-->

Gyan Deep Info विभिन्न उपयोगी शासनादेश (Govt. Orders) उपलब्ध कराने का एक प्रयास है

MP Board 12th Economics Exam Paper 2026 (Original Paper in Text Format)

MP Board Class 12th Economics Annual Exam Paper 2026 (Original Paper in Text Format)

MP Board Class 12th Economics Annual Exam Paper 2026 (Original Paper in Text Format)

म.प्र. बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र वार्षिक परीक्षा ओरिजिनल प्रश्न पत्र 2026 

नमस्कार विद्यार्थियों और शिक्षक साथियों! MP Education Gyan Deep पर आपका स्वागत है।

विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ हाल ही में संपन्न हुई MP Board वार्षिक परीक्षा 2026 का ओरिजिनल कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र (Economics) का प्रश्न पत्र शेयर कर रहे हैं।

अक्सर छात्रों को पीडीएफ या धुंधली फोटो वाले पेपर मोबाइल पर पढ़ने में परेशानी होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने इस वर्ष (2026) के मुख्य बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र को बिल्कुल आसान और स्पष्ट टेक्स्ट (Text) फॉर्मेट में टाइप करके यहाँ उपलब्ध कराया है। इससे आप प्रश्नों को बिना किसी परेशानी के पढ़ सकते हैं, कॉपी कर सकते हैं और आगामी बैच के विद्यार्थी भी परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

इस पोस्ट की मुख्य जानकारी:

  • कक्षा: 12वीं (Class 12th)
  • विषय: अर्थशास्त्र (Economics)
  • परीक्षा वर्ष: म.प्र. बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 (ओरिजिनल पेपर)
  • विशेषता: पढ़ने में आसान टेक्स्ट फॉर्मेट 

नीचे पूरा प्रश्न पत्र दिया गया है। आप इसे आसानी से पढ़ सकते हैं:

MP EDUCATION GYAN DEEP
हायर सेकेण्डरी परीक्षा (मुख्य) वर्ष - 2026
विषय: अर्थशास्त्र (ECONOMICS) - SET A
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिये: (1x6=6)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
(i) प्रत्येक अर्थव्यवस्था में संसाधनों के वैकल्पिक उपयोगों हेतु "चयन की समस्या" का मुख्य कारण है:
(अ) संसाधनों की प्रचुरता (ब) संसाधनों की दुर्लभता (स) संसाधनों का अनुचित दोहन (द) संसाधनों का उपयोग न करना

(ii) उच्च अनधिमान वक्र उपयोगिता के निम्नलिखित स्तर को दर्शाता है:
(अ) उच्च स्तर को (ब) निम्न स्तर को (स) समान स्तर को (द) ऋणात्मक स्तर को

(iii) किसी दूसरे सर्वश्रेष्ठ कार्य से प्राप्त त्यागा गया लाभ होता है:
(अ) सामान्य लाभ (ब) अधिसामान्य लाभ (स) अवसर लागत (द) उत्पादन बंदी

(iv) किसी अर्थव्यवस्था में निर्गतों एवं रोजगार के स्तरों में निरंतर गिरावट की स्थिति कहलाती है:
(अ) वृद्धि (ब) विकास (स) स्थिरता (द) महानंदी

(v) संव्यवहार के लिए सबसे तरल और आसान मुद्रा की माप है:
(अ) M1 (ब) M2 (स) M3 (द) M4

(vi) भारत में वस्तु एवं सेवा कर निम्नलिखित में से किस वर्ष लागू हुआ?
(अ) 2006 में (ब) 2016 में (स) 2017 में (द) 2020 में
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं.  
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये: (1x6=6)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
(i) निम्नस्तरीय वस्तुओं के लिए मांग वक्र का शिफ्ट ________ ओर होता है।
(ii) फर्म का लाभ आगम तथा ________ के बीच का अंतर है।
(iii) ________ बाज़ार में फर्मों का स्वतंत्र प्रवेश एवं बहिर्गमन होता है।
(iv) स्टॉक की संकल्पना एक निश्चित ________ पर माप संबंधी है।
(v) अत्यधिक मांग की स्थिति से दीर्घकाल में कीमतों में ________ होती है।
(vi) सरकारी कार्यवाही द्वारा घरेलू मुद्रा की सस्ता करने की प्रक्रिया ________ कहलाती है।
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
प्रश्न 3. सत्य या असत्य लिखिये: (1x6=6)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
(i) गणनावाचक उपयोगिता दृष्टिकोण के आधार पर उपयोगिता को संख्याओं में व्यक्त किया जा सकता है।
(ii) औसत स्थिर लागत वक्र एक आयताकार अतिपरवलय है।
(iii) एक पूर्ण प्रतिस्पर्धी बाज़ार में फर्म कीमत निर्धारक होती है।
(iv) उद्यमवृत्ति का पारिश्रमिक ब्याज है।
(v) मुद्रा के माध्यम के बिना आर्थिक विनिमय को वस्तु विनिमय कहा जाता है।
(vi) ऊँची ब्याज दरें फर्मों को अधिक निवेश की प्रेरणा देती हैं।
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइये: (1x7=7)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
(i) चाय और कॉफी (अ) अल्पकाल में
(ii) पंखा तथा बिजली (ब) कुल निर्गत x बाजार कीमत
(iii) कारकों में परिवर्तन (स) स्थानापन्न वस्तुएँ
(iv) कुल संप्राप्ति (द) 0 से 1 के बीच
(v) निवल अप्रत्यक्ष कर (इ) विदेशी विनिमय दर
(vi) सीमांत उपभोग प्रवृत्ति का मान (फ) अप्रत्यक्ष कर - उपदान
(vii) एक मुद्रा की दूसरी मुद्रा में कीमत (ग) पूरक वस्तुएँ
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए: (1x7=7)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
(i) सीमांत प्रतिस्थापन की दर का सूत्र लिखिए।
(ii) दीर्घकालीन लागतें क्या है?
(iii) श्रम बाजार में मजदूरी दर का निर्धारण किस बिंदु पर होता है?
(iv) मुद्रास्फीति क्या है?
(v) भारत में करेंसी का निर्गमन कार्य करने वाली संस्था का नाम लिखिए।
(vi) सीमांत बचत प्रवृत्ति किसे कहते हैं?
(vii) संतुलित बजट किसे कहते हैं?
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
प्रश्न 6. मांग का नियम क्या है?
अथवा - मांग की कीमत लोच क्या है?

प्रश्न 7. उत्पादन के संदर्भ में अल्पकाल क्या है?
अथवा - उत्पादन फलन क्या है?

प्रश्न 8. एक कीमत स्वीकारक फर्म का बाजार कीमत तथा औसत संप्राप्ति में क्या संबंध है?
अथवा - एक कीमत स्वीकारक फर्म की बाजार कीमत तथा सीमांत संप्राप्ति में क्या संबंध है?

प्रश्न 9. कीमत की उच्चतम सीमा क्या है? इसके दो उदाहरण लिखिए।
अथवा - कीमत की निम्नतम सीमा क्या है? इसके दो उदाहरण लिखिए。

प्रश्न 10. उपभोक्ताओं की आय में वृद्धि से संतुलन कीमत एवं मात्रा किस प्रकार प्रभावित होती है? किन्हीं दो बिंदुओं में लिखिए।
अथवा - उपभोक्ताओं की आय में कमी से संतुलन कीमत एवं मात्रा किस प्रकार प्रभावित होती है? किन्हीं दो बिंदुओं में लिखिए。
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 

प्रश्न 11. वैयक्तिक प्रयोज्य आय किसे कहते हैं?
अथवा - वैयक्तिक आय किसे कहते हैं?

प्रश्न 12. उपभोग फलन का अर्थ लिखिए।
अथवा - यथार्थ निवेश का अर्थ लिखिए。

प्रश्न 13. मितव्ययिता का विरोधाभास क्या है?
अथवा - प्रभावी मांग का सिद्धांत क्या है?

प्रश्न 14. वस्तु एवं सेवा कर पुरानी कर व्यवस्था से किस प्रकार श्रेष्ठ है? किन्हीं दो बिंदुओं में लिखिए।
अथवा - सार्वजनिक वस्तुएँ किस प्रकार गैर अपवर्जनीय कहलाती हैं? किन्हीं दो बिंदुओं में लिखिए。

प्रश्न 15. राजस्व व्यय किसे कहते हैं?
अथवा - पूँजीगत व्यय किसे कहते हैं?
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
प्रश्न 16. केन्द्रीयकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था का वर्णन किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए।
अथवा - बाज़ार अर्थव्यवस्था का वर्णन किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए。

प्रश्न 17. अनधिमान वक्र को रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए।
अथवा - उपभोक्ता के बजट सेट को रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए。

प्रश्न 18. मौद्रिक सकल घरेलू उत्पाद तथा वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में भेद किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए।
अथवा - उपभोक्ता कीमत सूचकांक एवं सकल घरेलू उत्पाद अवस्फीतिक में भेद किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए。

प्रश्न 19. "भारतीय रिजर्व बैंक को अंतिम शरण ऋणदाता कहा जाता है।" इस कथन की व्याख्या तीन बिंदुओं में कीजिए।
अथवा - "अर्थव्यवस्था में व्यावसायिक बैंक ही मुद्रा का निर्माण करते हैं।" इस कथन की व्याख्या किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए।
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
प्रश्न 20. एक उपभोक्ता 'A' दो ऐसी वस्तुओं 'x' तथा 'y' का उपभोग करना चाहता है जो केवल पूर्णांक इकाइयों में उपलब्ध हैं। दोनों वस्तुओं की कीमत ₹20 के बराबर ही है तथा उपभोक्ता की आय ₹80 है। ज्ञात कीजिए :
(i) वे सभी बंडल, जो उपभोक्ता के लिए उपलब्ध हैं।
(ii) जो बंडल उपभोक्ता के लिए उपलब्ध हैं, उनमें से वे बंडल कौन से हैं, जिन पर उपभोक्ता की पूर्ण आय ₹80 व्यय हो जाये।

अथवा - निम्नलिखित सारणी में तीन उपभोक्ताओं A, B तथा C द्वारा तीन वस्तुओं गेहूँ, चावल तथा चीनी की मांगी जाने वाली मात्राएँ दी गई हैं; जबकि प्रत्येक वस्तु की कीमत क्रमशः P1, P2 तथा P3 हैं। सारणी की सहायता से प्रत्येक वस्तु की बाज़ार मांग की गणना कीजिए।
वस्तुएँ/कीमतें A B C बाजार मांग (kg में)
गेहूँ - P1 20 10 08 ?
चावल - P2 05 15 20 ?
चीनी - P3 05 02 10 ?

आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
प्रश्न 21. अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र का रेखाचित्र प्रदर्शित कर इसकी ऐसी आकृति होने के दो कारणों का वर्णन कीजिए।
अथवा - दीर्घकालीन औसत लागत वक्र का रेखाचित्र प्रदर्शित कर, इसकी ऐसी आकृति होने के दो कारणों का वर्णन कीजिए。

प्रश्न 22. समग्र मांग में परिवर्तन का आय पर पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या किन्हीं चार बिंदुओं में कीजिए।
अथवा - न्यून मांग की स्थिति का अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या किन्हीं चार बिंदुओं में कीजिए。

प्रश्न 23. स्थिर विनिमय दर के निर्धारण को रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट करते हुए उसके दो गुणों का वर्णन कीजिए।
अथवा - तिरती विनिमय दर के निर्धारण को रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट करते हुए उसके दो गुणों का वर्णन कीजिए।
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
आशा है कि MP Education Gyan Deep का यह प्रयास आपके लिए उपयोगी साबित होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए और अपने दोस्तों की मदद के लिए इस पोस्ट की लिंक उनके साथ शेयर करना न भूलें!
WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Gyan Deep Info की अपडेट E-Mail पर प्राप्त करने के लिए अपना Email दर्ज कर Subscribe पर क्लिक कीजिए

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Welcome





Gyan Deep Info पर आपका स्वागत है. “Welcome To Gyan Deep Info” DPI Orders - GAD MP Orders - MP Finance Orders - Health Department Orders - MP Education Department Orders - Tribal Department Orders.


This Blog is protected by DMCA.com

Recent Posts

Popular Posts

यह ब्लॉग खोजें

Copyright Gyan Deep Info. Blogger द्वारा संचालित.

Contact Us

नाम

ईमेल *

संदेश *

Subscribe Here

About us

ब्लॉग आर्काइव