-->

Gyan Deep Info विभिन्न उपयोगी शासनादेश (Govt. Orders) उपलब्ध कराने का एक प्रयास है

MP Board 12th Economics Exam Paper 2026 (Original Paper in Text Format)

MP Board Class 12th Economics Annual Exam Paper 2026 (Original Paper in Text Format)

MP Board Class 12th Economics Annual Exam Paper 2026 (Original Paper in Text Format)

म.प्र. बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र वार्षिक परीक्षा ओरिजिनल प्रश्न पत्र 2026 

नमस्कार विद्यार्थियों और शिक्षक साथियों! MP Education Gyan Deep पर आपका स्वागत है।

विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ हाल ही में संपन्न हुई MP Board वार्षिक परीक्षा 2026 का ओरिजिनल कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र (Economics) का प्रश्न पत्र शेयर कर रहे हैं।

अक्सर छात्रों को पीडीएफ या धुंधली फोटो वाले पेपर मोबाइल पर पढ़ने में परेशानी होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने इस वर्ष (2026) के मुख्य बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र को बिल्कुल आसान और स्पष्ट टेक्स्ट (Text) फॉर्मेट में टाइप करके यहाँ उपलब्ध कराया है। इससे आप प्रश्नों को बिना किसी परेशानी के पढ़ सकते हैं, कॉपी कर सकते हैं और आगामी बैच के विद्यार्थी भी परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

इस पोस्ट की मुख्य जानकारी:

  • कक्षा: 12वीं (Class 12th)
  • विषय: अर्थशास्त्र (Economics)
  • परीक्षा वर्ष: म.प्र. बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 (ओरिजिनल पेपर)
  • विशेषता: पढ़ने में आसान टेक्स्ट फॉर्मेट 

नीचे पूरा प्रश्न पत्र दिया गया है। आप इसे आसानी से पढ़ सकते हैं:

MP EDUCATION GYAN DEEP
हायर सेकेण्डरी परीक्षा (मुख्य) वर्ष - 2026
विषय: अर्थशास्त्र (ECONOMICS) - SET A
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिये: (1x6=6)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
(i) प्रत्येक अर्थव्यवस्था में संसाधनों के वैकल्पिक उपयोगों हेतु "चयन की समस्या" का मुख्य कारण है:
(अ) संसाधनों की प्रचुरता (ब) संसाधनों की दुर्लभता (स) संसाधनों का अनुचित दोहन (द) संसाधनों का उपयोग न करना

(ii) उच्च अनधिमान वक्र उपयोगिता के निम्नलिखित स्तर को दर्शाता है:
(अ) उच्च स्तर को (ब) निम्न स्तर को (स) समान स्तर को (द) ऋणात्मक स्तर को

(iii) किसी दूसरे सर्वश्रेष्ठ कार्य से प्राप्त त्यागा गया लाभ होता है:
(अ) सामान्य लाभ (ब) अधिसामान्य लाभ (स) अवसर लागत (द) उत्पादन बंदी

(iv) किसी अर्थव्यवस्था में निर्गतों एवं रोजगार के स्तरों में निरंतर गिरावट की स्थिति कहलाती है:
(अ) वृद्धि (ब) विकास (स) स्थिरता (द) महानंदी

(v) संव्यवहार के लिए सबसे तरल और आसान मुद्रा की माप है:
(अ) M1 (ब) M2 (स) M3 (द) M4

(vi) भारत में वस्तु एवं सेवा कर निम्नलिखित में से किस वर्ष लागू हुआ?
(अ) 2006 में (ब) 2016 में (स) 2017 में (द) 2020 में
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं.  
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये: (1x6=6)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
(i) निम्नस्तरीय वस्तुओं के लिए मांग वक्र का शिफ्ट ________ ओर होता है।
(ii) फर्म का लाभ आगम तथा ________ के बीच का अंतर है।
(iii) ________ बाज़ार में फर्मों का स्वतंत्र प्रवेश एवं बहिर्गमन होता है।
(iv) स्टॉक की संकल्पना एक निश्चित ________ पर माप संबंधी है।
(v) अत्यधिक मांग की स्थिति से दीर्घकाल में कीमतों में ________ होती है।
(vi) सरकारी कार्यवाही द्वारा घरेलू मुद्रा की सस्ता करने की प्रक्रिया ________ कहलाती है।
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
प्रश्न 3. सत्य या असत्य लिखिये: (1x6=6)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
(i) गणनावाचक उपयोगिता दृष्टिकोण के आधार पर उपयोगिता को संख्याओं में व्यक्त किया जा सकता है।
(ii) औसत स्थिर लागत वक्र एक आयताकार अतिपरवलय है।
(iii) एक पूर्ण प्रतिस्पर्धी बाज़ार में फर्म कीमत निर्धारक होती है।
(iv) उद्यमवृत्ति का पारिश्रमिक ब्याज है।
(v) मुद्रा के माध्यम के बिना आर्थिक विनिमय को वस्तु विनिमय कहा जाता है।
(vi) ऊँची ब्याज दरें फर्मों को अधिक निवेश की प्रेरणा देती हैं।
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइये: (1x7=7)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
(i) चाय और कॉफी (अ) अल्पकाल में
(ii) पंखा तथा बिजली (ब) कुल निर्गत x बाजार कीमत
(iii) कारकों में परिवर्तन (स) स्थानापन्न वस्तुएँ
(iv) कुल संप्राप्ति (द) 0 से 1 के बीच
(v) निवल अप्रत्यक्ष कर (इ) विदेशी विनिमय दर
(vi) सीमांत उपभोग प्रवृत्ति का मान (फ) अप्रत्यक्ष कर - उपदान
(vii) एक मुद्रा की दूसरी मुद्रा में कीमत (ग) पूरक वस्तुएँ
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए: (1x7=7)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
(i) सीमांत प्रतिस्थापन की दर का सूत्र लिखिए।
(ii) दीर्घकालीन लागतें क्या है?
(iii) श्रम बाजार में मजदूरी दर का निर्धारण किस बिंदु पर होता है?
(iv) मुद्रास्फीति क्या है?
(v) भारत में करेंसी का निर्गमन कार्य करने वाली संस्था का नाम लिखिए।
(vi) सीमांत बचत प्रवृत्ति किसे कहते हैं?
(vii) संतुलित बजट किसे कहते हैं?
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
प्रश्न 6. मांग का नियम क्या है?
अथवा - मांग की कीमत लोच क्या है?

प्रश्न 7. उत्पादन के संदर्भ में अल्पकाल क्या है?
अथवा - उत्पादन फलन क्या है?

प्रश्न 8. एक कीमत स्वीकारक फर्म का बाजार कीमत तथा औसत संप्राप्ति में क्या संबंध है?
अथवा - एक कीमत स्वीकारक फर्म की बाजार कीमत तथा सीमांत संप्राप्ति में क्या संबंध है?

प्रश्न 9. कीमत की उच्चतम सीमा क्या है? इसके दो उदाहरण लिखिए।
अथवा - कीमत की निम्नतम सीमा क्या है? इसके दो उदाहरण लिखिए。

प्रश्न 10. उपभोक्ताओं की आय में वृद्धि से संतुलन कीमत एवं मात्रा किस प्रकार प्रभावित होती है? किन्हीं दो बिंदुओं में लिखिए।
अथवा - उपभोक्ताओं की आय में कमी से संतुलन कीमत एवं मात्रा किस प्रकार प्रभावित होती है? किन्हीं दो बिंदुओं में लिखिए。
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 

प्रश्न 11. वैयक्तिक प्रयोज्य आय किसे कहते हैं?
अथवा - वैयक्तिक आय किसे कहते हैं?

प्रश्न 12. उपभोग फलन का अर्थ लिखिए।
अथवा - यथार्थ निवेश का अर्थ लिखिए。

प्रश्न 13. मितव्ययिता का विरोधाभास क्या है?
अथवा - प्रभावी मांग का सिद्धांत क्या है?

प्रश्न 14. वस्तु एवं सेवा कर पुरानी कर व्यवस्था से किस प्रकार श्रेष्ठ है? किन्हीं दो बिंदुओं में लिखिए।
अथवा - सार्वजनिक वस्तुएँ किस प्रकार गैर अपवर्जनीय कहलाती हैं? किन्हीं दो बिंदुओं में लिखिए。

प्रश्न 15. राजस्व व्यय किसे कहते हैं?
अथवा - पूँजीगत व्यय किसे कहते हैं?
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
प्रश्न 16. केन्द्रीयकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था का वर्णन किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए।
अथवा - बाज़ार अर्थव्यवस्था का वर्णन किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए。

प्रश्न 17. अनधिमान वक्र को रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए।
अथवा - उपभोक्ता के बजट सेट को रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए。

प्रश्न 18. मौद्रिक सकल घरेलू उत्पाद तथा वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में भेद किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए।
अथवा - उपभोक्ता कीमत सूचकांक एवं सकल घरेलू उत्पाद अवस्फीतिक में भेद किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए。

प्रश्न 19. "भारतीय रिजर्व बैंक को अंतिम शरण ऋणदाता कहा जाता है।" इस कथन की व्याख्या तीन बिंदुओं में कीजिए।
अथवा - "अर्थव्यवस्था में व्यावसायिक बैंक ही मुद्रा का निर्माण करते हैं।" इस कथन की व्याख्या किन्हीं तीन बिंदुओं में कीजिए।
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक)
■ MP EDUCATION GYAN DEEP ■
प्रश्न 20. एक उपभोक्ता 'A' दो ऐसी वस्तुओं 'x' तथा 'y' का उपभोग करना चाहता है जो केवल पूर्णांक इकाइयों में उपलब्ध हैं। दोनों वस्तुओं की कीमत ₹20 के बराबर ही है तथा उपभोक्ता की आय ₹80 है। ज्ञात कीजिए :
(i) वे सभी बंडल, जो उपभोक्ता के लिए उपलब्ध हैं।
(ii) जो बंडल उपभोक्ता के लिए उपलब्ध हैं, उनमें से वे बंडल कौन से हैं, जिन पर उपभोक्ता की पूर्ण आय ₹80 व्यय हो जाये।

अथवा - निम्नलिखित सारणी में तीन उपभोक्ताओं A, B तथा C द्वारा तीन वस्तुओं गेहूँ, चावल तथा चीनी की मांगी जाने वाली मात्राएँ दी गई हैं; जबकि प्रत्येक वस्तु की कीमत क्रमशः P1, P2 तथा P3 हैं। सारणी की सहायता से प्रत्येक वस्तु की बाज़ार मांग की गणना कीजिए।
वस्तुएँ/कीमतें A B C बाजार मांग (kg में)
गेहूँ - P1 20 10 08 ?
चावल - P2 05 15 20 ?
चीनी - P3 05 02 10 ?

आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
प्रश्न 21. अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र का रेखाचित्र प्रदर्शित कर इसकी ऐसी आकृति होने के दो कारणों का वर्णन कीजिए।
अथवा - दीर्घकालीन औसत लागत वक्र का रेखाचित्र प्रदर्शित कर, इसकी ऐसी आकृति होने के दो कारणों का वर्णन कीजिए。

प्रश्न 22. समग्र मांग में परिवर्तन का आय पर पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या किन्हीं चार बिंदुओं में कीजिए।
अथवा - न्यून मांग की स्थिति का अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या किन्हीं चार बिंदुओं में कीजिए。

प्रश्न 23. स्थिर विनिमय दर के निर्धारण को रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट करते हुए उसके दो गुणों का वर्णन कीजिए।
अथवा - तिरती विनिमय दर के निर्धारण को रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट करते हुए उसके दो गुणों का वर्णन कीजिए।
आप यह जानकारी MP EDUCATION GYAN DEEP पर देख रहे हैं. 
आशा है कि MP Education Gyan Deep का यह प्रयास आपके लिए उपयोगी साबित होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए और अपने दोस्तों की मदद के लिए इस पोस्ट की लिंक उनके साथ शेयर करना न भूलें!
WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

MP Board Pravesh Niti 2026-2027: मध्य प्रदेश बोर्ड प्रवेश एवं परीक्षा मार्गदर्शिका PDF डाउनलोड करें

MP Board Pravesh Niti 2026-2027: मध्य प्रदेश बोर्ड प्रवेश एवं परीक्षा मार्गदर्शिका PDF डाउनलोड करें

MP Board Pravesh Niti 2026-27 PDF, MPBSE Admission Policy 2026-2027, MP Board Class 9th 11th Enrollment Date 2026, MP Board Class 10th 12th Exam Form Date 2026-27, Best of Five MP Board 2026, APAAR ID MP Board 2026, MP Education Gyan Deep, Gyan Deep Info, MP Board Latest News.

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल ने प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी मार्गदर्शिका जारी कर दी है । विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नवीन प्रवेश नीति के महत्वपूर्ण नियम और विस्तृत पीडीएफ इस पोस्ट में साझा की जा रही है ।

नवीन प्रवेश नीति 2026-27 के मुख्य बदलाव और नियम

  1. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों की अपार आई.डी. (APAAR ID) आवेदन पत्र में अंकित करना अनिवार्य कर दिया गया है।
  2. सत्र 2026-27 से बेस्ट ऑफ फाईव (Best of Five) पद्धति समाप्त कर दी गई है।
  3. कक्षा 9वीं के आधार पर 10वीं में तथा कक्षा 11वीं के आधार पर 12वीं में विषय चयन होगा, अर्थात छात्र ने कक्षा 9वीं अथवा 11वीं में जो विषय भरे हैं, वही विषय आगामी बोर्ड कक्षा में रहेंगे।
  4. पूरक परीक्षा के स्थान पर अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी 'द्वितीय परीक्षा' का आयोजन किया जायेगा।

प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन हेतु महत्वपूर्ण तिथियां

कक्षा 9वीं एवं 11वीं का ऑनलाईन नामांकन 15.05.2026 से 30.09.2026 (शुल्क ₹500/-)
कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा आवेदन पत्र 15.05.2026 से 15.09.2026 (बिना विलंब शुल्क)
निर्धारित परीक्षा शुल्क नियमित छात्रों के लिए ₹1,500/- तथा स्वाध्यायी छात्रों के लिए ₹1,600/-

MP Board Pravesh Niti 2026-27 PDF Download

आयु सीमा, विषय कोड लिस्ट और शुल्क रियायत की संपूर्ण जानकारी देखने के लिए आप नीचे दी गई लिंक से प्रवेश नीति 2026-27 की ऑफिशियल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश एवं परीक्षा मार्गदर्शिका 2026-27 PDF डाउनलोड करें

MP Board Pravesh Niti 2026-27 PDF, MPBSE Admission Policy 2026-2027, MP Board Class 9th 11th Enrollment Date 2026, MP Board Class 10th 12th Exam Form Date 2026-27, Best of Five MP Board 2026, APAAR ID MP Board 2026, MP Education Gyan Deep, Gyan Deep Info, MP Board Latest News.

< ------ >

TET सत्यापन लिस्ट 2026 MP: शिक्षकों की जिलावार सूची में अपना नाम आसानी से चेक करें

MP TET Verification List 2026, Madhya Pradesh Teachers TET Status Check, MP School Education Department News, District Wise TET List MP Download, MP Education Gyan Deep, Shikshak Patrata Pariksha Verification, Education Portal MP Update.
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से संबंधित एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। ऐसे शिक्षक जिनके लिए TET परीक्षा उत्तीर्ण करना और उसका सत्यापन अनिवार्य है, उनकी जिलावार सत्यापन सूची (District Wise Verification List 2026) जारी कर दी गई है।

शिक्षक साथियों की सुविधा के लिए यह सूची विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। MP EDUCATION GYAN DEEP द्वारा इस विस्तृत MS Excel डेटा को एक आसान और सर्च करने योग्य (Searchable) फॉर्मेट में प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के मोबाइल पर ही अपना नाम चेक कर सकें।


🔍 MP TET List 2026 में अपना नाम कैसे चेक करें?

चूंकि मूल सूची काफी बड़ी है, इसलिए शिक्षकों की सुविधा के लिए MP EDUCATION GYAN DEEP द्वारा एक विशेष सर्च टूल तैयार किया गया है। मोबाइल में अपना नाम खोजने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

1. पेज लोड होने दें: पोस्ट ओपन करने के बाद कृपया 15 से 20 सेकंड तक प्रतीक्षा करें। बड़े डेटाबेस के कारण सूची को लोड होने में थोड़ा समय लग सकता है।

2. जिला चुनें: सबसे पहले नीचे दिए गए बॉक्स में अपने जिले (District) का चयन करें।

3. सर्च करें: इसके बाद Search बॉक्स में अपना नाम, मोबाइल नंबर या यूनिक आईडी (Unique ID) दर्ज करें। 

4. पूरी जानकारी देखें: मोबाइल स्क्रीन पर पूरी जानकारी देखने के लिए सूची को ऊपर और Right Side (दाईं ओर) Scroll करें।

👇 यहाँ अपना नाम चेक करें: 👇

< ------ >

शिक्षक डेटाबेस खोज (ज़िला अनुसार)

डेटा सर्वर से लोड हो रहा है, कृपया 10-15 सेकंड प्रतीक्षा करें...

⚠️ आवश्यक सूचना (Disclaimer):

MP EDUCATION GYAN DEEP द्वारा यह सूची केवल शिक्षकों की सुविधा और त्वरित जानकारी हेतु व्हाट्सएप ग्रुप्स से प्राप्त डेटा के आधार पर सर्च फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है। यह कोई आधिकारिक सरकारी वेबसाइट नहीं है। हम इस डेटा की पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करते हैं। सूची में दिए गए नामों, TET स्थिति या अन्य किसी भी विसंगति के मामले में, कृपया अधिकृत जानकारी और अंतिम सत्यापन के लिए अपने संकुल केंद्र (Sankul Kendra) या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय से संपर्क करें।

MP TET Verification List 2026, Madhya Pradesh Teachers TET Status Check, MP School Education Department News, District Wise TET List MP Download, MP Education Gyan Deep, Shikshak Patrata Pariksha Verification, Education Portal MP Update.

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

MP Board Second Exam Order in PDF - एम.पी.बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा के आयोजन संबंधी निर्देश पीडीएफ में यहाँ देखिये

MP Board Second Exam Order in PDF 

MP Board Second Exam Order in PDF - MP Board Second Exam Order in PDF एम.पी.बोर्ड  की हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा के आयोजन संबंधी निर्देश पीडीएफ में.

MP Board Second Exam – एम.पी.बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा के आयोजन संबंधी निर्देश पीडीएफ में.

कार्यालय / विभाग का नाम - माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल

ई-मेल: mpbse@mp.nic.in वेब साइट : www.mpbse.nic.in

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्रमांक /4522/परीक्षा समन्वय / 2026 भोपाल दिनांक 15/04/2026

आदेश का विषय - वर्ष 2026 की हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा के आयोजन संबंधी निर्देश।

संदर्भ - मण्डल का पत्र क्रमांक/3882-83/ परीक्षा समन्वय / 2025 भोपाल, दिनांक 05.05.2025

वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए संदर्भित पत्र द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए है। सत्र 2025-26 की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिए एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से दिनांक 15 April 2026 से दिनांक 22 April 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक आवेदन-पत्र भरे जा सकेंगे।

2-वर्ष 2026 की हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा दिनांक 07 May 2026 से दिनांक 19 May 2026 तक एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा दिनांक 07 May 2026 से दिनांक 25 May 2026 तक प्रातः 09:00 से 12:00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।

सम्पूर्ण निर्देश के लिए नीचे दी जा रही पीडीएफ देखिये –

MP Board द्वितीय परीक्षा सम्बन्धी निर्देश पीडीएफ में यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

विजिट करने के लिए थैंक्स. 

>>> Gyan Deep Info के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<  

ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Pre. Agriculture Test (PAT) - प्री. एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) – 2026 ऑनलाइन आवेदन की जानकारी.

प्री. एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) Rule Book

प्री. एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) – 2026

SEB MP द्वारा peb mponline website के माध्यम से प्री. एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) - 2026 के आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं, PAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 24/03/2026 से प्रारंभ हो रहे है, आवेदन की अंतिम तिथि 07/04/2026 है.

प्री. एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) – 2026 से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी

परीक्षा का नाम - प्री. एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) – 2026

परीक्षा का प्रकार – प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam)

परीक्षा बोर्ड – कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल, मध्यप्रदेश.

आवेदन पत्र भरने अवधि – दिनांक 24 March, 2026 से 07 April, 2026 तक

आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि - 24 March, 2026 से 12 April, 2026 तक

परीक्षा दिनाँक एवं दिन - 08 May 2026 से प्रारंभ 

ऑनलाइन परीक्षा पद्धति समय सारणी
परीक्षा की पाली (प्रथम)

  • अभ्यर्थियों के लिये रिपोर्टिंग समय - प्रातः 7:00 से 08:00 बजे तक
  • महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय - प्रातः 08:50 से 09:00 बजे तक (10 मिनिट)
  • उत्तर अंकित का समय - प्रातः 09:00 से 12:00 बजे तक (03 घंटे)

परीक्षा की पाली (द्वितीय)

अभ्यर्थियों के लिये रिपोर्टिंग समय - दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक
  • महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय - दोपहर 01:50 से 02:00 बजे राक (10 मिनिट)
  • उत्तर अंकित का समय - दोपहर 02:00 से 05:00 बजे तक (03 घंटे)

परीक्षा आवेदन हेतु वेबसाइट - वेबसाइट www.seb.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र भरा जा सकता है

परीक्षा शुल्क

  • अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए - रु. 500/
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग  /निःशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए (केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों के लिए) - रु.250/
  • ऑनलाइन आवेदन कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन भरने वाले अभ्यर्थियों हेतु एम. पी. ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क - रु.60/
  • अतिरिक्त रजिस्टर्ड सिटिजन यूजर के माध्यम से लागिन कर फार्म भरने पर पोर्टल शुल्क रु.20/

प्री. एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) – 2026 Rule Book (नियम पुस्तिका)

Download PAT Rule Book 2026 in PDF.

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

MP Board 9th-11th Second Time Table PDF - MP Board 9वीं & 11वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026

MP Board 9वीं & 11वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026

MP Board 9वीं & 11वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026; MP Board 9th Second Time Table 2026 MP Board 11th Second Time Table 2026 MPBSE Second Exam 2026 9वीं 11वीं द्वितीय टाइम टेबल 2026 PDF MP Board Second Exam Date 2026

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं की द्वितीय परीक्षा (Second Exam) का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं जून 2026 में निर्धारित समयानुसार आयोजित होंगी।

  • MP Board 9th Second Time Table 2026
  • MP Board 11th Second Time Table 2026
  • MPBSE Second Exam 2026
  • 9वीं 11वीं द्वितीय टाइम टेबल 2026 PDF
  • MP Board Second Exam Date 2026

मुख्य जानकारी:
• कक्षा 9वीं परीक्षा: 03 जून 2026 से 12 जून 2026 तक
• कक्षा 11वीं परीक्षा: 03 जून 2026 से 13 जून 2026 तक
• समय: प्रातः 9:00 से 12:00 एवं द्वितीय पाली 1:30 से 4:30
📄 स्रोत: MP Education Gyan Deep

महत्वपूर्ण अपडेट पाने के लिए

शिक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी, रिजल्ट, आदेश और अपडेट पाने के लिए MP EDUCATION GYAN DEEP से जुड़े रहें।

यहाँ आपको मिलेंगे

  • शिक्षा विभाग के नवीनतम आदेश
  • परीक्षा परिणाम
  • छात्रवृत्ति योजनाएँ
  • महत्वपूर्ण शैक्षणिक जानकारी
Official Update

Gyan Deep Info

शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!

JOIN WHATSAPP
आज ही 50,000+ शिक्षकों व छात्रों के परिवार से जुड़ें!
WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

RTE Admission 2026-27 MP: निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश का आधिकारिक आदेश (PDF Download)

RTE Admission 2026-27 MP: निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश का आधिकारिक आदेश (PDF Download)
RTE Admission 2026-27 MP: निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश का आधिकारिक आदेश (PDF Download)

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्य प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अंतर्गत निजी स्कूलों की 25% आरक्षित सीटों पर निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया और आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। कमजोर वर्ग और वंचित समूह के बच्चों के लिए यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

🗓️ महत्वपूर्ण तिथियाँ (Schedule 2026-27)

  • ऑनलाइन आवेदन: 13 मार्च से 28 मार्च 2026
  • दस्तावेज सत्यापन: 14 मार्च से 30 मार्च 2026
  • ऑनलाइन लॉटरी (स्कूल आवंटन): 02 अप्रैल 2026
  • आवंटित स्कूल में प्रवेश: 03 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026

📄 इस PDF आदेश में क्या-क्या है?

  • प्रवेश के लिए आवश्यक पात्रता (BPL, SC/ST, दिव्यांग, अनाथ आदि)।
  • कक्षावार निर्धारित आयु सीमा (नर्सरी, केजी-1, और कक्षा-1 के लिए)।
  • सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी सूची।
  • प्रवेश प्रक्रिया के महत्वपूर्ण निर्देश और ऑफलाइन फॉर्म का प्रारूप।

👇 RTE प्रवेश 2026-27 का आधिकारिक आदेश एवं नियम पुस्तिका यहाँ से डाउनलोड करें:

📥 Download (RTE Rulebook 2026-27)

ऐसी ही शिक्षा जगत की अन्य महत्वपूर्ण एवं सटीक जानकारियों के लिए MP Education Gyan Deep से जुड़े रहें।

Official Update

Gyan Deep Info

शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!

JOIN WHATSAPP
आज ही 50,000+ शिक्षकों व छात्रों के परिवार से जुड़ें!
WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

MP Board 10th-12th 2nd Exam 2026 Time Table - कक्षा 10वी-12वी द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल यहाँ देखिये

कक्षा 10वी-12वी द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 

कक्षा 10वी-12वी द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल MP Board 10th-12th 2nd Exam Time Table

MP Board 10th-12th 2nd Exam Time Table 2026

विभाग / कार्यालय का नाम - माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल 

ई-मेल: mpbse @mp.nic.in वेब साइट: www.mpbse.nic.in 

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्रमांक/4486/प.स./2026 भोपाल दिनांक 11/03/2026 

आदेश का विषय - विषय - मण्डल द्वारा संचालित वर्ष 2026 की द्वितीय परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम। 

आदेश का विवरण – माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 10वी-12वी द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है, द्वितीय परीक्षा का विवरण इस प्रकार है –

  • कक्षा 10वीं परीक्षा : 07 मई 2026 से 19 मई 2026
  • कक्षा 12वीं परीक्षा : 07 मई 2026 से 25 मई 2026
  • परीक्षा का समय : प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा।

परीक्षा टाइम टेबल नीचे पीडीएफ में दिया जा रहा है, डिस्प्ले पीडीएफ के नीचे डाउनलोड लिंक दी गई है.

कक्षा 10वी द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल

Download MP Board 10th Second Exam Time Table in PDF.

कक्षा 12वी द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल

Download MP Board 12th Second Exam Time Table in PDF.

विजिट करने के लिए थैंक्स. 

Official Update

Gyan Deep Info

शिक्षा और अवकाश संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!

JOIN WHATSAPP
आज ही 50,000+ शिक्षकों व छात्रों के परिवार से जुड़ें!

>>> Gyan Deep Info के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<  

ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Gyan Deep Info की अपडेट E-Mail पर प्राप्त करने के लिए अपना Email दर्ज कर Subscribe पर क्लिक कीजिए

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Welcome





Gyan Deep Info पर आपका स्वागत है. “Welcome To Gyan Deep Info” DPI Orders - GAD MP Orders - MP Finance Orders - Health Department Orders - MP Education Department Orders - Tribal Department Orders.


This Blog is protected by DMCA.com

Recent Posts

Popular Posts

यह ब्लॉग खोजें

Copyright Gyan Deep Info. Blogger द्वारा संचालित.

Contact Us

नाम

ईमेल *

संदेश *

Subscribe Here

About us

ब्लॉग आर्काइव