MP Board Class 12th Chemistry Annual Exam Paper 2026 (Original Paper in Text Format)
म.प्र. बोर्ड कक्षा 12वीं रसायनशास्त्र (Chemistry) वार्षिक परीक्षा 2026 - ओरिजिनल प्रश्न पत्र
नमस्कार विद्यार्थियों और शिक्षक साथियों! MP Education Gyan Deep पर आपका स्वागत है।
अर्थशास्त्र और अंग्रेजी के प्रश्न पत्रों को सुविधाजनक रूप में उपलब्ध कराने के बाद, आज की इस पोस्ट में हम विज्ञान संकाय (Science Stream) के विद्यार्थियों के लिए MP Board वार्षिक परीक्षा 2026 का ओरिजिनल कक्षा 12वीं रसायनशास्त्र (Chemistry) का प्रश्न पत्र शेयर कर रहे हैं।
रसायन विज्ञान (Chemistry) के पेपर में कई महत्वपूर्ण रासायनिक अभिक्रियाएं (Chemical reactions), समीकरण (Equations) और फॉर्मूले (Formulas) होते हैं। अक्सर पीडीएफ या मोबाइल पर खींची गई धुंधली फोटो में इन्हें पढ़ना और समझना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए, हमने वर्ष 2026 के इस मुख्य बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र को बिल्कुल आसान और स्पष्ट टेक्स्ट (Text) फॉर्मेट में टाइप करके यहाँ प्रस्तुत किया है।
इस टेक्स्ट फॉर्मेट की मदद से आप सभी प्रश्नों और समीकरणों को बिना किसी परेशानी के पढ़ सकते हैं, कॉपी कर सकते हैं और आगामी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए परीक्षा पैटर्न का गहराई से विश्लेषण कर सकते हैं।
इस पोस्ट की मुख्य जानकारी:
- कक्षा: 12वीं (Class 12th)
- विषय: रसायनशास्त्र (Chemistry)
- परीक्षा वर्ष: म.प्र. बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 (ओरिजिनल पेपर)
- विशेषता: रासायनिक समीकरणों और प्रश्नों को पढ़ने में आसान टेक्स्ट (Text) फॉर्मेट
नीचे रसायनशास्त्र का पूरा प्रश्न पत्र दिया गया है। आप इसे यहाँ आसानी से पढ़ सकते हैं:
विषय: रसायनशास्त्र (CHEMISTRY) - SET A
(a) वाष्प दाब (b) परासरण दाब (c) आंशिक दाब (d) गैस दाब
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं.
(ii) 1 मोल Al3+ को Al में अपचयन के लिए कितने आवेश की आवश्यकता होगी?
(a) 1F (b) 2F (c) 4F (d) 3F
(iii) किसी रासायनिक अभिक्रिया में 10°C ताप वृद्धि से वेग स्थिरांक में लगभग वृद्धि होगी -
(a) कोई परिवर्तन नहीं (b) तिगुना (c) दो गुना (d) दस गुना
(iv) 'd' ब्लॉक में कुल तत्वों की संख्या है -
(a) 39 (b) 40 (c) 38 (d) 36
(v) सैलिसिलिक अम्ल के ऐसीटिलीकरण से प्राप्त होता है -
(a) एस्पिरिन (b) डीडीटी (c) फीनॉल (d) बीएचसी
(vi) अम्ल क्लोराइड के बेरियम सल्फेट पर अवलंबित पैलेडियम उत्प्रेरक पर हाइड्रोजन से ऐल्डिहाइड प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया का नाम है -
(a) स्टीफेन अभिक्रिया (b) कार्बिल एमीन अभिक्रिया (c) हुंसडीकर अभिक्रिया (d) रोजनमुण्ड अपचयन
(ii) ऊष्मीय संयंत्रों की तुलना में जिनकी दक्षता 40% होती है, ईंधन सेल ________ प्रतिशत दक्षता के साथ विद्युत उत्पादित करते हैं।
(iii) Zn, Cd और Hg को सामान्यतः ________ तत्वों में शामिल नहीं किया जाता है।
(iv) CCl4 में घुली ब्रोमीन को ऐल्कीन में डालने से ब्रोमीन का लाल रंग विलुप्त हो जाता है। यह किसी अणु में ________ की पहचान करने की एक महत्वपूर्ण विधि है।
(v) ऐमीनों में एक असहभाजित इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थित होने के कारण यह ________ की भाँति व्यवहार करती है।
(vi) प्रोटीन के जल अपघटन से केवल ________ ही प्राप्त होते हैं।
(ii) जलीय विलयन में द्विसंयोजी आयन जिसका परमाणु क्रमांक 25 है, के चुंबकीय आघूर्ण का मान 5.92 B.M. होगा。
(iii) हाइड्रोकार्बनों के ब्रोमो, आयोडो तथा पॉलीक्लोरो व्युत्पन्न जल की तुलना में भारी होते हैं。
(iv) ऐल्कीनों में इलेक्ट्रॉनस्नेही जैसी योगात्मक अभिक्रियायें देखी जाती हैं, उसके विपरीत ऐल्डिहाइड व कीटोन नाभिकस्नेही योगात्मक अभिक्रियायें प्रदर्शित करते हैं。
(v) निम्नतर ऐलीफैटिक ऐमीन जल में विलेय होती है, जबकि उच्चतर ऐमीन जल में आवश्यक रूप से अविलेय होती हैं。
(vi) घरेलू उपयोग में आने वाली सामान्य शर्करा को ग्लुकोस कहते हैं।
| (i) ग्लाइकोजन | (a) पिक्रिक अम्ल |
| (ii) सोडियम बेंजोएट | (b) द्वितीयक संयोजकता 6 |
| (iii) 2,4,6 ट्राईनाइट्रोफिनॉल | (c) खाद्य परिरक्षक |
| (iv) K4[Fe(CN)6] | (d) अर्द्धकोटि |
| (v) दर = K[A]3/2 [B]-1 | (e) जंतु स्टार्च |
(ii) आयरन (III) हेक्सासायनिडोफेरेट (II) का रासायनिक सूत्र लिखिये।
(iii) द्वितीय कोटि की अभिक्रिया के दर स्थिरांक की इकाई लिखिए।
(iv) शून्य प्रतिरोधकता या अनंत चालकता वाले पदार्थ कहलाते हैं -
(v) वैद्युत अपघट्य K2SO4 के पूर्ण वियोजन के लिए 'i' का संख्यात्मक मान लिखिये।
अथवा - किसी वैद्युत अपघट्य के विलयन की विशिष्ट चालकता एवं मोलर चालकता की परिभाषा लिखिये。
प्रश्न 7. क्रोमेट आयन की संरचना एवं संकरण लिखिए।
अथवा - मैग्नेट आयन की संरचना एवं संकरण लिखिये。
प्रश्न 8. आंतर संक्रमण तत्वों (f-ब्लॉक) की संख्या एवं सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिये।
अथवा - निम्नलिखित आयनों में प्रत्येक के लिए 3d इलेक्ट्रॉनों की संख्या लिखिये : (i) Cr3+ (ii) Fe3+
प्रश्न 9. [NiCl4]2- अनुचुंबकीय है, जबकि [Ni(CO)4] प्रतिचुंबकीय है, यद्यपि दोनों चतुष्फलकीय हैं। क्यों ?
अथवा - वे चतुष्फलकीय संकुल जिनमें दो भिन्न प्रकार के एकदंतुर लिगेण्ड केन्द्रीय धातु आयन से जुड़े हों, ज्यामितीय समावयवता नहीं दर्शाते हैं। क्यों ?
प्रश्न 10. कैनिजारो अभिक्रिया और एल्डॉल संघनन में कोई प्रमुख दो अंतर लिखिए।
अथवा - क्या होता है जब मेथाइल मैग्नीशियम ब्रोमाइड शुष्क ईथर की उपस्थिति में शुष्क बर्फ से क्रिया कर जलअपघटित होता है ? केवल रासायनिक समीकरण लिखिये。
प्रश्न 11. अणुसूत्र C4H11N से प्राप्त कोई दो समावयवियों की संरचना एवं आईयूपीएसी नाम लिखिए।
अथवा - निम्नलिखित परिवर्तनों के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए :
(i) CH3-CH2-Cl से CH3-CH2-CH2-NH2
(ii) C6H5-CH2-Cl से C6H5-CH2-CH2-NH2
प्रश्न 12. आप निम्नलिखित परिवर्तन कैसे करेंगे ? (i) बेंजीन से ऐनिलीन (ii) ऐथेनामाइड से ऐथेनामीन
अथवा - सैण्डमायर अभिक्रिया को लिखते हुए रासायनिक समीकरण लिखिए।
अथवा - (i) उन धातुओं के तीन नाम लिखिए जिनका वैद्युत अपघटनी निष्कर्षण होता है। (ii) मर्करी सेल के कोई तीन अनुप्रयोग लिखिए。
प्रश्न 14. उपसहसंयोजन यौगिकों के लिये संभावित तीन संरचनात्मक समावयवताओं को सूचीबद्ध कीजिए तथा प्रत्येक का एक उदाहरण लिखिए।
अथवा - IUPAC नियमों के आधार पर निम्नलिखित के लिये सूत्र लिखिए :
(i) पोटैशियम टेट्राहाइड्रॉक्सिडोजिंकेट (II)
(ii) पेन्टाएम्मीननाइट्रिटो-O-कोबाल्ट (III) क्लोराइड
(iii) पोटैशियम ट्राइआक्सैलेटोक्रोमेट (III)
प्रश्न 15. निम्नलिखित यौगिकों को बेंजोइक अम्ल में कैसे प्राप्त किया जा सकता है ? रासायनिक समीकरण लिखिए। (i) ऐसीटोफिनोन (ii) ब्रोमोबेंजीन (iii) स्टाइरीन
अथवा - कारण लिखिए :
(i) ऐल्डिहाइडों व कीटोनों के क्वथनांक समतुल्य आण्विक द्रव्यमान वाले हाइड्रोकार्बनों और ईथरों से अधिक होते हैं।
(ii) ऐल्डिहाइडों व कीटोनों के क्वथनांक समतुल्य आण्विक द्रव्यमान वाले ऐल्कोहॉलों से कम होते हैं।
(iii) ऐल्डिहाइड, कीटोनों की अपेक्षा अधिक अभिक्रियाशील होते हैं。
प्रश्न 16. प्रोटीन के संदर्भ में निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए : (i) पेप्टाइड बंध (ii) प्राथमिक संरचना (iii) विकृतिकरण
अथवा - क्या होता है जब D-ग्लुकोस की अभिक्रिया निम्नलिखित अभिकर्मकों से करते हैं ? (i) HI (हाइड्रोजन आयोडाइड) (ii) ब्रोमीन जल (iii) HNO3 (नाइट्रिक अम्ल)
(ii) 2.5 ग्राम एथेनोइक अम्ल (CH3COOH) के 75 ग्राम बेंजीन में विलयन की मोललता की गणना कीजिए।
अथवा - (i) हेनरी के नियम के कोई दो प्रमुख अनुप्रयोग लिखिए। (ii) ऐल्कोहॉल एवं जल के एक विलयन में आण्विक अन्योन्य क्रिया की क्या भूमिका है?
प्रश्न 18. (i) प्रथम कोटि की एक अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक K का मान 5.5 x 10-14 S-1 पाया गया। इस अभिक्रिया के लिए अर्द्धायु की गणना कीजिए।
(ii) उत्प्रेरकों के कोई दो प्रमुख प्रभाव लिखिए।
अथवा - (i) उच्च दाब पर गैसीय अमोनिया का तप्त प्लेटिनम सतह पर वियोजन, शून्य कोटि की अभिक्रिया है। समझाइये। (ii) प्रथम कोटि की अभिक्रिया में 99.9% अभिक्रिया पूर्ण होने में लगा समय अर्द्धायु (t1/2) का 10 गुना होता है। गणितीय व्याख्या कीजिए。
प्रश्न 19. निम्नलिखित प्रत्येक अभिक्रिया में बनने वाले मुख्य कार्बनिक उत्पाद की संरचना लिखिएः
(i) CH3-CH2-CH2-Cl + NaI → (Acetone / heat)
(ii) (CH3)3-C-Br + KOH → (Ethanol / heat)
(iii) CH3-CH2-CH=CH2 + HBr → (Peroxide)
(iv) CH3-CH=C(CH3)2 + HBr →
अथवा - प्राथमिक ऐल्किल हैलाइड C4H9Br 'क' ऐल्कोहोलिक KOH में अभिक्रिया द्वारा यौगिक 'ख' देता है। यौगिक 'ख' HBr के साथ अभिक्रिया से यौगिक 'ग' देता है जो कि यौगिक 'क' का समावयवी है। जब यौगिक 'क' की अभिक्रिया सोडियम धातु से होती है तो यौगिक 'घ' बनता है, जो कि n-ब्यूटिल ब्रोमाइड की सोडियम से अभिक्रिया द्वारा बने उत्पाद से भिन्न है। यौगिक 'क' का संरचना सूत्र दीजिए तथा सभी अभिक्रियाओं की समीकरण लिखिए。
प्रश्न 20. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के संभव उत्पादों की संरचनाएँ तथा उनके आईयूपीएसी नाम लिखिए :
(क) ब्यूटेनैल का उत्प्रेरकी अपचयन।
(ख) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में प्रोपीन का जलयोजन।
(ग) प्रोपेनोन की मेथिल मैग्नीशियम ब्रोमाइड के साथ अभिक्रिया तत्पश्चात जल अपघटन।
(घ) क्लोरोबेंजीन की सोडियम हाइड्राक्साइड़ के साथ अभिक्रिया तत्पश्चात् हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से अम्लन।
अथवा - क्या होता है, जब
(i) मेथॉक्सी एथेन की सांद्र HI से अभिक्रिया होती है।
(ii) फिनॉल को जिंक चूर्ण के साथ गर्म किया जाता है।
(iii) एथेनॉल को अम्लीय पोटैशियम परमैंगनेट के साथ आक्सीकृत किया जाता है।
(iv) एनीसॉल को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल और सांद्र नाइट्रिक अम्ल के मिश्रण के साथ गर्म किया जाता है।







.webp)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें