-->

Gyan Deep Info विभिन्न उपयोगी शासनादेश (Govt. Orders) उपलब्ध कराने का एक प्रयास है

12th Business Study Model Paper Set - B

कक्षा 12वीं Business Studies – Model Paper Set B

कक्षा 12वीं Business Studies – Model Paper Set B

(Hindi & English Medium) | MP Board

MP Board कक्षा 12वीं Business Studies (व्यवसाय अध्ययन) की उन्नत तैयारी के लिए Model Paper – Set B तैयार किया गया है। यह प्रश्नपत्र नवीन सिलेबस, परीक्षा पैटर्न एवं अंक विभाजन के अनुसार बनाया गया है।

Set B विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो अतिरिक्त अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी को और अधिक मजबूत करना चाहते हैं। यह हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम दोनों विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है।


📝 Model Paper Set B की प्रमुख विशेषताएँ

  • नवीन MP Board ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र
  • MCQ, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  • Case Study आधारित विश्लेषणात्मक प्रश्न
  • प्रबंधन सिद्धांत एवं विपणन प्रबंधन पर विशेष फोकस
  • Hindi & English Medium दोनों के लिए उपयोगी

🎯 यह Model Paper किनके लिए उपयोगी है?

  • कक्षा 12वीं Commerce के विद्यार्थी
  • Hindi एवं English Medium छात्र
  • प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी
  • Business Studies में उच्च अंक प्राप्त करने के इच्छुक छात्र

⬇️ Model Paper D

Business Studies Model Paper 12th (Set-B) - Sandipani Vidyalaya
माध्यम (Medium):

कक्षा 12वीं - व्यवसाय अध्ययन Class 12th - Business Studies

(मॉडल पेपर: सेट-B) (Model Paper: Set-B)

Created by: D Septa | पूर्णांक: 80 | समय: 3 घंटे Created by: D Septa | Max Marks: 80 | Time: 3 Hours

खण्ड अ: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (32 अंक)
Section A: Objective Type Questions (32 Marks)
प्र.1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (1×6 = 6 अंक)
Q.1. Choose the correct option: (1×6 = 6 Marks)
(i) प्रबंध के कितने स्तर होते हैं?
(i) How many levels of management are there?
(अ) एक / (a) One (ब) दो / (b) Two (स) तीन / (c) Three (द) चार / (d) Four
👉 (स) तीन (उच्च, मध्य, निम्न)
👉 (c) Three (Top, Middle, Lower)

(ii) वैज्ञानिक प्रबंध के जनक कौन हैं?
(ii) Who is the father of Scientific Management?
(अ) हेनरी फेयोल / (a) Henry Fayol (ब) एफ.डब्ल्यू. टेलर / (b) F.W. Taylor (स) पीटर ड्रकर / (c) Peter Drucker (द) जॉर्ज टेरी / (d) George Terry
👉 (ब) एफ.डब्ल्यू. टेलर
👉 (b) F.W. Taylor

(iii) भारत में नवीन आर्थिक नीति (NEP) कब लागू की गई?
(iii) When was the New Economic Policy (NEP) introduced in India?
(अ) 1988 / (a) 1988 (ब) 1991 / (b) 1991 (स) 1995 / (c) 1995 (द) 2000 / (d) 2000
👉 (ब) 1991
👉 (b) 1991

(iv) नियोजन प्रक्रिया का अंतिम चरण है:
(iv) The last step of the planning process is:
(अ) उद्देश्य निर्धारण / (a) Setting objectives (ब) विकल्पों का मूल्यांकन / (b) Evaluating alternatives (स) अनुवर्तन (Follow-up) / (c) Follow-up action (द) योजना लागू करना / (d) Implementing the plan
👉 (स) अनुवर्तन
👉 (c) Follow-up action

(v) विपणन मिश्रण (Marketing Mix) के तत्व हैं:
(v) Elements of Marketing Mix are:
(अ) उत्पाद / (a) Product (ब) मूल्य / (b) Price (स) स्थान व संवर्धन / (c) Place & Promotion (द) ये सभी / (d) All of these
👉 (द) ये सभी (4Ps)
👉 (d) All of these (4Ps)

(vi) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 कब लागू हुआ?
(vi) When did the Consumer Protection Act 2019 come into force?
(अ) 20 जुलाई 2020 / (a) 20 July 2020 (ब) 15 अप्रैल 2019 / (b) 15 April 2019 (स) 1 जनवरी 2020 / (c) 1 January 2020 (द) 24 अक्टूबर 2019 / (d) 24 October 2019
👉 (अ) 20 जुलाई 2020
👉 (a) 20 July 2020
प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (1×6 = 6 अंक)
Q.2. Fill in the blanks: (1×6 = 6 Marks)
(i) प्रबंध दूसरों से कार्य कराने की ________ है।
(i) Management is the ________ of getting things done through others.
कला (Art)
Art

(ii) टेलर के अध्ययन का केंद्र बिंदु ________ था।
(ii) The focal point of Taylor's study was ________.
श्रमिक (Worker)
Worker

(iii) नियोजन ________ उन्मुखी होता है।
(iii) Planning is ________ oriented.
भविष्य
Future

(iv) चयन एक ________ प्रक्रिया है।
(iv) Selection is a ________ process.
नकारात्मक
Negative

(v) भारत में मुद्रा बाजार का नियंत्रण ________ द्वारा किया जाता है।
(v) Money market in India is controlled by ________.
RBI (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया)
RBI (Reserve Bank of India)

(vi) सेबी (SEBI) का मुख्यालय ________ में स्थित है।
(vi) The headquarters of SEBI is situated in ________.
मुंबई
Mumbai
प्र.3. सत्य/असत्य लिखिए: (1×6 = 6 अंक)
Q.3. State True or False: (1×6 = 6 Marks)
(i) व्यावसायिक पर्यावरण स्थिर रहता है।
(i) Business environment remains static.
असत्य (यह गतिशील होता है)
False (It is dynamic)

(ii) संगठन प्रबंध का आधार है।
(ii) Organizing is the base of management.
सत्य
True

(iii) प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है।
(iii) Training is a continuous process.
सत्य
True

(iv) नियंत्रण एक पीछे देखने वाली क्रिया है।
(iv) Controlling is a backward-looking function.
सत्य
True

(v) पूँजी बाजार अल्पकालीन कोषों का बाजार है।
(v) Capital market is a market for short-term funds.
असत्य (दीर्घकालीन कोषों का है)
False (It is for long-term funds)

(vi) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम केवल वस्तुओं पर लागू होता है।
(vi) Consumer Protection Act applies only to goods.
असत्य (सेवाओं पर भी लागू होता है)
False (Also applies to services)
प्र.4. सही जोड़ी बनाइए: (1×7 = 7 अंक)
Q.4. Match the following: (1×7 = 7 Marks)
(i) हेनरी फेयोल   -> (क) पदोन्नति
(ii) उदारीकरण   -> (ख) मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया
(iii) भर्ती का आन्तरिक स्रोत   -> (ग) आधुनिक प्रबंध के जनक
(iv) अभिप्रेरणा   -> (घ) आवश्यक प्रतिभूतियां
(v) बजट   -> (ङ) लाइसेंस नीति में ढील
(vi) प्राथमिक बाजार   -> (च) उत्पाद की पहचान
(vii) लेबलिंग   -> (छ) पूर्वानुमान आधारित
(i) Henry Fayol   -> (a) Promotion
(ii) Liberalization   -> (b) Psychological process
(iii) Internal source of recruitment   -> (c) Father of Modern Management
(iv) Motivation   -> (d) Essential securities
(v) Budget   -> (e) Relaxation in licensing policy
(vi) Primary Market   -> (f) Product identification
(vii) Labeling   -> (g) Based on forecasting
सही मिलान:
(i) हेनरी फेयोल → (ग) आधुनिक प्रबंध के जनक
(ii) उदारीकरण → (ङ) लाइसेंस नीति में ढील
(iii) भर्ती का आन्तरिक स्रोत → (क) पदोन्नति
(iv) अभिप्रेरणा → (ख) मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया
(v) बजट → (छ) पूर्वानुमान आधारित
(vi) प्राथमिक बाजार → (घ) आवश्यक प्रतिभूतियां
(vii) लेबलिंग → (च) उत्पाद की पहचान
Correct Match:
(i) Henry Fayol → (c) Father of Modern Management
(ii) Liberalization → (e) Relaxation in licensing policy
(iii) Internal source of recruitment → (a) Promotion
(iv) Motivation → (b) Psychological process
(v) Budget → (g) Based on forecasting
(vi) Primary Market → (d) Essential securities
(vii) Labeling → (f) Product identification
प्र.5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए: (1×7 = 7 अंक)
Q.5. Answer in one word/sentence: (1×7 = 7 Marks)
(i) प्रबंध का सार किसे कहा जाता है?
(i) What is called the essence of management?
समन्वय
Coordination

(ii) सोपान शृंखला का सिद्धांत किसने दिया?
(ii) Who gave the principle of Scalar Chain?
हेनरी फेयोल
Henry Fayol

(iii) वह संगठन ढांचा जो कार्यों पर आधारित होता है, क्या कहलाता है?
(iii) The organizational structure based on functions is called what?
कार्यात्मक संगठन
Functional Organization

(iv) 'ब्रेक इवन पॉइंट' (सम-विच्छेद बिंदु) क्या है?
(iv) What is 'Break-even Point'?
वह बिंदु जहाँ न लाभ हो, न हानि।
The point of no profit, no loss.

(v) कार्यशील पूँजी का सूत्र लिखिए।
(v) Write the formula for Working Capital.
चालू संपत्ति - चालू दायित्व
Current Assets - Current Liabilities

(vi) आधुनिक विपणन का राजा किसे कहा जाता है?
(vi) Who is called the king of modern marketing?
उपभोक्ता
Consumer

(vii) 'हॉलमार्क' किस वस्तु की गुणवत्ता का प्रतीक है?
(vii) 'Hallmark' is a symbol of quality for which item?
स्वर्ण आभूषण
Gold Jewellery
खण्ड ब: अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
Section B: Very Short Answer Type Questions (2 Marks)
प्र.6. प्रबंध की परिभाषा लिखिए।
Q.6. Define Management.
अथवा / OR
प्रबंध की दो विशेषताएँ लिखिए।
Write two characteristics of Management.
उत्तर: "प्रबंध, परिवर्तनशील पर्यावरण में सीमित संसाधनों का कुशलतापूर्वक और प्रभावपूर्ण ढंग से उपयोग करते हुए, संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रक्रिया है।"
Answer: "Management is the process of getting things done with the aim of achieving goals effectively and efficiently."
उत्तर: 1. उद्देश्यपूर्ण प्रक्रिया: प्रबंध किसी विशिष्ट लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है।
2. सर्वव्यापक: प्रबंध सभी प्रकार के संगठनों (लाभकारी/गैर-लाभकारी) और सभी स्तरों पर आवश्यक है।
Answer: 1. Goal Oriented: Management aims at achieving specific goals.
2. Pervasive: Management is required in all types of organizations and at all levels.
प्र.7. व्यावसायिक पर्यावरण के किन्हीं दो आयामों के नाम लिखिए।
Q.7. Name any two dimensions of Business Environment.
अथवा / OR
उदारीकरण और निजीकरण में एक अंतर लिखिए।
Write one difference between Liberalization and Privatization.
उत्तर: 1. आर्थिक पर्यावरण (Economic Environment)
2. सामाजिक पर्यावरण (Social Environment)
Answer: 1. Economic Environment
2. Social Environment
उत्तर: उदारीकरण: सरकारी नियंत्रणों और प्रतिबंधों को कम करना।
निजीकरण: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के स्वामित्व या प्रबंधन को निजी क्षेत्र को सौंपना।
Answer: Liberalization: Reducing government controls and restrictions.
Privatization: Transferring ownership or management of public sector enterprises to the private sector.
प्र.8. नियोजन की दो सीमाएँ लिखिए।
Q.8. Write two limitations of Planning.
अथवा / OR
नियोजन के दो महत्व लिखिए।
Write two importance of Planning.
उत्तर: 1. दृढ़ता: नियोजन से काम करने के तरीके में लोचशीलता कम हो जाती है।
2. परिवर्तनशील वातावरण में अप्रभावी: भविष्य अनिश्चित है, इसलिए योजनाएं हमेशा सही साबित नहीं होतीं।
Answer: 1. Rigidity: Planning leads to rigidity in methods of working.
2. Ineffective in dynamic environment: Plans may fail in a rapidly changing environment.
उत्तर: 1. यह अनिश्चितता के जोखिम को कम करता है।
2. यह निर्देशन की दिशा प्रदान करता है।
Answer: 1. Reduces the risk of uncertainty.
2. Provides direction for action.
प्र.9. औपचारिक और अनौपचारिक संगठन में दो अंतर लिखिए।
Q.9. Write two differences between Formal and Informal Organization.
अथवा / OR
विकेंद्रीकरण से क्या आशय है?
What is meant by Decentralization?
उत्तर: 1. उत्पत्ति: औपचारिक संगठन जानबूझकर बनाया जाता है, अनौपचारिक स्वतः सामाजिक संबंधों से बनता है।
2. नियम: औपचारिक में नियम और प्रक्रियाएँ कठोर होती हैं, अनौपचारिक में नहीं।
Answer: 1. Origin: Formal is created deliberately, Informal arises spontaneously.
2. Rules: Formal follows strict rules, Informal does not.
उत्तर: जब निर्णय लेने का अधिकार उच्च स्तर से निम्न स्तर तक व्यवस्थित रूप से वितरित कर दिया जाता है, तो उसे विकेंद्रीकरण कहते हैं।
Answer: When decision-making authority is systematically dispersed from top level to lower levels, it is called Decentralization.
प्र.10. भर्ती के आंतरिक स्रोतों के दो लाभ लिखिए।
Q.10. Write two advantages of Internal sources of recruitment.
अथवा / OR
प्रशिक्षण के दो उद्देश्य बताइए।
State two objectives of Training.
उत्तर: 1. यह कम खर्चीला होता है।
2. यह कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अभिप्रेरित करता है।
Answer: 1. It is economical.
2. It motivates employees to perform better.
उत्तर: 1. कर्मचारियों की कार्यकुशलता और उत्पादकता बढ़ाना।
2. दुर्घटनाओं और संसाधनों की बर्बादी को कम करना।
Answer: 1. To increase efficiency and productivity of employees.
2. To reduce accidents and wastage of resources.
प्र.11. पर्यवेक्षण का अर्थ लिखिए।
Q.11. Write the meaning of Supervision.
अथवा / OR
अभिप्रेरणा की परिभाषा दीजिए।
Define Motivation.
उत्तर: अधीनस्थों के कार्यों की देखरेख करना और यह सुनिश्चित करना कि कार्य योजनानुसार हो रहा है, पर्यवेक्षण कहलाता है।
Answer: Supervision refers to monitoring the progress of routine work of one's subordinates and guiding them properly.
उत्तर: अभिप्रेरणा वह प्रक्रिया है जो लोगों को वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य करने हेतु उत्तेजित और प्रोत्साहित करती है।
Answer: Motivation is the process of stimulating people to action to accomplish desired goals.
प्र.12. नियंत्रण का महत्व लिखिए (कोई दो)।
Q.12. Write the importance of Controlling (any two).
अथवा / OR
नियोजन और नियंत्रण में संबंध बताइए।
Explain the relationship between Planning and Controlling.
उत्तर: 1. यह संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक है।
2. यह संसाधनों के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करता है।
Answer: 1. Helps in achieving organizational goals.
2. Ensures efficient use of resources.
उत्तर: नियोजन और नियंत्रण एक-दूसरे के पूरक हैं। नियोजन के बिना नियंत्रण अंधा है, और नियंत्रण के बिना नियोजन व्यर्थ है।
Answer: Planning and controlling are complementary. Control is blind without planning, and planning is meaningless without control.
प्र.13. वित्तीय प्रबंध के दो उद्देश्य लिखिए।
Q.13. Write two objectives of Financial Management.
अथवा / OR
स्थायी पूँजी और कार्यशील पूँजी में अंतर बताइए।
Differentiate between Fixed Capital and Working Capital.
उत्तर: 1. लाभ अधिकतमकरण: स्वामियों (अंशधारियों) की संपत्ति के मूल्य को अधिकतम करना।
2. कोषों की उपलब्धता: सही समय पर पर्याप्त वित्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
Answer: 1. Profit Maximization: Maximizing shareholders' wealth.
2. Availability of Funds: Ensuring availability of sufficient funds at the right time.
उत्तर: स्थायी पूँजी: दीर्घकालीन संपत्तियों को खरीदने के लिए आवश्यक होती है।
कार्यशील पूँजी: दैनिक कार्यों के संचालन के लिए आवश्यक होती है।
Answer: Fixed Capital: Required for purchasing long-term assets.
Working Capital: Required for day-to-day operations.
प्र.14. पैकेजिंग के दो कार्य लिखिए।
Q.14. Write two functions of Packaging.
अथवा / OR
ब्रांडिंग से क्या लाभ हैं?
What are the benefits of Branding?
उत्तर: 1. सुरक्षा: उत्पाद को टूट-फूट और खराब होने से बचाना।
2. संवर्धन: आकर्षक पैकेजिंग बिक्री बढ़ाने में मदद करती है।
Answer: 1. Protection: Protects product from damage and spoilage.
2. Promotion: Attractive packaging helps in increasing sales.
उत्तर: 1. यह उत्पाद को अलग पहचान दिलाता है।
2. यह विज्ञापन में सहायक होता है।
Answer: 1. It helps in product differentiation.
2. It helps in advertising.
प्र.15. उपभोक्ता के किन्हीं दो अधिकारों के नाम लिखिए।
Q.15. Name any two rights of a consumer.
अथवा / OR
उपभोक्ता के दो उत्तरदायित्व लिखिए।
Write two responsibilities of a consumer.
उत्तर: 1. सुरक्षा का अधिकार।
2. सूचना पाने का अधिकार।
Answer: 1. Right to Safety.
2. Right to Information.
उत्तर: 1. रसीद (Cash Memo) लेना।
2. गुणवत्ता (ISI मार्क) की जाँच करना।
Answer: 1. Asking for Cash Memo.
2. Checking quality marks (ISI mark).
खण्ड स: लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
Section C: Short Answer Type Questions (3 Marks)
प्र.16. हेनरी फेयोल के 'सोपान शृंखला' और 'आदेश की एकता' के सिद्धांत को समझाइए।
Q.16. Explain Henry Fayol's principles of 'Scalar Chain' and 'Unity of Command'.
अथवा / OR
टेलर के वैज्ञानिक प्रबंध के किन्हीं तीन सिद्धांतों का वर्णन कीजिए।
Describe any three principles of Taylor's Scientific Management.
उत्तर: 1. सोपान शृंखला: अधिकार और संचार की रेखा ऊपर से नीचे की ओर एक क्रम में होनी चाहिए।
2. आदेश की एकता: एक कर्मचारी को एक समय में केवल एक ही बॉस से आदेश मिलना चाहिए।
Answer: 1. Scalar Chain: The line of authority and communication should flow from top to bottom in a sequence.
2. Unity of Command: An employee should receive orders from only one boss at a time.
उत्तर: 1. विज्ञान, न कि रूढ़िवादिता।
2. सहयोग, न कि टकराव।
3. अधिकतम उत्पादकता।
Answer: 1. Science, not Rule of Thumb.
2. Harmony, not Discord.
3. Maximum Output.
प्र.17. निर्देशन के तत्वों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Q.17. Briefly describe the elements of Directing.
अथवा / OR
मास्लो के आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।
Explain Maslow's Need Hierarchy Theory.
उत्तर: 1. पर्यवेक्षण: निगरानी करना।
2. अभिप्रेरणा: प्रोत्साहित करना।
3. नेतृत्व: प्रभावित करना।
4. संचार: सूचनाओं का आदान-प्रदान।
Answer: 1. Supervision: Monitoring.
2. Motivation: Encouraging.
3. Leadership: Influencing.
4. Communication: Exchanging information.
उत्तर: मास्लो के अनुसार आवश्यकताएँ 5 स्तरों में होती हैं: शारीरिक, सुरक्षा, सामाजिक, सम्मान, और आत्म-प्राप्ति।
Answer: According to Maslow, needs are in 5 levels: Physiological, Safety, Social, Esteem, and Self-Actualization.
प्र.18. स्थायी पूँजी की आवश्यकता को प्रभावित करने वाले तीन कारकों को समझाइए।
Q.18. Explain three factors affecting the requirement of Fixed Capital.
अथवा / OR
कार्यशील पूँजी को प्रभावित करने वाले तीन घटक लिखिए।
Write three factors affecting Working Capital.
उत्तर: 1. व्यवसाय की प्रकृति: निर्माणी में अधिक।
2. क्रियाओं का पैमाना: बड़े पैमाने पर अधिक।
3. तकनीक का चयन: आधुनिक तकनीक में अधिक।
Answer: 1. Nature of Business: More in manufacturing.
2. Scale of Operations: More in large scale.
3. Choice of Technique: More in modern technology.
उत्तर: 1. व्यवसाय की प्रकृति।
2. उत्पादन चक्र।
3. मौसमी कारक।
Answer: 1. Nature of Business.
2. Production Cycle.
3. Seasonal Factors.
प्र.19. विपणन के किन्हीं तीन कार्यों का वर्णन कीजिए।
Q.19. Describe any three functions of Marketing.
अथवा / OR
विज्ञापन और वैयक्तिक विक्रय में तीन अंतर लिखिए।
Write three differences between Advertising and Personal Selling.
उत्तर: 1. बाजार विश्लेषण।
2. उत्पाद डिजाइन व विकास।
3. मूल्य निर्धारण।
Answer: 1. Market Analysis.
2. Product Design & Development.
3. Pricing.
उत्तर: 1. प्रारूप: विज्ञापन अवैयक्तिक है, विक्रय वैयक्तिक।
2. क्षेत्र: विज्ञापन व्यापक, विक्रय संकुचित।
3. लागत: विज्ञापन में प्रति व्यक्ति लागत कम।
Answer: 1. Form: Advertising is impersonal, Selling is personal.
2. Reach: Advertising is wide, Selling is narrow.
3. Cost: Per person cost is low in advertising.
खण्ड द: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक)
Section D: Long Answer Type Questions (4 Marks)
प्र.20. नियोजन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिए।
Q.20. Describe the various steps of Planning Process.
अथवा / OR
योजना के प्रकार (उद्देश्य, नीति, कार्यविधि, नियम) को उदाहरण सहित समझाइए।
Explain types of plan (Objectives, Policy, Procedure, Rule) with examples.
उत्तर संकेत: 1. उद्देश्य निर्धारण 2. आधार विकसित करना 3. विकल्पों की पहचान 4. मूल्यांकन 5. चयन।
Hint: 1. Setting Objectives 2. Developing Premises 3. Identifying Alternatives 4. Evaluation 5. Selection.
उत्तर संकेत: 1. उद्देश्य: अंतिम लक्ष्य। 2. नीति: सामान्य मार्गदर्शक। 3. कार्यविधि: काम करने का तरीका। 4. नियम: कठोर निर्देश।
Hint: 1. Objective: End goal. 2. Policy: General guide. 3. Procedure: Way of doing work. 4. Rule: Strict instruction.
प्र.21. संगठन प्रक्रिया के चरणों को समझाइए।
Q.21. Explain the steps of Organizing Process.
अथवा / OR
अधिकार अंतरण के तत्वों (अधिकार, उत्तरदायित्व, जवाबदेही) को स्पष्ट कीजिए।
Explain the elements of Delegation (Authority, Responsibility, Accountability).
उत्तर संकेत: 1. कार्य की पहचान व विभाजन 2. विभागीकरण 3. कर्तव्यों का निर्धारण 4. रिपोर्टिंग संबंध।
Hint: 1. Identification & Division of Work 2. Departmentalization 3. Assignment of Duties 4. Reporting Relations.
उत्तर संकेत: 1. अधिकार: निर्णय शक्ति। 2. उत्तरदायित्व: कर्तव्य। 3. जवाबदेही: अंतिम उत्तर (Answerability)।
Hint: 1. Authority: Power to decide. 2. Responsibility: Duty. 3. Accountability: Answerability.
प्र.22. नियुक्तिकरण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिए।
Q.22. Describe the various steps of Staffing Process.
अथवा / OR
चयन प्रक्रिया के सोपानों को समझाइए।
Explain the steps of Selection Process.
उत्तर संकेत: 1. मानव शक्ति नियोजन 2. भर्ती 3. चयन 4. अनुस्थापन 5. प्रशिक्षण।
Hint: 1. Manpower Planning 2. Recruitment 3. Selection 4. Placement 5. Training.
उत्तर संकेत: 1. प्रारंभिक जाँच 2. परीक्षा 3. साक्षात्कार 4. संदर्भ जाँच 5. मेडिकल 6. नियुक्ति।
Hint: 1. Screening 2. Test 3. Interview 4. Reference Check 5. Medical 6. Appointment.
प्र.23. स्कंध विपणि (Stock Exchange) के कार्यों का वर्णन कीजिए।
Q.23. Describe the functions of Stock Exchange.
अथवा / OR
सेबी (SEBI) के प्रमुख कार्यों को समझाइए।
Explain the main functions of SEBI.
उत्तर संकेत: 1. तरलता 2. मूल्य निर्धारण 3. सुरक्षित लेनदेन 4. आर्थिक विकास।
Hint: 1. Liquidity 2. Pricing 3. Safe Transactions 4. Economic Growth.
उत्तर संकेत: 1. सुरक्षात्मक 2. विकासात्मक 3. नियमनकारी।
Hint: 1. Protective 2. Developmental 3. Regulatory.

⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer):

इस मॉडल पेपर में दिए गए सभी प्रश्न केवल विद्यार्थियों के अभ्यास एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। ये प्रश्नपत्र वास्तविक MP Board परीक्षा प्रश्नपत्र का आधिकारिक प्रतिरूप नहीं हैं। अंतिम परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को MP Board की आधिकारिक पाठ्यपुस्तकों एवं निर्देशों का पालन करना चाहिए।

MP EDUCATION GYAN DEEP

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

12th Business Study Model Paper Set - A

कक्षा 12वीं व्यवसाय अध्ययन – Model Paper Set A

कक्षा 12वीं व्यवसाय अध्ययन – Model Paper Set A

(Hindi & English Medium) | MP Board

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की कक्षा 12वीं व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए Model Paper – Set A तैयार किया गया है। यह प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम दोनों विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।

यह मॉडल पेपर नवीन सिलेबस, परीक्षा पैटर्न एवं अंक विभाजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके।


📝 Model Paper Set A की प्रमुख विशेषताएँ

  • नवीन MP Board ब्लूप्रिंट पर आधारित
  • MCQ, अति लघु, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  • Case Study आधारित प्रश्न शामिल
  • Hindi & English Medium दोनों के लिए उपयुक्त
  • परीक्षा पूर्व अंतिम रिवीजन हेतु सहायक

🎯 यह Model Paper किनके लिए उपयोगी है?

  • कक्षा 12वीं Commerce के विद्यार्थी
  • Hindi एवं English Medium छात्र
  • प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी
  • व्यवसाय अध्ययन में उच्च अंक प्राप्त करने के इच्छुक छात्र

⬇️ Model Paper

Business Studies Model Paper 12th - Sandipani Vidyalaya
माध्यम (Medium):

कक्षा 12वीं - व्यवसाय अध्ययन Class 12th - Business Studies

(मॉडल पेपर 2025-26 सेट-A) (Model Paper 2025-26 Set-A)

Created by: D Septa | पूर्णांक: 80 | समय: 3 घंटे Created by: D Septa | Max Marks: 80 | Time: 3 Hours

खण्ड अ: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (32 अंक)
Section A: Objective Type Questions (32 Marks)
प्र.1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (1×6 = 6 अंक)
Q.1. Choose the correct option: (1×6 = 6 Marks)
(i) प्रबंध के कितने स्तर होते हैं?
(i) How many levels of management are there?
(अ) दो / (a) Two (ब) तीन / (b) Three (स) चार / (c) Four (द) पांच / (d) Five
👉 (ब) तीन
👉 (b) Three

(ii) वैज्ञानिक प्रबंध के जनक कौन हैं?
(ii) Who is the father of Scientific Management?
(अ) हेनरी फेयोल / (a) Henry Fayol (ब) एफ. डब्ल्यू. टेलर / (b) F.W. Taylor (स) पीटर एफ. ड्रकर / (c) Peter F. Drucker (द) जार्ज आर. टेरी / (d) George R. Terry
👉 (ब) एफ. डब्ल्यू. टेलर
👉 (b) F.W. Taylor

(iii) 'नियोजन' प्रबंध का कौन सा कार्य है?
(iii) 'Planning' is which function of management?
(अ) प्राथमिक / (a) Primary (ब) द्वितीयक / (b) Secondary (स) अंतिम / (c) Final (द) अनावश्यक / (d) Unnecessary
👉 (अ) प्राथमिक
👉 (a) Primary

(iv) प्रशिक्षण में किस पर बल दिया जाता है?
(iv) What is emphasized in training?
(अ) सैद्धांतिक ज्ञान / (a) Theoretical knowledge (ब) सर्वांगीण ज्ञान / (b) All-round knowledge (स) व्यावहारिक ज्ञान / (c) Practical knowledge (द) सामान्य ज्ञान / (d) General knowledge
👉 (स) व्यावहारिक ज्ञान
👉 (c) Practical knowledge

(v) विपणन मिश्रण (Marketing Mix) में शामिल नहीं है:
(v) Marketing Mix does not include:
(अ) उत्पाद / (a) Product (ब) मूल्य / (b) Price (स) प्रक्रिया / (c) Process (द) स्थान / (d) Place
👉 (स) प्रक्रिया
👉 (c) Process

(vi) भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ?
(vi) When was the Consumer Protection Act passed in India?
(अ) 1986 / (a) 1986 (ब) 1996 / (b) 1996 (स) 2019 / (c) 2019 (द) 2005 / (d) 2005
👉 (अ) 1986 (पुराना) / (स) 2019 (नया)
👉 (a) 1986 (Old) / (c) 2019 (New)
प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (1×6 = 6 अंक)
Q.2. Fill in the blanks: (1×6 = 6 Marks)
(i) प्रबंध दूसरों से ________ कराने की कला है।
(i) Management is the art of getting things done through ________.
कार्य/काम
Others

(ii) भारत में नवीन आर्थिक नीति ________ में लागू की गई।
(ii) New Economic Policy was introduced in India in ________.
1991
1991

(iii) नियोजन ________ के लिए होता है।
(iii) Planning is done for the ________.
भविष्य
Future

(iv) भारार्पण (Delegation) सदैव ________ की ओर होता है।
(iv) Delegation always flows ________.
नीचे
Downwards

(v) भर्ती एक ________ प्रक्रिया है।
(v) Recruitment is a ________ process.
सकारात्मक
Positive

(vi) नियंत्रण प्रबंध का ________ कार्य है।
(vi) Controlling is the ________ function of management.
अंतिम
Last
प्र.3. सत्य/असत्य का चयन कीजिए: (1×6 = 6 अंक)
Q.3. State True or False: (1×6 = 6 Marks)
(i) समन्वय प्रबंध का सार है।
(i) Coordination is the essence of management.
सत्य
True

(ii) नियम और नीति एक ही है।
(ii) Rules and Policies are the same.
असत्य
False

(iii) अनौपचारिक संगठन का निर्माण स्वतः होता है।
(iii) Informal organization is created automatically.
सत्य
True

(iv) मौद्रिक अभिप्रेरणाएं अधिक शक्तिशाली होती हैं।
(iv) Monetary incentives are more powerful.
सत्य
True

(v) विपणन और विक्रय में कोई अंतर नहीं है।
(v) There is no difference between Marketing and Selling.
असत्य
False

(vi) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम केवल वस्तुओं पर लागू होता है, सेवाओं पर नहीं।
(vi) Consumer Protection Act applies only to goods, not services.
असत्य
False
प्र.4. सही जोड़ी मिलाइए: (1×7 = 7 अंक)
Q.4. Match the following: (1×7 = 7 Marks)
(i) हेनरी फेयोल   -> (क) 1992
(ii) मानसिक क्रांति   -> (ख) एक स्थायी योजना
(iii) नीति   -> (ग) प्रशासनिक प्रबंध के जनक
(iv) पदोन्नति   -> (घ) भर्ती का आंतरिक स्रोत
(v) कार्यशील पूंजी   -> (ङ) एफ. डब्ल्यू. टेलर
(vi) लेबलिंग   -> (च) चालू संपत्ति - चालू दायित्व
(vii) सेबी (SEBI) की स्थापना   -> (छ) वस्तु की जानकारी देना
(i) Henry Fayol   -> (a) 1992
(ii) Mental Revolution   -> (b) A standing plan
(iii) Policy   -> (c) Father of Administrative Management
(iv) Promotion   -> (d) Internal source of recruitment
(v) Working Capital   -> (e) F.W. Taylor
(vi) Labeling   -> (f) Current Assets - Current Liabilities
(vii) Establishment of SEBI   -> (g) Providing product information
सही मिलान:
1. हेनरी फेयोल → (ग) प्रशासनिक प्रबंध के जनक
2. मानसिक क्रांति → (ङ) एफ. डब्ल्यू. टेलर
3. नीति → (ख) एक स्थायी योजना
4. पदोन्नति → (घ) भर्ती का आंतरिक स्रोत
5. कार्यशील पूंजी → (च) चालू संपत्ति - चालू दायित्व
6. लेबलिंग → (छ) वस्तु की जानकारी देना
7. सेबी (SEBI) की स्थापना → (क) 1992
Correct Match:
1. Henry Fayol → (c) Father of Administrative Management
2. Mental Revolution → (e) F.W. Taylor
3. Policy → (b) A standing plan
4. Promotion → (d) Internal source of recruitment
5. Working Capital → (f) Current Assets - Current Liabilities
6. Labeling → (g) Providing product information
7. Establishment of SEBI → (a) 1992
प्र.5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए: (1×7 = 7 अंक)
Q.5. Answer in one word/sentence: (1×7 = 7 Marks)
(i) अधिकार अंतरण के कितने तत्व होते हैं?
(i) How many elements are there in delegation of authority?
तीन (अधिकार, उत्तरदायित्व, जवाबदेही)
Three (Authority, Responsibility, Accountability)

(ii) चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण क्या है?
(ii) What is the last step of the selection process?
कार्य पर नियुक्ति
Job Offer/Appointment

(iii) अंगूरीलता (Grapevine) किस प्रकार के संदेशवाहन से संबंधित है?
(iii) Grapevine is related to which type of communication?
अनौपचारिक संदेशवाहन
Informal Communication

(iv) 'नियंत्रण' का संबंध किस समय काल से है?
(iv) Control is related to which time period?
भूतकाल और भविष्यकाल दोनों
Both Past and Future

(v) स्थायी पूंजी प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत क्या है?
(v) What is the most important source of obtaining fixed capital?
समता अंश
Equity Shares

(vi) 'उपभोक्ता का अधिकार' दिवस कब मनाया जाता है?
(vi) When is 'Consumer Rights Day' celebrated?
15 मार्च (विश्व) / 24 दिसंबर (राष्ट्रीय)
15 March (World) / 24 December (National)

(vii) विपणन का राजा किसे कहा जाता है?
(vii) Who is called the king of the market?
उपभोक्ता/ग्राहक
Consumer/Customer
खण्ड ब: अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
Section B: Very Short Answer Type Questions (2 Marks)
प्र.6. प्रबंध की परिभाषा लिखिए।
Q.6. Define Management.
अथवा / OR
समन्वय को प्रबंध का सार क्यों कहा जाता है?
Why is coordination called the essence of management?
उत्तर: प्रबंध एक ऐसा पर्यावरण तैयार करने एवं उसे बनाये रखने की प्रक्रिया है जिसमें लोग समूह में कार्य करते हुए चुनिंदा लक्ष्यों को कुशलता से प्राप्त करते हैं।
Answer: Management is the process of designing and maintaining an environment in which individuals, working together in groups, efficiently accomplish selected aims.
उत्तर: समन्वय किसी एक कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नियोजन, संगठन, नियुक्तिकरण, निर्देशन और नियंत्रण - सभी कार्यों में व्याप्त है और उन्हें एक सूत्र में पिरोता है। इसलिए इसे प्रबंध का सार कहते हैं।
Answer: Coordination is not a separate function of management, but it permeates all functions like planning, organizing, staffing, directing, and controlling. It binds all other functions together, hence called the essence of management.
प्र.7. वैज्ञानिक प्रबंध के दो सिद्धांत लिखिए।
Q.7. Write two principles of Scientific Management.
अथवा / OR
समय अध्ययन और गति अध्ययन में दो अंतर लिखिए।
Write two differences between Time Study and Motion Study.
उत्तर: 1. विज्ञान, न कि अंगूठा टेक नियम।
2. सहयोग, न कि टकराव।
Answer: 1. Science, not Rule of Thumb.
2. Harmony, not Discord.
उत्तर: 1. समय अध्ययन में काम करने के मानक समय का निर्धारण होता है, गति अध्ययन में अनावश्यक गतिविधियों को हटाया जाता है।
2. समय अध्ययन के लिए स्टॉप वॉच का प्रयोग होता है, गति अध्ययन के लिए कैमरे का।
Answer: 1. Time study determines the standard time to perform a job, while Motion study eliminates unnecessary movements.
2. Stopwatch is used for Time study, while a Camera is used for Motion study.
प्र.8. व्यावसायिक पर्यावरण के कोई दो आयाम लिखिए।
Q.8. Write any two dimensions of Business Environment.
अथवा / OR
उदारीकरण का क्या अर्थ है?
What is meant by Liberalization?
उत्तर: 1. आर्थिक पर्यावरण (ब्याज दरें, मुद्रास्फीति)।
2. सामाजिक पर्यावरण (रीति-रिवाज, मूल्य)।
Answer: 1. Economic Environment (Interest rates, Inflation).
2. Social Environment (Customs, Values).
उत्तर: उदारीकरण का अर्थ है व्यापार और उद्योग पर लगे अनावश्यक प्रतिबंधों, कोटे और लाइसेंस राज को कम करना या समाप्त करना ताकि व्यवसाय स्वतंत्र रूप से कार्य कर सके।
Answer: Liberalization means reducing or removing unnecessary restrictions, quotas, and licensing controls on trade and industry to allow businesses to operate freely.
प्र.9. नियोजन की दो सीमाएं लिखिए।
Q.9. Write two limitations of Planning.
अथवा / OR
बजट और कार्यक्रम में अंतर लिखिए।
Write the difference between Budget and Programme.
उत्तर: 1. नियोजन में भारी लागत आती है।
2. यह परिवर्तनशील वातावरण में प्रभावी नहीं हो सकता।
Answer: 1. Planning involves huge costs.
2. It may not be effective in a dynamic environment.
उत्तर: बजट अनुमानित परिणामों का एक विवरण है जो आंकड़ों में व्यक्त किया जाता है, जबकि कार्यक्रम किसी परियोजना को पूरा करने के लिए बनाई गई गतिविधियों की एक विस्तृत रूपरेखा है।
Answer: A budget is a statement of expected results expressed in numerical terms, whereas a programme is a detailed plan of activities designed to accomplish a project.
प्र.10. अधिकार अंतरण क्या है?
Q.10. What is Delegation of Authority?
अथवा / OR
विकेंद्रीकरण से क्या आशय है?
What is meant by Decentralization?
उत्तर: उच्च अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ को कार्य सौंपना और उसे पूरा करने के लिए आवश्यक अधिकार प्रदान करना अधिकार अंतरण कहलाता है।
Answer: Delegation refers to the transfer of authority from a superior to a subordinate to perform a specific task.
उत्तर: जब संगठन में निर्णय लेने के अधिकार को उच्च स्तर से निम्न स्तर तक व्यवस्थित रूप से वितरित कर दिया जाता है, तो उसे विकेंद्रीकरण कहते हैं।
Answer: Decentralization refers to the systematic dispersal of decision-making authority from top management to lower levels in the organization.
प्र.11. भर्ती और चयन में दो अंतर लिखिए।
Q.11. Write two differences between Recruitment and Selection.
अथवा / OR
प्रशिक्षण और विकास में दो अंतर लिखिए।
Write two differences between Training and Development.
उत्तर: 1. भर्ती सकारात्मक प्रक्रिया है, चयन नकारात्मक है।
2. भर्ती में आवेदकों को ढूंढा जाता है, चयन में योग्य को छांटा जाता है।
Answer: 1. Recruitment is a positive process, while Selection is a negative process.
2. Recruitment involves searching for candidates, while Selection involves choosing the right candidate.
उत्तर: 1. प्रशिक्षण वर्तमान कार्य के लिए कौशल बढ़ाता है, विकास भविष्य और समग्र व्यक्तित्व के लिए है।
2. प्रशिक्षण कार्य-केंद्रित है, विकास व्यक्ति-केंद्रित है।
Answer: 1. Training improves skills for the current job, while Development is for future growth and overall personality.
2. Training is job-oriented, while Development is career-oriented.
प्र.12. निर्देशन के तत्व लिखिए।
Q.12. Write the elements of Directing.
अथवा / OR
पर्यवेक्षण का क्या महत्व है?
What is the importance of Supervision?
उत्तर: निर्देशन के चार मुख्य तत्व हैं: 1. पर्यवेक्षण, 2. अभिप्रेरणा, 3. नेतृत्व, 4. संदेशवाहन।
Answer: The four main elements of Directing are: 1. Supervision, 2. Motivation, 3. Leadership, 4. Communication.
उत्तर: पर्यवेक्षण यह सुनिश्चित करता है कि कार्य योजना के अनुसार हो रहा है। यह संसाधनों के अपव्यय को रोकता है और कर्मचारियों को मार्गदर्शन देता है।
Answer: Supervision ensures that work is done according to plans. It prevents wastage of resources and provides guidance to employees.
प्र.13. वित्तीय प्रबंध के दो उद्देश्य लिखिए।
Q.13. Write two objectives of Financial Management.
अथवा / OR
पूंजी संरचना किसे कहते हैं?
What is Capital Structure?
उत्तर: 1. लाभ अधिकतमीकरण।
2. संपदा अधिकतमीकरण (शेयरधारकों के लिए)।
Answer: 1. Profit Maximization.
2. Wealth Maximization (for shareholders).
उत्तर: किसी कंपनी की कुल पूंजी में ऋण (Debt) और समता (Equity) के अनुपात को पूंजी संरचना कहते हैं।
Answer: Capital Structure refers to the ratio of Debt and Equity in the total capital of a company.
प्र.14. 'ब्रांडिंग' के दो लाभ लिखिए।
Q.14. Write two advantages of Branding.
अथवा / OR
पैकेजिंग के दो कार्य लिखिए।
Write two functions of Packaging.
उत्तर: 1. उत्पाद की अलग पहचान बनाने में मदद करता है।
2. विज्ञापनों और प्रचार में सहायक होता है।
Answer: 1. Helps in product differentiation.
2. Helps in advertising and promotion.
उत्तर: 1. उत्पाद को सुरक्षा प्रदान करना (टूट-फूट से बचाना)।
2. उत्पाद को आकर्षक बनाना और बिक्री बढ़ाना।
Answer: 1. Providing protection to the product.
2. Making the product attractive and increasing sales.
प्र.15. उपभोक्ता के कोई दो अधिकार लिखिए।
Q.15. Write any two rights of a consumer.
अथवा / OR
उपभोक्ता के कोई दो उत्तरदायित्व लिखिए।
Write any two responsibilities of a consumer.
उत्तर: 1. सुरक्षा का अधिकार।
2. सूचना पाने का अधिकार।
Answer: 1. Right to Safety.
2. Right to Information.
उत्तर: 1. वस्तु खरीदते समय पक्का बिल मांगना।
2. विज्ञापनों के बहकावे में न आकर विवेकपूर्ण खरीदारी करना।
Answer: 1. Asking for a Cash Memo.
2. Buying carefully without getting misled by advertisements.
खण्ड स: लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
Section C: Short Answer Type Questions (3 Marks)
प्र.16. औपचारिक और अनौपचारिक संगठन में तीन अंतर लिखिए।
Q.16. Write three differences between Formal and Informal Organization.
अथवा / OR
कार्यात्मक संगठन और प्रभागीय संगठन में अंतर स्पष्ट कीजिए।
Differentiate between Functional Organization and Divisional Organization.
उत्तर संकेत:
1. उत्पत्ति: औपचारिक नियमों से बनता है, अनौपचारिक सामाजिक संबंधों से।
2. उद्देश्य: औपचारिक का उद्देश्य लक्ष्य प्राप्ति है, अनौपचारिक का सामाजिक संतुष्टि।
3. संचार: औपचारिक में सोपान श्रृंखला का पालन होता है, अनौपचारिक में नहीं।
Hint:
1. Origin: Formal is created by rules, Informal by social relations.
2. Purpose: Formal is for goal achievement, Informal for social satisfaction.
3. Communication: Formal follows scalar chain, Informal does not.
उत्तर संकेत:
1. आधार: कार्यात्मक कार्यों पर आधारित है, प्रभागीय उत्पादों पर।
2. लागत: कार्यात्मक में लागत कम आती है, प्रभागीय महंगा होता है।
3. उपयुक्तता: कार्यात्मक एक उत्पाद वाली कंपनियों के लिए, प्रभागीय बहु-उत्पाद कंपनियों के लिए।
Hint:
1. Basis: Functional is based on functions, Divisional on products.
2. Cost: Functional is economical, Divisional is costly.
3. Suitability: Functional for single-product companies, Divisional for multi-product companies.
प्र.17. मौद्रिक और अमौद्रिक अभिप्रेरणाओं में अंतर लिखिए।
Q.17. Write the difference between Monetary and Non-Monetary incentives.
अथवा / OR
मास्लो की आवश्यकता प्राथमिकता विचारधारा के सोपानों को समझाइए।
Explain the steps of Maslow's Need Hierarchy Theory.
उत्तर संकेत: मौद्रिक (जैसे वेतन, बोनस) पैसे से जुड़ी होती हैं और भौतिक जरूरतों को पूरा करती हैं। अमौद्रिक (जैसे सम्मान, पदोन्नति) मनोवैज्ञानिक संतुष्टि देती हैं।
Hint: Monetary incentives (like salary, bonus) are related to money and satisfy physical needs. Non-monetary incentives (like recognition, promotion) provide psychological satisfaction.
उत्तर संकेत:
1. शारीरिक आवश्यकताएं
2. सुरक्षा आवश्यकताएं
3. सामाजिक आवश्यकताएं
4. सम्मान आवश्यकताएं
5. आत्म-प्राप्ति आवश्यकताएं
Hint:
1. Physiological Needs
2. Safety Needs
3. Social Needs
4. Esteem Needs
5. Self-Actualization Needs
प्र.18. प्रभावी नियंत्रण प्रणाली की तीन विशेषताएं लिखिए।
Q.18. Write three characteristics of an effective control system.
अथवा / OR
नियंत्रण की प्रक्रिया के चरणों को समझाइए।
Explain the steps in the controlling process.
उत्तर संकेत: 1. उद्देश्यपूर्ण 2. लोचपूर्ण 3. मितव्ययी।
Hint: 1. Objective Oriented 2. Flexible 3. Economical.
उत्तर संकेत:
1. मानकों का निर्धारण
2. वास्तविक निष्पादन का मापन
3. तुलना
4. विचलन विश्लेषण और सुधारात्मक कार्यवाही
Hint:
1. Setting Standards
2. Measurement of Performance
3. Comparison
4. Analyzing Deviations and Corrective Action
प्र.19. स्थायी पूंजी को प्रभावित करने वाले तीन कारक लिखिए।
Q.19. Write three factors affecting fixed capital.
अथवा / OR
वित्तीय नियोजन का महत्व लिखिए (कोई तीन बिंदु)।
Write the importance of Financial Planning (any three points).
उत्तर संकेत: 1. व्यवसाय की प्रकृति 2. क्रियाओं का पैमाना 3. तकनीक का चयन।
Hint: 1. Nature of Business 2. Scale of Operations 3. Choice of Technique.
उत्तर संकेत: 1. पर्याप्त निधि की उपलब्धता 2. निधियों का इष्टतम उपयोग 3. समन्वय।
Hint: 1. Availability of sufficient funds 2. Optimum utilization of funds 3. Coordination.
खण्ड द: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक)
Section D: Long Answer Type Questions (4 Marks)
प्र.20. नियोजन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिए।
Q.20. Describe the various steps of the Planning process.
अथवा / OR
"नियोजन एक मानसिक अभ्यास है।" स्पष्ट कीजिए और नियोजन की चार विशेषताएं लिखिए।
"Planning is a mental exercise." Explain and write four characteristics of planning.
उत्तर संकेत:
1. उद्देश्यों का निर्धारण
2. विकासशील आधार तैयार करना
3. वैकल्पिक कार्यवाहियों की पहचान
4. विकल्पों का मूल्यांकन
5. चयन और कार्यान्वयन
Hint:
1. Setting Objectives
2. Developing Premises
3. Identifying alternative courses
4. Evaluating alternatives
5. Selection and Implementation
उत्तर संकेत (विशेषताएं):
1. लक्ष्य-उन्मुखी
2. सर्वव्यापक
3. निरंतर प्रक्रिया
4. भविष्यवादी
Hint (Characteristics):
1. Goal-oriented
2. Pervasive
3. Continuous process
4. Futuristic
प्र.21. भर्ती के बाह्य स्रोतों के लाभ और हानियां लिखिए।
Q.21. Write the merits and demerits of external sources of recruitment.
अथवा / OR
कर्मचारी चयन प्रक्रिया के सोपानों का वर्णन कीजिए।
Describe the steps of the employee selection process.
उत्तर संकेत:
लाभ: योग्य अभ्यर्थी, विस्तृत विकल्प, नया खून।
हानियां: वर्तमान कर्मचारियों में असंतोष, लंबी प्रक्रिया।
Hint:
Merits: Qualified Personnel, Wider Choice, Fresh Talent.
Demerits: Dissatisfaction among existing staff, Lengthy process.
उत्तर संकेत: प्रारंभिक जांच, चयन परीक्षाएं, साक्षात्कार, संदर्भ जांच, नियुक्ति पत्र।
Hint: Preliminary Screening, Selection Tests, Interview, Reference Check, Job Offer.
प्र.22. विपणन और विक्रय में चार अंतर स्पष्ट कीजिए।
Q.22. Differentiate between Marketing and Selling (any four points).
अथवा / OR
विज्ञापन के माध्यमों का वर्णन करते हुए किसी एक माध्यम के गुण-दोष लिखिए।
Describe advertising media and write merits and demerits of any one medium.
उत्तर संकेत:
1. फोकस: विक्रय उत्पाद पर, विपणन ग्राहक पर।
2. क्षेत्र: विक्रय संकुचित, विपणन व्यापक।
3. उद्देश्य: विक्रय बिक्री से लाभ, विपणन ग्राहक संतुष्टि से।
Hint:
1. Focus: Selling on product, Marketing on customer.
2. Scope: Selling is narrow, Marketing is wide.
3. Objective: Selling profits through volume, Marketing through satisfaction.
उत्तर संकेत: माध्यम - टीवी, समाचार पत्र, रेडियो।
टीवी के गुण: दृश्य-श्रव्य प्रभाव, व्यापक पहुंच। दोष: महंगा।
Hint: Media - TV, Newspaper, Radio.
TV Merits: Audio-visual impact, wide reach. Demerits: Costly.
प्र.23. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं को उपलब्ध किन्हीं चार राहतों का उल्लेख कीजिए।
Q.23. State any four reliefs available to consumers under CPA.
अथवा / OR
एक आदर्श उपभोक्ता के रूप में आप बाजार से वस्तुएं खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखेंगे?
As an ideal consumer, what points will you keep in mind while buying goods?
उत्तर संकेत: 1. त्रुटि दूर करना 2. माल बदलना 3. कीमत वापसी 4. मुआवजा।
Hint: 1. Removal of defect 2. Replacement of goods 3. Refund of price 4. Compensation.
उत्तर संकेत: 1. ISI मार्क देखना 2. एक्सपायरी डेट 3. पक्का बिल 4. भ्रामक विज्ञापनों से बचना।
Hint: 1. Check ISI mark 2. Expiry date 3. Cash Memo 4. Avoid misleading ads.

⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer):

इस मॉडल पेपर में दिए गए सभी प्रश्न केवल विद्यार्थियों के अभ्यास एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। ये प्रश्नपत्र वास्तविक MP Board परीक्षा प्रश्नपत्र का आधिकारिक प्रतिरूप नहीं हैं। अंतिम परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को MP Board की आधिकारिक पाठ्यपुस्तकों एवं निर्देशों का पालन करना चाहिए।

MP EDUCATION GYAN DEEP

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Class 3rd, 4th, 6th, 7th Annual Exam Time Table 2025-26 : कक्षा – 3, 4, 6 एवं 7 हेतु का वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल यहाँ देखिये

Class 3rd, 4th, 6th & 7th Annual Exam Time Table 2025-26 : कक्षा – 3, 4, 6 एवं 7 हेतु का वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल यहाँ देखिये

कक्षा – 3, 4, 6 एवं 7 हेतु का वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल यहाँ देखिये

विभाग / कार्यालय का नाम – राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश भोपाल

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्रमांक: 46/2026/RSKस्था.वा. मूल्यां./ भोपाल, दिनांक 05-02-2026 

आदेश का विषय – स्थानीय वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26 कक्षा – 3, 4, 6 एवं 7 हेतु समय सारणी जारी करने विषयक.

आदेश का विवरण – राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा सत्र 2025-26 कक्षा – 3, 4, 6 एवं 7 हेतु का वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल जारी क्या है, परीक्षा 09 मार्च से 17 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.

स्थानीय वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26 कक्षा – 3, 4, 6 एवं 7 Time Table 

Download Time Table in PDF.

Gyan Deep Info पर ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Gyan Deep Info की अपडेट E-Mail पर प्राप्त करने के लिए अपना Email दर्ज कर Subscribe पर क्लिक कीजिए

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Welcome





Gyan Deep Info पर आपका स्वागत है. “Welcome To Gyan Deep Info” DPI Orders - GAD MP Orders - MP Finance Orders - Health Department Orders - MP Education Department Orders - Tribal Department Orders.


This Blog is protected by DMCA.com

Recent Posts

Popular Posts

यह ब्लॉग खोजें

Copyright Gyan Deep Info. Blogger द्वारा संचालित.

Contact Us

नाम

ईमेल *

संदेश *

Subscribe Here

About us

ब्लॉग आर्काइव