अतिथि शिक्षक व्यवस्था सत्र 2026-27 के संबंध में DPI का आदेश
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 30-06-2026 को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
- अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण एजुकेशन पोर्टल 3.0 (GFMS पोर्टल) के माध्यम से पूर्णतः ऑनलाइन किया जाएगा।
- शाला प्रभारी द्वारा वास्तविक आवश्यकता के आधार पर लॉन्ग-टर्म रिक्तियों का प्रमाणीकरण किया जाएगा।
- विगत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक ई-अटेंडेंस (उपस्थिति) वाले अतिथि शिक्षक ही री-ज्वाइनिंग हेतु पात्र माने जाएंगे।
- अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति प्रतिदिन "हमारे शिक्षक" एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।
आदेश की प्रति नीचे डिस्प्ले में देखें एवं डाउनलोड करें:









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें