head> Gyan Deep Info

Gyan Deep Info विभिन्न उपयोगी शासनादेश (Govt. Orders) उपलब्ध कराने का एक प्रयास है

NMMS Scholarship Exam Online Form – राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा सत्र 2023-24 RSK Order

NMMS Scholarship Exam Online Form – राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा  RSK Order

NMMS Scholarship Exam Online Form – राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा सत्र 2023-24 RSK Order

विभाग / कार्यालय का नाम - राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश.

आदेश क्रमांक तथा दिनांक - क्रमांक / रा.शि.के./ NTSE-NMMSS / 2023 / 1022  भोपाल दिनांक 10/05/2023

आदेश का विषय - राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा सत्र 2023-24 के आयोजन के संबंध में।

आदेश का विवरण – भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 2023-2024 में मध्यप्रदेश राज्य में स्थित केवल शासकीय/शासकीय अनुदान प्राप्त/स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकते हैं. चयनित विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी, प्रतिवर्ष रूपये 12000/- के मान से कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति दी जाती है।  यह छात्रवृत्ति केवल शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय, स्थानीय निकाय विद्यालय के नियमित विद्यार्थियों के लिये ही है।

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा सत्र 2023-24 के लिए  ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किये हैं. आदेश के अनुसार सत्र 2023-24 में कक्षा 8 वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 24 सितम्बर 2023 को किया जाएगा. NMMS छात्रवृत्ति चयन परीक्षा के लिए mponline कियोस्क (RSK mponline) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2023 तक रे जा सकते हैं.

आदेश के साथ NMMS 2023-24 हेतु विज्ञापन तथा राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा सत्र 2023-24 हेतु नियम पुस्तिका भी जारी की गई है.

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा सत्र 2023-24 विज्ञापन एवं नियम पुस्तिका

Download RSK Order in PDF.

ये भी देखिये -

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Uchch Madhymik Shikshak Selection Exam 2023 Rule Book & Syllabus

Uchch Madhymik Shikshak Selection Exam 2023 : Rule Book & Syllabus

उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 नियम पुस्तिका 

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है, जनजातीय कार्य  विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शालाओं में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त 2023 से किया जाएगा. 

उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा में उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2018 / 2023 में अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा समय सारणी 

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अवधि - दिनांक 18/05/2023 से 01/06/2023 तक 
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की अवधि - दिनांक 18/05/2023 से 06/06/2023 तक 

उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023  के विभागीय नियम, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल के परीक्षा सञ्चालन नियम, उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा का पाठ्यक्रम, मुख्य विषय के सह-विषयों की सूचि, विभागवार, पदवार, श्रेणीवार व संवर्गवार आरक्षण सम्बन्धी प्रावधान तथा परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन आदि की जानकारी के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 नियम पुस्तिकादेखिये.

उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 नियम पुस्तिका 

Uchch Madhymik Shikshak Selection Exam 2023 Rule Book

Download Uchch Madhymik Shikshak Selection Exam 2023 Rule Book in pdf. 

Gyan Deep Info पर ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

 GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश 

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

ESB MP : One Time Exam Fee Order : कर्मचारी चयन मण्डल के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं में वन टाइम परीक्षा शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन की सुविधा

MP Employee Selection Board Exam : One Time Exam Fee Order

One Time Exam Fee ESB MP

बेरोजगारों के लिए मध्यप्रदेश शासन का बड़ा निर्णय, कर्मचारी चयन मण्डल के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं में वन टाइम परीक्षा शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन की सुविधा 

विभाग / कार्यालय का नाम - सामान्य प्रशासन विभाग (GAD MP), मध्यप्रदेश शासन 

आदेश क्रमांक तथा दिनांक आदेश क्रमांक एफ 12-05/2023/1-एक भोपाल दिनांक 20 अप्रैल 2023 

आदेश का विषय - कर्मचारी चयन मण्डल के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं में वन टाइम परीक्षा शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करने बाबत.

मध्यप्रदेश आदेश का विवरण - मध्यप्रदेश शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल के माध्यम से आयोजित समस्त परीक्षाओं में अब उम्मीदवार से एक बार ही परीक्षा शुल्क लिया जाएगा. आवेदक को मात्र एक बार में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद पहली परीक्षा में आवेदन भरने के समय उम्मीदवार को परीक्षा शुल्क एवं पोर्टल शुल्क देना होगा.

उसके बाद किसी भी अन्य परीक्षा में आवेदन के समय उम्मीदवार को केवल mponline का निर्धारित पोर्टल शुल्क ही देना होगा, उसे कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. 

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागु किया गया है तथा आगामी एक वर्ष तक लागु रहेगा.

वन टाइम परीक्षा शुल्क के सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश का आदेश 

Download GAD MP Order in PDF.

ये भी देखिये -

स्कूलों के लिए छुट्टियाँ घोषित : Holidays for MP School _ शिक्षण संस्थाओं के लिए दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश

Primary School Setup Order – प्राथमिक विद्यालय पद संरचना के सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश यहाँ देखिये

Middle School Setup DPI Order - माध्यमिक विद्यालय पद संरचना लोक शिक्षण संचालनालय आदेश यहाँ देखिये 

MP Govt. General Holiday Year 2023 - सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023 के लिए सामान्य छुट्टियाँ घोषित.

MP Education Teachers Recruitment Rules : मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम, 2018 में संशोधन, शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी, संशोधित नियम यहाँ देखिये 

Economically Weaker Section (EWS) - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को न्यूनतम अर्हता अंकों में 10 प्रतिशत की छूट, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश   

Salary Protection Benefit Rule : पूर्व से कार्यरत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक जिनकी सीधी भर्ती अंतर्गत माध्यमिक / उच्च माध्यमिक पद पर हुई है उनके लिए खुश खबर, वेतन संरक्षण का लाभ मिलेगा.

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

संशोधित Class 1 to 4 & 6 to 7 Exam Time Table - राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश (RSK MP) द्वारा जारी कक्षा 1 से 4 एवं 6, 7 परीक्षा संशोधित टाइम टेबल तथा मूल्यांकन निर्देश यहाँ देखिये.

Class 1 to 4 & 6 to 7 Exam Time Table 

Class 1 to 4 & 6 to 7 Exam Time Table

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश (RSK MP) द्वारा जारी कक्षा 1 से 4 एवं 6, 7 परीक्षा टाइम टेबल तथा मूल्यांकन निर्देश यहाँ देखिये.

विभाग / कार्यालय का नाम - राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश, भोपाल.

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्र. / रा.शि. के. / वार्षिक मूल्याकन / 2022-23/ 1886 भोपाल, दिनांक 04.04.23

आदेश का विषय - वार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2021-22 कक्षा 1 से 4 एवं 6, 7 मूल्यांकन निर्देश।

संदर्भ:- 1. आदेश क्र. / रा.शि. के. / वार्षिक मूल्याकन / 2022-23/ 1133 दिनांक 22.02.2023

आदेश का विवरण - राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 व 7 के वार्षिक मूल्याङ्कन के सम्बन्ध में दिशा निर्देश तथा परीक्षा टाइम टेबल (समय सारणी) जारी की है. आदेश के अनुसार इस वर्ष कक्षा 3, 4 व 6, 7 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्याङ्कन दिनांक 08 अप्रैल 2023 से दिनांक 15 अप्रैल 2023 की अवधी में किया जाएगा.

आदेश में वार्षिक मूल्यांकन आयोजन की तिथि व अवधि, कक्षा 1 व 2 में मूल्यांकन का स्वरूप, अभ्यास पुस्तिका (वर्कबुक) कक्षा-1 व 2 में दी गई अभ्यास वर्कशीट व मूल्यांकन वर्कशीट पर कार्य की प्रक्रिया, कक्षा 3, 4 व 6, 7 में मूल्यांकन वर्कशीट का स्वरूप तथा मूल्याङ्कन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं.

कक्षा 1 से 4 एवं 6, 7 मूल्यांकन राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश निर्देश

Download RSK Order in PDF.

ये भी देखिये -

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Tribal Department Anukampa Niyukti New Order : जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के सम्बन्ध में नए निर्देश जारी किए

Tribal Affairs Department, Madhya Pradesh issued new instructions regarding compassionate appointment

जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के सम्बन्ध में नए निर्देश जारी किए

विभाग / कार्यालय का नाम - मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय, भोपाल

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्रमांक 247-1 /2023/1/25 भोपाल. दिनांक 13/02/2023

आदेश का विषय - शासकीय सेवक की सेवाकाल मे मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति बावत ।

आदेश का विवरण – आदेश में जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश अनुकम्पा नियुक्ति नियमों में संशोधन के अनुरूप कार्यवाही हेतु विभागीय अधिकारीयों को निर्देशित किया है.

संशोधन में "संविदा शाला शिक्षक" को "प्राथमिक शिक्षक / प्रयोगशाला शिक्षक / प्राथमिक शिक्षक विज्ञान" से प्रतिस्थापित किया गया है.

जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देश.

Download Tribal Department Order in PDF.

Gyan Deep Info पर ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

 GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश 

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD MP) द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति नियम में संशोधन 27-03-2023

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD MP) द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति नियम में संशोधन

विभाग / कार्यालय का नाम - मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्रमांक सी 03-12/2013/1/3 भोपाल, दिनांक 27 मार्च, 2023

आदेश का विषय - शासकीय सेवक की सेवाकाल में मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति बाबत।

आदेश का संदर्भ - इस विभाग का परिपत्र क्रमांक सी 312/2013/1/3 दिनांक 29 सितम्बर, 2014

Anukampa Niyukti Niyam 2014 - अनुकम्पा नियुक्ति के सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश के निर्देश 29/09/2014 यहाँ देखिये 

आदेश का विवरण – सामान्य प्रशासन विभद, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति नियम 29 सितम्बर, 2014 में संशोधन किया है, अनुकम्पा नियुक्ति में संशोधन सम्बन्धी आदेश इस प्रकार है -

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधन 

Download GAD MP Order in PDF.

Gyan Deep Info पर ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

 GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश 

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

MP Board Class 9th-11th Local Exam 2022-23 : स्थानीय वार्षिक परीक्षा के लिए अभिरक्षा पंजी क्र. 1 एवं 2 यहाँ सेडाउनलोड कीजिए.

MP Board Class 9th-11th Local Exam 

MP Board Class 9th-11th Local Exam : स्थानीय वार्षिक परीक्षा के लिए अभिरक्षा पंजी क्र.1 एवं 2 यहाँ सेडाउनलोड कीजिए.

स्थानीय वार्षिक परीक्षा के लिए अभिरक्षा पंजी क्र.1 एवं 2 यहाँ सेडाउनलोड कीजिए.

कक्षा 9 वी और 11 वी स्थानीय वार्षिक परीक्षा 2023 दिनांक 31 मार्च 2023 से प्रारंभ होने जा रही है, MP Board High School / Higher Secondary Exam के समान ही कक्षा 9 वी एवं 11 वी स्थानीय वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र भी गोपनीयता एवं सुरक्षा की दृष्टि से शाला से निकट के पुलिस थाना में रखे जाते हैं.

प्रश्न पत्र शील्ड पेटी में पुलिस थाना में रखे जाते हैं. कक्षा 9 वी एवं 11 वी स्थानीय वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र पुलिस अभिरक्षा से निकालने का रिकॉर्ड अभिरक्षा पंजी में रखा जाता है. अभिरक्षा पंजी दो प्रकार की होती है –

अभिरक्षा पंजी क्रमांक 1 – यह पंजी पुलिस थाना / चौकी पर रखी जाती है तथा अभिरक्षा पंजी क्रमांक 1 में प्रतिदिन प्रश्न पत्र पैकेट निकालने के विवरण के साथ पुलिस अधिकारी / कर्मचारी जिसके समक्ष प्रश्न पत्र निकले गए उसके और प्रश्न पत्र पैकेट निकलने वाले कर्मचारी के हस्ताक्षर होते हैं.

अभिरक्षा पंजी क्रमांक 2 – यह पंजी परीक्षा केंद्र पर रखी जाती है. अभिरक्षा पंजी क्रमांक 2 में परिशिष्ट (क) तथा परिशिष्ट (ख) में प्रतिदिन पुलिस थाना / चौकी से प्रश्न पत्र निकलने तथा परीक्षा केंद्र पर पैकेट पहुँचने सम्बन्धी लेखा संधारित किया जाता है.

आपकी सुविधा के लिए कक्षा 9 वी / 11 वी स्थानीय वार्षिक परीक्षा हेतु अभिरक्षा पंजी क्र.1 एवं अभिरक्षा पंजी क्र.2 का प्रारूप PDF में दिया जा रहा है, आशा है ये प्रारूप आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे.

कक्षा 9 वी और 11 वी स्थानीय वार्षिक परीक्षा हेतु -

अभिरक्षा पंजी क्र. 1 (यह पंजी पुलिस थाना / चौकी पर रखी जानी है) का प्रारूप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

अभिरक्षा पंजी क्र. 2 (यह पंजी परीक्षा केंद्र पर रखी जाना है) का प्रारूप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Gyan Deep Info की अपडेट E-Mail पर प्राप्त करने के लिए अपना Email दर्ज कर Subscribe पर क्लिक कीजिए

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Welcome





Gyan Deep Info पर आपका स्वागत है. “Welcome To Gyan Deep Info” DPI Orders - GAD MP Orders - MP Finance Orders - Health Department Orders - MP Education Department Orders - Tribal Department Orders.


This Blog is protected by DMCA.com

Recent Posts

Popular Posts

यह ब्लॉग खोजें

Copyright Gyan Deep Info. Blogger द्वारा संचालित.

Contact Us

नाम

ईमेल *

संदेश *

Subscribe Here

About us

ब्लॉग आर्काइव