विभाग से प्राप्त मांग पत्र अनुसार पदों की कुल संभावित संख्या 4000 है । जिनमें परिवर्तन संभव है ।
3. पदों की विस्तृत जानकारी एवं आयु सीमा संबंधी जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.peb.mp.gov.in पर (परिशिष्ठ-1 पर) उपलब्ध है ।
आयु सीमा :
आयु सीमा :- आयु की गणना दिनांक 1 अगस्त 2020 से की जाएगी।
वर्दीधारी पदों हेतु आयु सीमा का निर्धारण शासन द्वारा जारी आदेश के अनुरूप किया जायेगा एवं वह आयु-सीमा जो शासन द्वारा वर्दीधारी पदों हेतु निर्धारित की जावेगी उस आयु सीमा में आने वाले अभ्यर्थियों को वर्दीधारी पदों हेतु पात्र माना जायेगा।
क्र. | सभी पदों के लिए | न्यूनतम/अधिकतम आयु सीमा (वर्ष में) |
1 | पुरुष आवेदक (अनारक्षित वर्ग) | 18 से 33 |
2 | महिला आवेदक (अनारक्षित वर्ग) | 18 से 38 |
3 | आरक्षित श्रेणी
(पुरुष/महिला आवेदक) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग |
18 से 38 |
4 | शासकीय / निगम / मण्डल/स्वशासी संस्था के कर्मचारी तथा नगर सैनिक | 18 से 38 |
रिक्त पदों की संभावित संख्या आयु-सीमा में अधिकतम छूट सम्बन्धी प्रावधान, प्रोत्साहन स्वरूप आयु सीमा में मिलने वाली छुटे आदि की जानकारी आप निचे दी जा रही पीडीएफ फाइल में देख सकते हैं.