-->

Gyan Deep Info विभिन्न उपयोगी शासनादेश (Govt. Orders) उपलब्ध कराने का एक प्रयास है

Class 11th Hindi Unseen Passage : कक्षा 11वी हिन्दी महत्वपूर्ण प्रश्न : अपठित गद्यांश एवं अपठित पद्यांश यहाँ देखिये

कक्षा 11वी हिन्दी महत्वपूर्ण प्रश्न : अपठित गद्यांश एवं अपठित पद्यांश 

कक्षा 11वी हिन्दी महत्वपूर्ण प्रश्न : अपठित गद्यांश एवं अपठित पद्यांश

Class 11th Hindi Important Questions: Unseen Passage 

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी प्रश्न बैंक 2025 व प्रश्न पत्र ब्लू प्रिंट के अनुसार कक्षा 11 वी हिन्दी विषय के प्रश्न पत्र का 19 वा प्रश्न 'अपठित गद्यांश / पद्यांश' का रहेगा. 

यहाँ हम यहाँ प्रश्न बैंक आधारित अपठित ग्दयंश एवं पद्यांश इंटरेक्टिव प्रश्न के रूप में दे रहे हैं. यह विद्यार्थियों को रोचक लगेगा तथा वे इससे अपठित गद्यांश / पद्यांश का अभ्यास कर सकेंगे.

गद्यांश / पद्यांश के नीचे सुझावात्मक उत्तर के लिए सुझावात्मक उत्तर देखें बटन दिया गया है, उस पर क्लिक कर सुझावात्मक उत्तर देखा जा सकता है.

प्रश्न 19: अपठित बोध (सुझावात्मक उत्तर के साथ)

गद्यांश 1:

छात्रों को अपने जीवन में योग के महत्व से भलीभांति परिचित होना चाहिए। वैसे तो हर उम्र के व्यक्ति को इसकी जरूरत है। योग शब्द संस्कृत के 'युज्' धातु से बना है जिसका अर्थ है जोड़ना। अर्थात किसी कार्य में स्वयं को लगाना। महर्षि पतंजलि के अनुसार चित्त की वृत्तियों का सर्वथा अभाव ही योग है। छात्र जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। योग साधना की शारीरिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका है इससे अंग' प्रत्यंग की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है, शरीर निरोगी बनता है। आसन व योग से अभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं। इसके द्वारा शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी प्राप्त किया जा सकता है। मन की चंचलता को कम कर मानसिक एकाग्रता प्राप्त की जा सकती है इसकी छात्र जीवन में महती आवश्यकता है। प्राणायाम द्वारा छात्रों की स्मरण शक्ति बढ़ती है, तनाव कम होता है, कुविचार समाप्त होकर सुविचारों का उदय होता है। योग वास्तव में जीवन जीने की कला है जो कि वैज्ञानिक है जो नैतिक और चारित्रिक पक्ष पर भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ती है।

प्रश्न:
  1. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
  2. 'हर तरह से' के लिए गद्यांश में कौनसा शब्द प्रयुक्त हुआ है?
  3. गद्यांश में प्रयुक्त 'महती' शब्द का समानार्थी लिखिए।
सुझावात्मक उत्तर देखें

1. योग का महत्व
2. भलीभांति
3. महत्वपूर्ण, आवश्यक


गद्यांश 2:

श्रम साधना करने वाले को यश प्राप्त होता है और साथ ही साथ वैभव भी। श्रम करके एक निर्धन परिवार का बालक भी उच्च हो जाता है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदल देता है श्रम एक ऐसी चीज है जो हमें अलौकिक आनंद की प्राप्ति करवाती तथा उससे हमें परम संतोष का अनुभव होता है श्रम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है सामान्य तौर पर देखा जाता है कि शारीरिक श्रम करने वाले दीर्घजीवी होते हैं। श्रम करने वाला विकट परिस्थितियों में भी नहीं घबराता है। आत्मविश्वास उनका रक्षक बन जाता है। परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है बिना परिश्रम किए किसी को भी सफलता नहीं मिलती है मिल भी जाती है तो वह स्थाई नहीं होती। परिश्रम व्यक्ति में आत्म संतोष और आत्मनिर्भरता की भावना लाता है। एक आलसी व्यक्ति भी आलसी व्यक्ति को पसंद नहीं करता है। इस दुनिया में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। अतः परिश्रमी बनो।

प्रश्न:
  1. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
  2. परिश्रमी का रक्षक कौन होता है?
  3. 'कठिन' शब्द गद्यांश में आए किस शब्द का अर्थ हो सकता है?
सुझावात्मक उत्तर देखें

1. परिश्रम का महत्व
2. आत्मविश्वास
3. विकट, कठिन


गद्यांश 3:

जीवन का अर्थ है जोश, उत्साह, साहस, हिम्मत और जिंदादिली। कहते हैं जिंदगी जिंदादिली का नाम है मुर्दा दिल ख़ाक जिया करते हैं। हलचल हिम्मत साहस जीवन की निशानी है। जो लोग हर क्षण उत्साह की तरंग में रहते हैं उनके जीवन जीने की शैली मनोरम होती है, जो जीवन के हर खतरे को चुनौती समझ कर झेलते हैं। उनका जीवन उत्सव जैसा बन जाता है उन्हें हर क्षण नया काम मिला रहता है वे अपने मन में और नवीनता का अनुभव करते हैं वे कभी मन में निराशा और ग्लानि महसूस नही करते। बल्कि उन्हें खतरों से जूझते हुए भी हर्ष और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है। इसके विपरीत कायर और आलसी लोग हर रोज कई बार मरते हैं। उन्हें पग-पग पर अपमान सहना पड़ता ड़ता है। यदि मनुष्य सोच ले कि उसे जीवन साहस हिम्मत और जिंदादिली से से जीना है तो तो फिर जीवन इतना सुहावना होता है कि जीवन से मृत्यु का भय भी निकल जाता है।

प्रश्न:
  1. मनुष्य के लिए जीवन उत्सव कब बनता है?
  2. उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
  3. 'संतोष' शब्द का विशेषण लिखिए।
सुझावात्मक उत्तर देखें

1. जब वह साहस, हिम्मत और जिंदादिली से जीवन जीता है।
2. जीवन का उत्सव
3. आत्मिक, मनोवैज्ञानिक

प्रश्न 19: अपठित काव्यांश (सुझावात्मक उत्तर)

काव्यांश 1:

माँ ने कहा पानी में झाँककर
अपने चेहरे पर मत रीझना
आग रोटियाँ सेंकने के लिए हैं
जलने के लिए नहीं
वस्त्र और आभूषण शाब्दिक भ्रमों की तरह
बंधन हैं स्त्री जीवन के
माँ ने कहा लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना।

प्रश्न:
  1. काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  2. माँ ने क्या सलाह दी?
  3. उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
सुझावात्मक उत्तर देखें

1. स्त्री जीवन की सीमाएं
2. पानी में देख कर अपने चेहरे से संतुष्ट न होना चाहिए।
3. काव्यांश में बताया गया है कि स्त्री जीवन में बाहरी आभूषण और स्थितियां भ्रम हैं, और लड़की होने के बावजूद सहज रहना चाहिए।


काव्यांश 2:

बादल, गरजो!
घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!
ललित ललित, काले घुँघराले,
बाल कल्पना के से पालि,
वज छिपा, नूतन कविता,
फिर भर दो-बादल, गरजो!

प्रश्न:
  1. काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  2. नूतन शब्द का पर्यायवाची लिखिए।
  3. उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
सुझावात्मक उत्तर देखें

1. बादल और वर्षा की गरज
2. नवीन, नया
3. काव्यांश में बादलों की गरजती आवाज़ और वर्षा का सुंदर चित्रण है, जो नए गीतों और कविताओं के जन्म का संकेत देता है।


काव्यांश 3:

अट नहीं रहीं है,
आभा फागुन की
तन सट नहीं रहीं है।

प्रश्न:
  1. काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  2. आभा शब्द का पर्यायवाची लिखिए।
  3. उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
सुझावात्मक उत्तर देखें

1. वसंत की चमक का अंत
2. प्रकाश, रोशनी
3. काव्यांश में वसंत ऋतु की चमक और आभा का धीरे-धीरे फीका पड़ना दर्शाया गया है।

🌐 Blog: Gyan Deep Info | www.gyandeepinfo.in

विजिट करने के लिए थैंक्स. 

👉 Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

>>> Gyan Deep Info के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<  

MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<

MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप का Whatsapp चैनल ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Gyan Deep Info की अपडेट E-Mail पर प्राप्त करने के लिए अपना Email दर्ज कर Subscribe पर क्लिक कीजिए

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Welcome





Gyan Deep Info पर आपका स्वागत है. “Welcome To Gyan Deep Info” DPI Orders - GAD MP Orders - MP Finance Orders - Health Department Orders - MP Education Department Orders - Tribal Department Orders.


This Blog is protected by DMCA.com

Recent Posts

Popular Posts

यह ब्लॉग खोजें

Copyright Gyan Deep Info. Blogger द्वारा संचालित.

Contact Us

नाम

ईमेल *

संदेश *

Subscribe Here

About us

ब्लॉग आर्काइव