कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र का यह प्रैक्टिस प्रश्न पत्रवर्ष 2022, 2023, 2024 एवं 2025 के बोर्ड प्रश्न पत्रों और
अंक योजना 2025–26 के नवीनतम पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है।
यह Practice Paper आप Gyan Deep Info पर देख रहे हैं.
नवीनतम बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आधारित
महत्वपूर्ण एवं बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न शामिल
अंक योजना अनुसार प्रश्नों का संतुलित चयन
वार्षिक परीक्षा की अंतिम तैयारी के लिए उपयोगी
यह प्रैक्टिस पेपर छात्रों को समय प्रबंधन,
उत्तर लेखन शैली एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है।
किसके लिए उपयोगी: कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक
Class 12 Economics Model Paper 2026 (Interactive)
अभ्यास प्रश्न पत्र - 2026
कक्षा: 12वीं | विषय: अर्थशास्त्र
पूर्णांक: 80समय: 3 घण्टे
भाग (अ) - वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1×6 = 6 अंक each)
प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए:
(i) व्यष्टि अर्थशास्त्र में अध्ययन किया जाता है:
(ii) जब सीमांत उपयोगिता शून्य होती है, तब कुल उपयोगिता होती है:
(iii) पूर्ण प्रतियोगिता में फर्म कीमत ______ होती है:
(iv) भारत का वित्तीय वर्ष है:
(v) \(MPC + MPS\) बराबर है:
(vi) भारत का केंद्रीय बैंक है:
यह Practice Paper आप Gyan Deep Info पर देख रहे हैं.
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (1×6 = 6)
(i) उत्पादन की प्रति इकाई लागत को __________ कहते हैं।
औसत लागत (Average Cost)
(ii) उपभोग फलन \(C = \bar{C} + bY\) में \(b\) __________ को दर्शाता है।
सीमांत उपभोग प्रवृत्ति (MPC)
(iii) कर की मात्रा में वृद्धि होने पर पूर्ति __________ हो जाती है।
कम (Decrease)
(iv) राष्ट्रीय आय में __________ मदों को शामिल नहीं किया जाता है।
हस्तांतरण भुगतान (Transfer Payments)
(v) \(M_1\) को __________ मुद्रा कहते हैं।
संकुचित / संकीर्ण (Narrow)
(vi) पूर्ण प्रतियोगिता में औसत आगम (AR) और सीमांत आगम (MR) __________ होते हैं।
बराबर (\(AR = MR\))
यह Practice Paper आप Gyan Deep Info पर देख रहे हैं.
प्र.3 सत्य/असत्य लिखिए (1×6 = 6)
(i) पैमाने के प्रतिफल का संबंध दीर्घकाल से है।
सत्य (True)
(ii) मुद्रा वह है जो मुद्रा का कार्य करे।
सत्य (True)
(iii) चेक (Cheque) एक वैधानिक मुद्रा (Legal Tender) है।
असत्य (False) - यह साख मुद्रा है।
(iv) गिफिन वस्तुओं पर माँग का नियम लागू होता है।
असत्य (False)
(v) बचत और निवेश संतुलन की स्थिति में बराबर होते हैं।
सत्य (True)
(vi) बजट में केवल सरकार की आय का विवरण होता है।
असत्य (False) - आय और व्यय दोनों का होता है।
यह Practice Paper आप Gyan Deep Info पर देख रहे हैं.
प्र.4 सही जोड़ी बनाइए (1×7 = 7)
(सही जोड़ी का मिलान देखने के लिए बटन दबाएं)
(i) चाय और कॉफी
स्थानापन्न वस्तुएँ
(ii) कार और पेट्रोल
पूरक वस्तुएँ
(iii) आय का प्रवाह
प्रवाह (Flow)
(iv) राष्ट्रीय संपत्ति
स्टॉक (Stock)
(v) बजट रेखा की ढाल
\(-P_1/P_2\)
(vi) प्राथमिक क्षेत्र
कृषि
(vii) द्वितीयक क्षेत्र
विनिर्माण
यह Practice Paper आप Gyan Deep Info पर देख रहे हैं.
प्र.5 एक वाक्य में उत्तर दीजिए (1×7 = 7)
(i) अवसर लागत क्या है?
अगले सर्वश्रेष्ठ विकल्प को त्यागने की लागत।
(ii) GDP का पूरा नाम लिखिए।
सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product)
(iii) संसद में बजट कौन प्रस्तुत करता है?
देश का वित्त मंत्री।
(iv) कीन्स ने प्रभावपूर्ण माँग का सिद्धांत किस पुस्तक में दिया?
द जनरल थ्योरी ऑफ एम्प्लॉयमेंट, इंटरेस्ट एंड मनी (1936)।
(v) APS का सूत्र लिखिए।
\(APS = \frac{S}{Y}\)
(vi) रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई?
1 अप्रैल, 1935 को।
(vii) साधनों की माँग कैसी माँग है?
व्युत्पन्न माँग (Derived Demand)।
यह Practice Paper आप Gyan Deep Info पर देख रहे हैं.
भाग (ब) - अति लघुउत्तरीय प्रश्न (2 अंक | शब्द सीमा ~30 शब्द)
प्र.6. व्यष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा लिखिए।
व्यष्टि अर्थशास्त्र अर्थशास्त्र की वह शाखा है जो अर्थव्यवस्था की व्यक्तिगत इकाइयों जैसे- एक उपभोक्ता, एक फर्म, या एक उद्योग के आर्थिक व्यवहार का अध्ययन करती है।
--- अथवा ---
बाज़ार अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं?
बाज़ार अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जिसमें आर्थिक निर्णय (क्या, कैसे और किसके लिए उत्पादन करें) बाज़ार की शक्तियों अर्थात् माँग और पूर्ति द्वारा स्वतंत्र रूप से लिए जाते हैं।
प्र.7. उत्पादन फलन (Production Function) क्या है?
उत्पादन फलन आगतों (Inputs) और निर्गतों (Outputs) के बीच के तकनीकी या भौतिक संबंध को बताता है। सूत्र: \(Q = f(L, K)\)
--- अथवा ---
स्थिर लागत (Fixed Cost) किसे कहते हैं?
वे लागतें जिनका उत्पादन की मात्रा से सीधा संबंध नहीं होता और उत्पादन शून्य होने पर भी जो बनी रहती हैं, स्थिर लागत कहलाती हैं। जैसे- भवन का किराया।
प्र.8. बजट सेट (Budget Set) किसे कहते हैं?
बजट सेट उन सभी बंडलों (संयोगों) का संग्रह है जिन्हें एक उपभोक्ता अपनी दी गई आय और वस्तुओं की बाज़ार कीमतों पर खरीद सकता है। \(P_1x_1 + P_2x_2 \leq M\)
--- अथवा ---
उदासीनता वक्र (Indifference Curve) क्या है?
उदासीनता वक्र दो वस्तुओं के उन विभिन्न संयोगों को दर्शाता है, जिनसे उपभोक्ता को समान संतुष्टि प्राप्त होती है। इस वक्र पर उपभोक्ता तटस्थ रहता है।
प्र.9. निम्नतम निर्धारित कीमत (Price Floor) किसे कहते हैं?
जब सरकार उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए किसी वस्तु की न्यूनतम कीमत संतुलन कीमत से अधिक निर्धारित कर देती है (जैसे MSP), तो उसे निम्नतम निर्धारित कीमत कहते हैं।
--- अथवा ---
उच्चतम निर्धारित कीमत (Price Ceiling) क्या है?
जब सरकार उपभोक्ताओं (विशेषकर गरीबों) के लिए आवश्यक वस्तुओं की अधिकतम कीमत संतुलन कीमत से कम तय करती है, ताकि वे उसे खरीद सकें।
प्र.10. मध्यवर्ती वस्तुएँ (Intermediate Goods) किसे कहते हैं?
वे वस्तुएँ जिन्हें एक फर्म दूसरी फर्म से पुनः बिक्री के लिए या उत्पादन प्रक्रिया में कच्चे माल के रूप में उपयोग करने के लिए खरीदती है, मध्यवर्ती वस्तुएँ कहलाती हैं।
--- अथवा ---
पूँजीगत वस्तुएँ (Capital Goods) किसे कहते हैं?
वे टिकाऊ वस्तुएँ जिनका उपयोग अन्य वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन में कई वर्षों तक किया जाता है, जैसे- मशीनें और औजार।
प्र.11. स्टॉक और प्रवाह में अंतर लिखिए।
स्टॉक: एक निश्चित समय बिंदु (Point of Time) पर मापी जाने वाली मात्रा है (जैसे 1 जनवरी को बैंक जमा)। प्रवाह: एक समयावधि (Period of Time) में मापी जाने वाली मात्रा है (जैसे मासिक वेतन)।
--- अथवा ---
वैयक्तिक आय किसे कहते हैं?
एक वर्ष में देश के परिवारों द्वारा सभी स्रोतों से प्राप्त कुल आय को वैयक्तिक आय कहते हैं। इसमें हस्तांतरण आय भी शामिल होती है।
प्र.12. मुद्रा के दो प्रमुख कार्य लिखिए।
1. विनिमय का माध्यम: वस्तुओं की खरीद-बिक्री में सहायक।
2. मूल्य का मापक: सभी वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य मुद्रा में मापा जाता है।
--- अथवा ---
वस्तु विनिमय प्रणाली की एक कठिनाई लिखिए।
दोहरे संयोग का अभाव: यह आवश्यक नहीं कि एक व्यक्ति के पास जो वस्तु है वह दूसरे को चाहिए हो और दूसरे की वस्तु पहले को।
प्र.13. व्यापारिक बैंक (Commercial Bank) किसे कहते हैं?
वह वित्तीय संस्था जो लाभ कमाने के उद्देश्य से जनता से जमा स्वीकार करती है और लोगों को ऋण तथा निवेश की सुविधा प्रदान करती है।
--- अथवा ---
केंद्रीय बैंक (Central Bank) क्या है?
केंद्रीय बैंक देश की सर्वोच्च बैंकिंग संस्था है जो मुद्रा जारी करती है, मौद्रिक नीति बनाती है और पूरी बैंकिंग प्रणाली को नियंत्रित करती है (जैसे RBI)।
प्र.14. उपभोग फलन (Consumption Function) किसे कहते हैं?
एक अर्थव्यवस्था में कुल उपभोग व्यय (\(C\)) और कुल राष्ट्रीय आय (\(Y\)) के बीच के कार्यात्मक संबंध को उपभोग फलन कहते हैं। \(C = f(Y)\).
--- अथवा ---
समग्र माँग (Aggregate Demand) किसे कहते हैं?
एक लेखा वर्ष में अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं पर किए जाने वाले कुल व्यय की योजना को समग्र माँग कहते हैं।
प्र.15. पूर्ण प्रतियोगिता बाजार का अर्थ लिखिए।
यह बाजार की वह स्थिति है जिसमें समरूप वस्तु के बहुत से क्रेता-विक्रेता होते हैं और कोई भी अकेली फर्म कीमत को प्रभावित नहीं कर सकती (कीमत स्वीकारक होती है)।
--- अथवा ---
बाज़ार पूर्ति वक्र किसे कहते हैं?
बाज़ार में स्थित सभी व्यक्तिगत फर्मों के पूर्ति वक्रों का क्षैतिज योग (Horizontal Summation) बाज़ार पूर्ति वक्र कहलाता है।
यह Practice Paper आप Gyan Deep Info पर देख रहे हैं.
भाग (स) - लघुउत्तरीय प्रश्न (3 अंक | शब्द सीमा ~75 शब्द)
प्र.16. पूर्ण प्रतियोगिता की तीन विशेषताएँ लिखिए।
1. क्रेताओं/विक्रेताओं की अधिक संख्या: पूर्ण प्रतियोगिता में क्रेता और विक्रेता इतनी बड़ी संख्या में होते हैं कि कोई भी अकेला व्यक्ति बाजार कीमत को प्रभावित नहीं कर सकता। 2. समरूप वस्तुएँ: सभी फर्में रंग, रूप, गुण और आकार में एक समान वस्तुओं का उत्पादन करती हैं, जिससे क्रेताओं के लिए कोई भेद नहीं रह जाता। 3. प्रवेश और निकास की स्वतंत्रता: नई फर्में कभी भी उद्योग में आ सकती हैं और पुरानी फर्में छोड़कर जा सकती हैं। यह दीर्घकाल में केवल सामान्य लाभ सुनिश्चित करता है।
--- अथवा ---
लाभ अधिकतमीकरण की तीन शर्तें लिखिए।
1. \(MR = MC\): फर्म का उत्पादन उस स्तर पर होना चाहिए जहाँ सीमांत आगम (MR) और सीमांत लागत (MC) बराबर हों। 2. MC वक्र नीचे से काटे: संतुलन बिंदु पर सीमांत लागत वक्र, सीमांत आगम वक्र को नीचे से ऊपर की ओर काटता हुआ होना चाहिए (MC ह्रासमान नहीं होनी चाहिए)। 3. अल्पकालीन शर्त: अल्पकाल में कीमत (P), औसत परिवर्ती लागत (AVC) के बराबर या उससे अधिक होनी चाहिए (\(P \ge AVC\))।
प्र.17. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के कोई तीन कार्य लिखिए।
1. नोट निर्गमन का एकाधिकार: रिज़र्व बैंक भारत में करेंसी नोट जारी करने वाली एकमात्र संस्था है। यह मुद्रा प्रणाली में एकरूपता बनाए रखता है। 2. सरकार का बैंकर: यह केंद्र और राज्य सरकारों के लिए बैंकिंग कार्य करता है, उनके खाते रखता है और वित्तीय सलाह देता है। 3. अंतिम ऋणदाता (Lender of Last Resort): जब व्यापारिक बैंकों को कहीं से सहायता नहीं मिलती, तो RBI उन्हें ऋण देकर संकट से बचाता है।
--- अथवा ---
साख सृजन (Credit Creation) की प्रक्रिया संक्षेप में समझाइए।
व्यापारिक बैंक अपनी कुल जमा (Primary Deposits) का एक निश्चित प्रतिशत (CRR) नकद रूप में रखकर शेष राशि उधार दे देते हैं। उधार दी गई राशि पुनः बैंकिंग प्रणाली में जमा के रूप में लौट आती है। यह चक्र बार-बार चलता है, जिससे प्रारंभिक जमा से कई गुना अधिक मुद्रा का निर्माण होता है। सूत्र: \(\text{Money Multiplier} = \frac{1}{LRR}\)
प्र.18. सरकारी बजट के किन्हीं तीन उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
1. संसाधनों का पुनः आवंटन: सरकार कर और सब्सिडी के माध्यम से संसाधनों को उन क्षेत्रों में लगाती है जो सामाजिक कल्याण के लिए जरूरी हैं। 2. आर्थिक स्थिरता: बजट के माध्यम से सरकार तेजी (महंगाई) और मंदी को नियंत्रित करके अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाती है। 3. आय की असमानता कम करना: अमीरों पर अधिक कर लगाकर और गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर सरकार अमीर-गरीब की खाई कम करती है।
--- अथवा ---
राजस्व व्यय और पूँजीगत व्यय में तीन अंतर लिखिए।
1. संपत्ति निर्माण: पूँजीगत व्यय से सरकार की परिसंपत्तियों (जैसे सड़क) का निर्माण होता है, जबकि राजस्व व्यय (जैसे वेतन) से कोई संपत्ति नहीं बनती। 2. दायित्व: पूँजीगत व्यय से सरकार के दायित्व (कर्ज) कम होते हैं, राजस्व व्यय से नहीं। 3. प्रकृति: राजस्व व्यय आवर्ती (Recurring/बार-बार) होता है, जबकि पूँजीगत व्यय अनावर्ती (Non-recurring) होता है।
प्र.19. भुगतान संतुलन के चालू और पूँजीगत खाते में अंतर स्पष्ट कीजिए।
चालू खाता (Current Account): इसमें वस्तुओं/सेवाओं के आयात-निर्यात और एकतरफा अंतरण का रिकॉर्ड होता है। यह एक 'प्रवाह' अवधारणा है और देश की शुद्ध आय को दर्शाता है। पूँजीगत खाता (Capital Account): इसमें उन सौदों का रिकॉर्ड होता है जो देश की संपत्ति और दायित्वों (Assets & Liabilities) को प्रभावित करते हैं, जैसे विदेशी निवेश और ऋण। यह 'स्टॉक' अवधारणा से जुड़ा है।
--- अथवा ---
लोचशील विनिमय दर प्रणाली के गुण लिखिए।
1. स्वतंत्र मौद्रिक नीति: केंद्रीय बैंक को विनिमय दर स्थिर रखने की चिंता नहीं करनी पड़ती, जिससे वह घरेलू नीतियों पर ध्यान दे सकता है। 2. स्वतः समायोजन: माँग और पूर्ति में बदलाव से भुगतान संतुलन (BOP) का घाटा अपने आप ठीक हो जाता है। 3. विदेशी मुद्रा भंडार: सरकार को विनिमय दर बनाए रखने के लिए भारी विदेशी मुद्रा भंडार रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह Practice Paper आप Gyan Deep Info पर देख रहे हैं.
भाग (द) - दीर्घउत्तरीय प्रश्न (4 अंक | शब्द सीमा ~120 शब्द)
प्र.20. माँग का नियम क्या है? सचित्र व्याख्या कीजिए एवं इसके अपवाद लिखिए।
माँग का नियम: "अन्य बातें समान रहने पर, किसी वस्तु की कीमत में कमी होने पर उसकी माँग बढ़ जाती है और कीमत में वृद्धि होने पर माँग घट जाती है।" यह कीमत और माँग में विपरीत संबंध बताता है।
सचित्र व्याख्या: [यहाँ छात्र एक ग्राफ बनाएं जिसमें X-अक्ष पर मात्रा और Y-अक्ष पर कीमत हो। माँग वक्र DD बाएं से दाएं नीचे की ओर गिरता हुआ होगा।]
चित्र स्पष्ट करता है कि जैसे ही कीमत P से P1 गिरती है, माँग Q से Q1 बढ़ जाती है।
अपवाद:
1. गिफिन वस्तुएँ: घटिया वस्तुओं पर यह नियम लागू नहीं होता।
2. प्रतिष्ठा सूचक वस्तुएँ: हीरे-जवाहरात जैसी महंगी वस्तुओं की माँग कीमत बढ़ने पर और बढ़ती है।
3. भविष्य में कीमत परिवर्तन: यदि भविष्य में दाम बढ़ने की आशंका हो, तो लोग वर्तमान में ऊँची कीमत पर भी अधिक खरीदेंगे।
--- अथवा ---
माँग की कीमत लोच की विभिन्न श्रेणियों को सचित्र समझाइए।
1. पूर्णतया लोचदार (\(E_d = \infty\)): कीमत स्थिर रहने पर भी माँग अनंत हो जाती है। (क्षैतिज वक्र)
2. पूर्णतया बेलोचदार (\(E_d = 0\)): कीमत बदलने पर माँग पर कोई असर नहीं। (लंबवत वक्र)
3. इकाई लोचदार (\(E_d = 1\)): कीमत और माँग में समान अनुपात में बदलाव। (आयताकार अतिपरवलय)
4. इकाई से अधिक लोचदार (\(E_d > 1\)): माँग में % परिवर्तन > कीमत में % परिवर्तन। (वक्र थोड़ा चपटा/Flatter)
5. इकाई से कम लोचदार (\(E_d < 1\)): माँग में % परिवर्तन < कीमत में % परिवर्तन। (वक्र थोड़ा खड़ा/Steeper)
प्र.21. ह्रासमान सीमांत उत्पाद नियम (Law of Variable Proportions) को सचित्र समझाइए।
नियम: "अल्पकाल में, जब स्थिर साधन के साथ परिवर्तनशील साधन की इकाइयाँ बढ़ाई जाती हैं, तो सीमांत उत्पादन (MP) पहले बढ़ता है, फिर घटता है और अंत में ऋणात्मक हो जाता है।"
तीन अवस्थाएं: 1. बढ़ते प्रतिफल: TP तेजी से बढ़ता है, MP बढ़ता है। कारण: स्थिर साधनों का बेहतर उपयोग। 2. घटते प्रतिफल: TP घटती दर से बढ़ता है, MP गिरता है पर धनात्मक रहता है। यह उत्पादन की आदर्श अवस्था है। 3. ऋणात्मक प्रतिफल: TP घटने लगता है, MP ऋणात्मक हो जाता है। कारण: साधनों का अनुपात बिगड़ना।
--- अथवा ---
एक फर्म का उत्पादन फलन \(Q = 2L^2 K^2\) है। अधिकतम निर्गत ज्ञात करें यदि (i) \(L=5, K=2\) (ii) \(L=0, K=10\)।
दिया गया उत्पादन फलन: \(Q = 2L^2 K^2\)
स्थिति (i): जब \(L = 5\) और \(K = 2\)
\(Q = 2 \times (5)^2 \times (2)^2\)
\(Q = 2 \times 25 \times 4\)
\(Q = 200\) इकाइयाँ।
स्थिति (ii): जब \(L = 0\) और \(K = 10\)
\(Q = 2 \times (0)^2 \times (10)^2\)
\(Q = 2 \times 0 \times 100\)
\(Q = 0\) इकाइयाँ। (क्योंकि श्रम शून्य है, तो उत्पादन संभव नहीं)।
प्र.22. राष्ट्रीय आय गणना की 'व्यय विधि' के घटकों का वर्णन कीजिए।
व्यय विधि में एक वर्ष में अंतिम वस्तुओं/सेवाओं पर किए गए कुल व्यय को जोड़ा जाता है। सूत्र: \(GDP_{MP} = C + I + G + (X - M)\) घटक:
1. निजी अंतिम उपभोग व्यय (C): परिवारों द्वारा भोजन, वस्त्र आदि पर किया गया खर्च।
2. सरकारी अंतिम उपभोग व्यय (G): सरकार द्वारा रक्षा, प्रशासन आदि सेवाओं पर खर्च।
3. सकल घरेलू पूँजी निर्माण (I): इसे निवेश कहते हैं। इसमें मशीनरी, निर्माण और स्टॉक में बदलाव शामिल हैं।
4. शुद्ध निर्यात (X-M): निर्यात और आयात का अंतर।
--- अथवा ---
आय का चक्रीय प्रवाह (Circular Flow of Income) मॉडल समझाइए।
दो क्षेत्रीय मॉडल में: 1. परिवार (Households): ये उत्पादन के साधनों (भूमि, श्रम) के मालिक होते हैं। ये फर्मों को साधन देते हैं और बदले में आय (वेतन, लगान) पाते हैं। 2. फर्में (Firms): ये वस्तुओं का उत्पादन करती हैं और परिवारों को बेचती हैं। प्रवाह:
- साधन सेवाएँ परिवारों से फर्मों की ओर जाती हैं (वास्तविक प्रवाह)।
- वस्तुओं पर व्यय परिवारों से फर्मों की ओर जाता है (मौद्रिक प्रवाह)।
अतः कुल उत्पादन = कुल आय = कुल व्यय।
प्र.23. अधिमाँग (Excess Demand) और न्यून माँग (Deficient Demand) में अंतर स्पष्ट कीजिए।
आधार
अधिमाँग
न्यून माँग
अर्थ
जब \(AD > AS\) (पूर्ण रोजगार स्तर पर)।
जब \(AD < AS\) (पूर्ण रोजगार स्तर पर)।
अंतराल
यह 'स्फीतिकारी अंतराल' (महंगाई) लाता है।
यह 'अवस्फीतिकारी अंतराल' (मंदी) लाता है।
कीमतें
कीमतें तेजी से बढ़ती हैं।
कीमतें गिरने लगती हैं।
उत्पादन
उत्पादन स्थिर रहता है (क्योंकि संसाधन पूर्ण नियोजित हैं)।
उत्पादन घटता है और बेरोजगारी बढ़ती है।
--- अथवा ---
कीन्स के 'प्रभावपूर्ण माँग' (Effective Demand) के महत्व को समझाइए।
प्रभावपूर्ण माँग: समग्र माँग (AD) का वह स्तर जहाँ वह समग्र पूर्ति (AS) के बराबर हो जाती है (\(AD = AS\))। महत्व:
1. रोजगार का निर्धारण: कीन्स के अनुसार, रोजगार का स्तर सीधे प्रभावपूर्ण माँग पर निर्भर करता है। माँग बढ़ेगी तो रोजगार बढ़ेगा।
2. बेरोजगारी का समाधान: माँग की कमी (Deficient Demand) ही बेरोजगारी का मुख्य कारण है। सरकारी व्यय बढ़ाकर इसे दूर किया जा सकता है।
3. अल्प-रोजगार संतुलन: अर्थव्यवस्था पूर्ण रोजगार से पहले भी संतुलन में हो सकती है, यदि प्रभावपूर्ण माँग कम हो।
❓ Frequently Asked Questions
Q1. यह प्रैक्टिस पेपर किन वर्षों पर आधारित है?
यह पेपर वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के प्रश्न पत्रों पर आधारित है।
Q2. क्या यह नवीनतम अंक योजना के अनुसार है?
हाँ, यह पूरी तरह से अंक योजना 2025–26 के अनुसार तैयार किया गया है।
Q3. यह किसके लिए उपयोगी है?
यह कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों एवं अर्थशास्त्र पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए उपयोगी है।
Class 5 EVS Exam 2025 Paper – Practice for 2025–26
कक्षा 5 पर्यावरण अध्ययन (EVS)
वार्षिक परीक्षा 2024–25 का वास्तविक प्रश्न पत्र
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं पर्यावरण अध्ययन (EVS) वार्षिक परीक्षा 2024–25 का वास्तविक प्रश्न पत्र अब विद्यार्थियों के लिए अभ्यास हेतु उपलब्ध है।
यह प्रश्न पत्र नवीनतम बोर्ड पैटर्न पर आधारित है, जिससे विद्यार्थी पर्यावरण, समाज, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़े प्रश्नों की सही समझ विकसित कर सकें।
अभ्यास के लिए क्यों उपयोगी?
✔ वास्तविक परीक्षा पैटर्न की समझ
✔ चित्र आधारित व वर्णनात्मक प्रश्नों का अभ्यास
✔ 2025–26 के विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रैक्टिस सामग्री
✔ परीक्षा से पहले आत्मविश्वास में वृद्धि
किसके लिए लाभदायक?
कक्षा 5 के विद्यार्थी
शिक्षक एवं अभिभावक
आगामी सत्र 2025–26 की तैयारी करने वाले छात्र
🔗 प्रश्न पत्र (Practice)
👉 कक्षा 5 EVS वार्षिक परीक्षा 2024–25 का वास्तविक प्रश्न पत्र
MP Education Gyan Deep
वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
विषय - पर्यावरण अध्ययन | कक्षा - 5
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
प्र-1 निम्न में से किसके बीज अंकुरित कर खाये जाते हैं?
(A) अरहर
(B) चना
(C) उड़द
(D) मक्का
उत्तर: (B) चना
प्र-2 पत्थर या दीवार पर कुरेद कर की गई चित्रकारी को कहते हैं -
(A) पेंटिंग
(B) आलेख
(C) नक्काशी
(D) खिड़की
उत्तर: (C) नक्काशी
प्र-3 प्रदूषण रहित वाहनों का समूह निम्न में से कौन सा है?
(A) सरपंच की
(B) गांव के बुजुर्गों की
(C) हम सबकी
(D) पंच की
उत्तर: (C) हम सबकी
प्र-5 गन्ने से शक्कर बनने का सही क्रम है -
(A) गन्ने की कटाई- गट्ठर बनाना- रस निकालना- शक्कर बनाना
(B) गट्ठर बनाना- गन्ने की कटाई- रस निकालना- शक्कर बनाना
(C) रस निकालना- गट्ठर बनाना- गन्ने की कटाई- शक्कर बनाना
(D) शक्कर बनाना- रस निकालना- गन्ने की कटाई- गट्ठर बनाना
उत्तर: (A) गन्ने की कटाई- गट्ठर बनाना- रस निकालना- शक्कर बनाना
रिक्त स्थान (प्रश्न 6 - 10)
उत्तर: आम पापड़
उत्तर: गर्म / ऊनी
उत्तर: पानी (जल)
उत्तर: खेलना
उत्तर: मौसी / बुआ (पाठ के संदर्भ अनुसार)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11 - 16)
उत्तर: साँप को किसानों का दोस्त इसलिए माना जाता है क्योंकि वह खेतों में फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले चूहों को खा जाता है, जिससे फसल की सुरक्षा होती है।
उत्तर:
1. नाम: आक (मदार) और सेमल के बीज।
2. विशेषताएँ: ये बीज बहुत हल्के होते हैं और इन पर रोएं या पंख जैसी संरचना होती है, जिससे ये हवा में आसानी से उड़ सकते हैं।
उत्तर: बारिश का पानी छत और जमीन से बहकर नालियों में जाता है। नालियों से यह बड़े नालों, नदियों, तालाबों और अंत में समुद्र में मिल जाता है। कुछ पानी जमीन के अंदर भी रिस जाता है।
उत्तर: पर्वतारोही पर्वत की चोटी पर पहुँचकर अपनी जीत का जश्न मनाते हैं, अपना झंडा फहराते हैं और यादगार के लिए तस्वीरें खिंचवाते हैं।
उत्तर: 1. लाल बत्ती (Red Light) पर गाड़ी का इंजन बंद कर देना चाहिए।
2. निजी कार की जगह बस या ट्रेन (सार्वजनिक वाहन) का उपयोग करना चाहिए।
3. सौर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाना चाहिए।
उत्तर: जात्र्या के गाँव के लोगों को अपनी जमीन से बहुत गहरा लगाव था। वह उनकी पुरखों (बाप-दादाओं) की जमीन थी जहाँ उनका बचपन बीता था, इसलिए वे उसे छोड़ना नहीं चाहते थे।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17 - 22)
उत्तर:
1. खाल: मरे हुए जानवरों की खाल से चमड़ा प्राप्त होता है, जिससे जूते, बेल्ट, पर्स और बैग बनाए जाते हैं।
2. सींग और दाँत: इनसे सजावटी सामान, गहने, बटन और कुछ आयुर्वेदिक दवाइयाँ बनाई जाती हैं। हाथी दाँत से महंगी कलाकृतियाँ बनती हैं।
उत्तर: मैं अपने दोस्त को दो तरीके से समझाऊँगा:
1. चखकर: पानी को चखने पर वह नमकीन लगेगा, जो साबित करता है कि नमक उसमें मौजूद है।
2. उबालकर: पानी को गर्म करने पर पानी भाप बनकर उड़ जाएगा, लेकिन बर्तन के तले में सफेद नमक बच जाएगा।
उत्तर:
1. भूकंप (Earthquake): जब धरती अचानक हिलने लगती है।
2. बाढ़ (Flood): जब अत्यधिक बारिश से पानी हर जगह भर जाता है।
3. सुनामी या सूखा: समुद्र में उठने वाली विशाल लहरें या बारिश का बिल्कुल न होना।
उत्तर: गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए घरों की दीवारों में ऊपर की ओर रोशनदान (Ventilator) और रसोई में एग्जॉस्ट फैन (Exhaust Fan) लगाए जाते हैं।
चूँकि गर्म हवा हल्की होती है और ऊपर उठती है, इसलिए वह रोशनदान के रास्ते आसानी से बाहर निकल जाती है और घर ठंडा रहता है।
उत्तर: हमें जंगल नहीं काटने चाहिए क्योंकि:
1. ऑक्सीजन: पेड़ हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं।
2. वर्षा: जंगल बारिश कराने में मदद करते हैं।
3. आवास: जंगल हजारों जानवरों और पक्षियों का घर होते हैं।
4. मिट्टी कटाव: पेड़ों की जड़ें मिट्टी को जकड़ कर रखती हैं और बाढ़ को रोकती हैं। जंगल कटने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है।
(गेहूं, चना, सोयाबीन, मक्का, अलसी, मूँगफली)
उत्तर: 1. रबी की फसल (सर्दी): गेहूं, चना, अलसी। 2. खरीफ की फसल (बारिश): सोयाबीन, मक्का, मूँगफली।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 26)
उत्तर: हमारी जीभ के अलग-अलग हिस्सों में स्वाद कलिकाएँ होती हैं:
1. अगला हिस्सा (Tip): यहाँ मीठा (Sweet) स्वाद पता चलता है।
2. किनारे (Sides): यहाँ खट्टा (Sour) और नमकीन (Salty) स्वाद पता चलता है।
3. पीछे का हिस्सा (Back): यहाँ कड़वा (Bitter) स्वाद पता चलता है। (विद्यार्थी यहाँ जीभ का चित्र बनाकर इन भागों को नामांकित कर सकते हैं।)
उत्तर: पता लगाना: मलेरिया का पता खून की जाँच (Blood Test) से चलता है। माइक्रोस्कोप में खून देखने पर उसमें मलेरिया के जीवाणु मिलते हैं।
लक्षण:
1. मरीज को तेज ठंड और कंपकपी के साथ बुखार आता है।
2. सिरदर्द और बदन दर्द होता है।
3. पसीना आकर बुखार उतरता है और कमजोरी महसूस होती है।
उत्तर: एक ग्रुप लीडर के रूप में मेरी जिम्मेदारियां होंगी:
1. मदद करना: बाकी सदस्यों का सामान उठाने में मदद करना।
2. नेतृत्व: पूरे ग्रुप को आगे बढ़ने देना और खुद अंत में चलना।
3. देखभाल: जो सदस्य चल न पाए, उसका हाथ पकड़कर चढ़ाना और बीमार पड़ने पर उनका ध्यान रखना।
4. व्यवस्था: रुकने के लिए सुरक्षित जगह ढूँढना और सबके खाने-पीने का इंतजाम करना।
Class 5 English Annual Exam 2025 Paper – Practice for 2025–26
कक्षा 5 अंग्रेजी वार्षिक परीक्षा 2024–25
🔹 वास्तविक प्रश्न पत्र | राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेशराज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं अंग्रेजी वार्षिक परीक्षा 2024–25 का वास्तविक प्रश्न पत्र अब विद्यार्थियों के लिए अभ्यास हेतु उपलब्ध है।
यह प्रश्न पत्र नवीनतम बोर्ड पैटर्न पर आधारित है, जिससे विद्यार्थी परीक्षा के प्रश्नों की वास्तविक संरचना, भाषा स्तर और समय प्रबंधन को समझ सकें।
अभ्यास के लिए क्यों उपयोगी?
✔ प्रश्नों का वास्तविक स्वरूप समझने में सहायक
✔ Reading, Grammar और Writing से जुड़े प्रश्नों का अभ्यास
✔ परीक्षा से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार
✔ 2025–26 के विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रैक्टिस सामग्री
किसके लिए लाभदायक?
कक्षा 5 के विद्यार्थी
शिक्षक एवं अभिभावक
आगामी सत्र 2025–26 की तैयारी करने वाले छात्र
🔗 प्रश्न पत्र (Practice)
MP Education Gyan Deep
Annual Examination 2024-25
Subject - English (Second Language) | Class - 5
Multiple Choice Questions (Q.1 to 5)
Q.1 We say prayers __________.
(A) today
(B) yesterday
(C) everyday
(D) Sunday
Answer: (C) everyday
Q.2 A __________ lives in kennel.
(A) cat
(B) cow
(C) dog
(D) lion
Answer: (C) dog
Q.3 The Maheshwar Fort is made of __________ stones.
(A) red
(B) white
(C) blue
(D) yellow
Answer: (A) red
Q.4 __________ is a special chair used by a king or a queen.
(A) wheel chair
(B) table
(C) bench
(D) throne
Answer: (D) throne
Q.5 Masculine gender of niece is __________.
(A) piece
(B) nefew
(C) nice
(D) nephew
Answer: (D) nephew
Fill in the blanks (Q.6 to 10)
Answer: sunshine
Answer: lights
Answer: Khargone
Answer: leap
Answer: The
Very Short Answer Type Questions (Q.11 to 16)
Answer: call, tall, hall, wall (Any two)
Answer: The name of Leela's brother was Mohan.
Answer: Id-ul-Fitr (or Id) is celebrated in the month of Ramzan.
Answer: The monkeys were jumping, chattering, running and leaping.
Answer: donkey - donkeys boy - boys
Answer: (a) easy - easily (b) bitter - bitterly
Short Answer Type Questions (Q.17 to 22)
Answer:
1. Monitor (Screen)
2. CPU
3. Keyboard
4. Mouse
5. Speaker Sentence: The computer is an electronic machine.
Answer:
1. flowers: The garden is full of beautiful flowers.
2. water: We should drink clean water.
3. plants: We should grow more plants.
Answer:
one - First
two - Second
three - Third
Answer:The priest (of the temple) asked Narendra to face the monkeys.
To,
The Headmaster,
Govt. Primary School,
[City Name]
Subject: Application for School Leaving Certificate (SLC).
Sir,
Most humbly I beg to state that my father has been transferred to another city. I have to go with him.
So, I cannot continue my studies here. Kindly issue me my School Leaving Certificate.
Thanking you.
Yours obediently,
[Your Name]
Class: 5th
Answer:
(a) night - day
(b) light - dark
(c) sweet - sour
Long Answer Type Questions (Q.23 to 26)
Answer:
1. Spring is a beautiful season.
2. It comes after winter.
3. New leaves and flowers bloom in this season.
4. The weather is very pleasant in spring.
Answer:
1. I get up at 7.00 a.m.
2. I brush my teeth.
3. I go to school at 10.00 a.m.
4. I play with my friends in the evening.
5. I take dinner at 8.00 p.m.
(a) Where did the first frog live?
Ans: The first frog lived in a well.
(b) Where did the second frog live?
Ans: The second frog lived in the sea.
(c) What did the frog from the well ask the frog from the sea?
Ans: He asked, "How big is that? Is it as big as my well?"
(d) Why was the frog from the well angry?
Ans: He was angry because the sea frog said the sea is much bigger than his well.
(e) What did the frog from the sea advice to the other frog?
Ans: He advised him to go out from the well to see the world outside.
Q.26 Write five sentences on any one topic:
1. I like the Banyan tree the most.
2. It is a very huge and old tree.
3. It gives us fresh air and cool shade.
4. Many birds live on the Banyan tree.
5. It is our national tree.
1. Mahatma Gandhi was a great leader.
2. He is called the 'Father of the Nation'.
3. He was born on 2nd October 1869.
4. He believed in truth and non-violence.
5. We lovingly call him 'Bapu'.
1. I have a small and happy family.
2. There are four members in my family.
3. My father is a farmer and my mother is a housewife.
4. We help each other in work.
5. I love my family very much.
1. The name of my school is Sandipani Vidyalaya.
2. It is a very big and beautiful school.
3. It has a big playground and a library.
4. The teachers of my school are very kind.
5. I am proud of my school.
प्रस्तुतकर्ता : MP EDUCATION GYAN DEEP : ज्ञान – अभ्यास – सफलता
अस्वीकरण (Disclaimer):
यहाँ प्रस्तुत प्रश्नों के उत्तर / मॉडल आंसर केवल
शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं अभ्यास के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।
वास्तविक परीक्षा में उत्तरों के मूल्यांकन का अधिकार
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश / संबंधित मूल्यांकन संस्था
के पास सुरक्षित रहता है।
उत्तर लेखन में भाषा, शब्द-सीमा एवं प्रस्तुति के अनुसार
अंकों में अंतर संभव है।
कक्षा 5 गणित वार्षिक परीक्षा 2024–25 का वास्तविक प्रश्न पत्र
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश | अभ्यास हेतु 2025–26
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित
कक्षा 5वीं गणित वार्षिक परीक्षा 2024–25 का
वास्तविक प्रश्न पत्र अब विद्यार्थियों के लिए
अभ्यास हेतु उपलब्ध कराया गया है।
यह प्रश्न पत्र बोर्ड पैटर्न पर आधारित है और
2025–26 सत्र के विद्यार्थियों के लिए
गणित की मजबूत तैयारी में अत्यंत सहायक है।
गणित के वास्तविक प्रश्न पत्र से अभ्यास क्यों जरूरी?
परीक्षा के प्रश्नों की वास्तविक संरचना समझ में आती है
समय प्रबंधन का अभ्यास होता है
कठिन और आसान प्रश्नों की पहचान होती है
गणना में होने वाली सामान्य गलतियाँ कम होती हैं
प्रश्न पत्र की मुख्य विशेषताएँ
नवीनतम MP बोर्ड पैटर्न पर आधारित
सभी अध्यायों से संतुलित प्रश्न
आसान से कठिन स्तर तक प्रश्न
अंक-वितरण के अनुसार प्रश्नों की प्रस्तुति
🧑🎓 2025–26 के छात्रों के लिए कैसे उपयोगी?
यह प्रश्न पत्र आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए
रियल प्रैक्टिस टूल की तरह काम करता है।
नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों का
आत्मविश्वास बढ़ता है और
गणित विषय में पकड़ मजबूत होती है।
📖 शामिल अध्याय
संख्याएँ एवं संक्रियाएँ
भिन्न एवं दशमलव
गुणा और भाग
मापन
ज्यामिति
डेटा हैंडलिंग
समय एवं मुद्रा
📝 विद्यार्थियों के लिए सुझाव
✔ पहले सरल प्रश्न हल करें
✔ गणना साफ-सुथरे चरणों में करें
✔ समय देखकर पूरा प्रश्न पत्र हल करने का अभ्यास करें
🔗 प्रश्न पत्र / अभ्यास सामग्री
MP Education Gyan Deep
वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 | विषय - गणित | कक्षा - 5 | पूर्णांक-60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
प्र-1 एक पेन की कीमत 5 रुपये है। तो 12 पेन की कीमत होगी।
(A) 300 रुपये(B) 60 रुपये(C) 275 रुपये(D) 75 रुपये
1 पेन की कीमत = 5 रुपये12 पेन की कीमत = 12 × 5उत्तर: (B) 60 रुपये
प्र-2 इनमें से कौन सा अक्षर आधा घुमाने पर पहले जैसा पढ़ा जाएगा?
(A) C(B) B(C) I(D) E
अक्षर 'I' को ऊपर से नीचे (180 डिग्री) घुमाने पर वह 'I' ही दिखता है।उत्तर: (C) I
प्र-3 दिए गए पैटर्न की अगली संख्या होगी - 8, 12, 16, ...........
(A) 20(B) 2(C) 25(D) 28
पैटर्न में 4 का अंतर है:8 + 4 = 1212 + 4 = 1616 + 4 = 20उत्तर: (A) 20
प्र-7 यदि प्रत्येक वर्ग 2 से.मी. भुजा वाला है, तो निम्नांकित आकृति का क्षेत्रफल ................... होगा।
हल: एक वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा = 2 × 2 = 4 वर्ग से.मी.अगर आकृति में 4 वर्ग हैं तो 4 × 4 = 16 (प्रश्नपत्र में यहाँ चित्र दिया गया है, आकृति के अनुसार हल करें)।
प्र-8 W को आधा घुमाने पर वह ................... दिखेगा।
उत्तर: M
प्र-9 18 × 0 = ...................
किसी भी संख्या में 0 का गुणा करने पर 0 आता है।उत्तर: 0
प्र-10 3000 ग्राम मटर का वजन ................... किलोग्राम होता है।
प्र-23 एक कार 1 लीटर पेट्रोल में 16 किलोमीटर की दूरी तय करती है तो बताइए 320 किलोमीटर जाने के लिए कितने लीटर पेट्रोल की आवश्यकता होगी?
हल:कार का माइलेज = 16 किमी प्रति लीटरकुल दूरी = 320 किमीपेट्रोल की आवश्यकता = कुल दूरी ÷ माइलेज= 320 ÷ 1616 का भाग 320 में देने पर:16 × 2 = 32 और 0 का 0उत्तर: 20 लीटर
प्र-24 कमला के पास 28 आइसक्रीम थी। उसने आइसक्रीम का 1/4 भाग राकेश और 1/2 भाग कामनी को दिया। कमला के पास आइसक्रीम का कौनसा भाग शेष बचा?
हल:कुल आइसक्रीम = 28राकेश का हिस्सा (1/4) = 28 ÷ 4 = 7 आइसक्रीमकामनी का हिस्सा (1/2) = 28 ÷ 2 = 14 आइसक्रीमकुल बांटी गई = 7 + 14 = 21शेष बची = 28 - 21 = 7 आइसक्रीमभिन्न के रूप में: 7, कुल 28 का 1/4 भाग है।उत्तर: 7 आइसक्रीम (या 1/4 भाग)
प्र-26 सलोनी एक साबुन खरीदना चाहती है। उसके पास 5 रु के दो सिक्के, 1 रु के दो सिक्के और 50 पैसे के चार सिक्के हैं। यदि साबुन की कीमत 18 रुपए है तो सलोनी को कितने और पैसे की आवश्यकता होगी?
हल:सलोनी के पास कुल धन:5 रु के 2 सिक्के = 5 × 2 = 10 रु1 रु के 2 सिक्के = 1 × 2 = 2 रु50 पैसे के 4 सिक्के = 200 पैसे = 2 रुकुल जमा राशि = 10 + 2 + 2 = 14 रुपयेसाबुन की कीमत = 18 रुपयेऔर आवश्यकता = 18 - 14उत्तर: 4 रुपये
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1. क्या यह वास्तविक बोर्ड प्रश्न पत्र है?
हाँ, यह कक्षा 5 गणित वार्षिक परीक्षा 2024–25 का वास्तविक प्रश्न पत्र है।
Q2. क्या 2025–26 के छात्रों के लिए उपयोगी है?
हाँ, यह आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Q3. क्या यह MP बोर्ड पैटर्न पर आधारित है?
हाँ, यह राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश के पैटर्न के अनुसार है।
Q4. क्या शिक्षक भी इसका उपयोग कर सकते हैं?
हाँ, शिक्षक अभ्यास एवं मूल्यांकन के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
कक्षा 5वीं वार्षिक परीक्षा 2024-25 का वास्तविक प्रश्न पत्र | राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश – अब 2025-26 के छात्रों के लिए अभ्यास हेतु उपलब्ध!
प्रिय छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों,
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा मार्च 2025 में आयोजित कक्षा 5वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2024-25 का वास्तविक प्रश्न पत्र अब आपके सामने है!
वर्ष 2024-25 का यह प्रश्न पत्र 2025-26 शैक्षणिक सत्र के छात्रों के लिए यह प्रश्न पत्र अत्यंत महत्वपूर्ण अभ्यास सामग्री के रूप में काम आएगा।
इस पोस्ट में हम आपके लिए इस परीक्षा के वास्तविक प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर (Model Answers) प्रस्तुत कर रहे हैं ताकि आप परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और उत्तर लेखन की विधि को बेहतर ढंग से समझ सकें।
महत्वपूर्ण जानकारी:
परीक्षा वर्ष: 2024-25 (मार्च 2025 में आयोजित)
कक्षा: पाँचवी (5th)
आयोजक: राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश
उद्देश्य: 2025-26 के छात्रों की तैयारी हेतु अभ्यास सामग्री के रूप में
प्रश्न पत्र कोड: 2025HND105196
विषय: हिंदी (अन्य विषयों के लिए अलग-अलग पोस्ट जल्द आ रही हैं)
⚠️ नोट: यह प्रश्न पत्र वास्तविक परीक्षा 2024-25 का है, न कि कोई मॉडल या नमूना पत्र। इसके उत्तर शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए तैयार किए गए हैं।
[वास्तविक प्रश्न पत्र 2024-25 – मॉडल उत्तर (हिंदी)]
MP Education Gyan Deep
कक्षा 5वीं - हिन्दी (वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25)
अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
प्र-1 पुष्प की अभिलाषा क्या है?
(A) देवों के सिर चढ़ना(B) सुरबाला के गहनों में गूँथना(C) वीरों के पथ पर फेंका जाए(D) सम्राट के शव पर चढ़ाना
उत्तर: (C) वीरों के पथ पर फेंका जाए
प्र-2 मैसूर किस राज्य में है?
(A) कर्नाटक में(B) महाराष्ट्र में(C) राजस्थान में(D) हिमाचल प्रदेश में
उत्तर: (A) कर्नाटक में
प्र-3 सप्ताहे कति वासरा:?
(A) चत्वार(B) पञ्च(C) सप्त(D) अष्ट
उत्तर: (C) सप्त
प्र-4 झाँसी के बाद आजाद ने अपने छिपने का ठिकाना कहाँ बनाया था?
(A) इलाहाबाद के निकट(B) ओरछा के निकट(C) वाराणसी के निकट(D) झाबुआ के निकट
उत्तर: (B) ओरछा के निकट
प्र-5 तीव्र शब्द का विलोम क्या होगा?
(A) तीखा(B) तीर(C) मंद(D) तेज
उत्तर: (C) मंद
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए (प्रश्न 6 - 10)
प्र-6 हवा से हमें ................. प्राप्त होता है।
उत्तर: जीवन
प्र-7 रानी अवन्तीबाई ................. का नित्य पाठ करती थीं।
उत्तर: गीता
प्र-8 पुंडलीक का चरित्र .................का आदर्श सामने रखता है।
उत्तर: मातृ-पितृ भक्ति (सेवा)
प्र-9 श्रीकृष्ण, बलराम, सुदामा जी के गुरु .................थे।
उत्तर: सांदीपनि
प्र-10 समाज+इक से ................. शब्द बनेगा।
उत्तर: सामाजिक
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11 - 16)
प्र-11 बचपन की कौन-सी बातों को भूला नहीं जा सकता है?
उत्तर: बचपन की मौज-मस्ती और आनंद को भूला नहीं जा सकता है।
प्र-12 भारतीय सेना के तीन अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर: 1. थल सेना (आर्मी), 2. जल सेना (नेवी), 3. वायु सेना (एयर फोर्स)
प्र-13 कन्दुकानि का एकवचन क्या होगा?
उत्तर: कन्दुकम्
प्र-14 अवन्तीबाई कहाँ की रानी थी?
उत्तर: रामगढ़ की
प्र-15 निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी समानार्थी शब्द लिखिए- (i) जरूरत, (ii) नुकसान
उत्तर: जरूरत = आवश्यकता, नुकसान = हानि
प्र-16 'रश्मि आम खाती है', वाक्य में क्रिया का कौन-सा प्रकार है?
उत्तर: सकर्मक क्रिया
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17 - 22)
प्र-17 उदयसिंह को बचाने में कीरत ने किस प्रकार सहायता की?
उत्तर: कीरत बारी ने उदयसिंह को झूठी पत्तलों के टोकरे में छिपाकर महल से सुरक्षित बाहर निकालकर पन्ना धाय की सहायता की।
प्र-18 अनपढ़ व्यक्तियों के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है?
उत्तर: अनपढ़ व्यक्तियों के प्रति हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें साक्षर (शिक्षित) बनाने का प्रयास करें और उन्हें शिक्षा का महत्व समझाएं।
प्र-19 ईश्वरचंद्र के नाम के साथ विद्यासागर कैसे जुड़ा?
उत्तर: उनकी विद्वता और ज्ञान के कारण उन्हें 'विद्यासागर' की उपाधि दी गई, जिससे यह उनके नाम के साथ जुड़ गया।
प्र-20 युद्ध के समय वायुसेना के कार्य लिखिए।
उत्तर: युद्ध के समय वायुसेना आकाश मार्ग से शत्रुओं पर आक्रमण करती है, उनके ठिकानों को नष्ट करती है और थल सेना की मदद करती है।
प्र-21 डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व में कौन-कौन से गुण थे?
उत्तर: वे गंभीर, अध्ययनशील, मृदुभाषी, समाज सुधारक और दृढ़ निश्चय वाले व्यक्ति थे।
प्र-22 मित्र को जन्मदिन की बधाई के लिए पत्र लिखिए।
(यह एक पत्र लेखन प्रश्न है, छात्र इसे अनौपचारिक पत्र के प्रारूप में स्वयं लिखें)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 24)
प्र-23 कवि रहीम ने दुर्जनों को दंडित करने के लिए क्या कहा है और क्यों?
उत्तर: कवि रहीम ने दुर्जनों को दंडित करने के बजाय उनकी उपेक्षा करने (ध्यान न देने) को कहा है, क्योंकि उनसे उलझने पर अपना ही समय और सम्मान नष्ट होता है, जैसे कीचड़ में पत्थर फेंकने पर कीचड़ हम पर ही उछलता है।
प्र-24 फुले दंपति ने स्त्री शिक्षा के विकास के लिए क्या प्रयास किए?
उत्तर: ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। समाज के विरोध के बावजूद सावित्रीबाई ने पढ़ाना जारी रखा और महिला सशक्तिकरण की नींव रखी।
अपठित गद्यांश (प्रश्न क्र. 25)
गद्यांश: मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी 'दूधराज' एक सुंदर पक्षी है। इसका सिर काला और शेष शरीर पूँछ तक दूध की तरह सफेद होता है। बुलबुल की तरह कलगी होने से इसे शाही बुलबुल और हुसैनी बुलबुल भी कहते हैं। यह लगभग सारे भारत में पाया जाता है। यह लगातार भ्रमण करते हुए लम्बी और तेज उड़ान भर सकता है। दूधराज घने-पतझड़ी वनों, बाँस-वनों और कम घने वनों के छायादार भागों में रहना पसंद करता है। यह सदा पेड़ों पर रहनेवाला चंचल पक्षी है। दूधराज कलाबाजी करते हुए हवा में उड़ते कीड़े-मकोड़े और मक्खियाँ चोंच में दबाकर अपने स्थान पर आ जाता है।
(i) दूधराज की पूँछ का रंग कैसा होता है?
उत्तर: दूधराज की पूँछ का रंग दूध की तरह सफेद होता है।
(ii) हमारे प्रदेश का 'राज्य पक्षी' कौन है?
उत्तर: दूधराज (शाही बुलबुल)।
(iii) 'दूधराज' अपना शिकार कहाँ करता है?
उत्तर: दूधराज हवा में उड़ते हुए कीड़े-मकोड़ों का शिकार करता है।
(iv) दूधराज का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर: कीड़े-मकोड़े और मक्खियाँ।
(v) दूधराज कहाँ रहना पसंद करता है?
उत्तर: घने-पतझड़ी वनों, बाँस-वनों और छायादार भागों में।
निबंध / पाँच वाक्य लिखिए (प्रश्न क्र. 26)
प्रश्न 26: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर पाँच वाक्य लिखिए:
1. मेरी माँ
2. मेरा प्रिय पक्षी
3. मेरा प्रिय खेल
1. मेरी माँ:
(1) मेरी माँ का नाम (श्रीमती...) है।
(2) वे बहुत सरल, मेहनती और दयालु स्वभाव की हैं।
(3) वे घर के सभी लोगों का ध्यान रखती हैं।
(4) वे मुझे पढ़ाई में भी मदद करती हैं और अच्छी बातें सिखाती हैं।
(5) मैं अपनी माँ से बहुत प्यार करता/करती हूँ।
2. मेरा प्रिय पक्षी (मोर):
(1) मेरा प्रिय पक्षी मोर है।
(2) यह भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
(3) इसके पंख रंग-बिरंगे और बहुत सुंदर होते हैं।
(4) जब आकाश में बादल छाते हैं, तब मोर नाचता है।
(5) मोर का नृत्य देखना मुझे बहुत पसंद है।
3. मेरा प्रिय खेल (क्रिकेट):
(1) मेरा प्रिय खेल क्रिकेट है।
(2) यह खेल बड़े मैदान में खेला जाता है।
(3) प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं।
(4) मुझे बल्लेबाजी (Batting) करना बहुत पसंद है।
(5) खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है।
इसका उपयोग कैसे करें?
1. पहले प्रश्न पत्र को बिना देखे स्वयं प्रश्नों के उत्तर लिखने का प्रयास करें।
2. फिर इस मॉडल उत्तर पत्र से अपने उत्तरों की तुलना करें।
3. ध्यान दें: उत्तरों की संरचना, शब्द सीमा, मुख्य बिंदु और भाषा शैली पर।
4. अपने शिक्षक से भी सलाह लें ताकि आप अगली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):
Q1. क्या यह परीक्षा में आए प्रश्नों की सटीक प्रति है?
→ हाँ, यह राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित वास्तविक परीक्षा 2024-25 का प्रश्न पत्र है।
Q2. क्या 2025-26 में यही प्रश्न दोबारा आएंगे?
→ नहीं, प्रश्न दोहराए नहीं जाते, लेकिन प्रश्नों का प्रकार, कठिनाई स्तर और पैटर्न लगभग समान रहता है। इसलिए यह अभ्यास के लिए आदर्श है।
Q3. क्या यह उत्तर पत्र आधिकारिक है?
→ यह उत्तर पत्र शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है और पाठ्यक्रम व अंक योजना के अनुसार है। यह आधिकारिक उत्तर कुंजी नहीं है, लेकिन छात्रों के लिए विश्वसनीय मार्गदर्शन प्रदान करता है।
2025-26 के छात्रों! यह वास्तविक प्रश्न पत्र आपके लिए एक सुनहरा अवसर है — पिछले वर्ष के प्रश्नों को हल करके आप न केवल आत्मविश्वास बढ़ाएँगे, बल्कि परीक्षा की रणनीति भी बना पाएँगे।
📚 हमारे ब्लॉग को बुकमार्क करें और नए अपडेट्स के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखें!