Principals Selection Process in CM Rise Schools
सी.एम. राइज विद्यालयों में प्राचार्यों की चयन प्रक्रिया
सर्व संसाधन सम्पन्न सी.एम. राइज विद्यालयों में प्राचार्यों की चयन प्रक्रिया विस्तृत विज्ञापन
मप्र शासन की महत्वाकाक्षी योजना सी एम. राइज विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2021-22 से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के 276 सर्वसुविधायुक्त विद्यालयों में ऊर्जावान तथा इनोवेटिव प्राचार्य पद हेतु हाई / हायर सेकेण्डरी स्कूलो (स्कूल शिक्षा / जनजातीय कार्य विभाग) में कार्यरत प्राथायों से आवेदन आमंत्रित किए जाते है।
1. चयनित स्कूलों में शतप्रतिशत रिक्तियाँ मानकर कार्यवाही की जाएगी अर्थात इन शालाओं में पूर्व से कार्यरत प्राचार्यों को भी चयन प्रक्रिया के माध्यम से ही आना होगा।
2. आयु सीमा दिनांक 01/01/2021 की स्थिति में 57 वर्ष से अधिक न हो।
3. चयनित अमले का कार्यकाल न्यूनतम 5 वर्ष रहेगा 5 वर्ष उपरात संबंधित के कार्य के मूल्यांकन के आधार पर अवधि में वृद्धि की जा सकेगी। अपरिहार्य परिस्थितियों कार्य में अक्षमता की स्थिति में ही न्यूनतम अवधि के पूर्व भी स्थानातरण किया जा सकेगा।
4. आवेदक वर्तमान में विकासखण्ड का प्राथमिकता क्रम चुन सकेंगे। न्यूनतम 01 विकासखण्ड की प्राथमिकता क्रम में चयनित किया जा सकेगा। चयन उपरांत पदस्थापना हेतु शालाओं का प्राथमिकता क्रम (Choice filing) की सुविधा दी जाएगी।
5. सी. एम. राइज विद्यालयों में पदस्थापना नियमित प्राचार्यों से की जा रही है। इन विद्यालयों में किसी प्रकार की नवीन नियुक्ति नहीं की जा रही है, इसलिए आरक्षण की आवश्यकता नहीं है।
6. ऑनलाईन आवेदन विमर्श पोर्टल www.vimarsh.mp.gov.in पर दिनांक 10 नवम्बर 2021 तक किए जा सकेंगे।
आवेदन लिंक - प्राचार्य पद हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
आवेदन हेतु पात्रता
1. स्कूल शिक्षा अथवा जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत हाई / हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्तमान में कार्यरत नियमित प्राचार्य
2. प्रतिनियुक्ति पर वर्तमान में स्कूल शिक्षा अथवा जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी / जिला परियोजना समन्वयक / प्रभारी सहायक संचालक / ए.डी.पी.सी. |
7.1 जनजातीय कार्य विभाग के अभ्यर्थी को विभाग का एन.ओ.सी. प्रदान करना होगा।
8. आयु सीमा दिनांक 1.01 2021 की स्थिति में 57 वर्ष से अधिक न हो
9. पात्रता विगत 3 वर्षों (2017-18 2018-19 2019-20) में से कम से कम 2 वर्ष का शाला का परीक्षा परिणाम दर्ज संख्या के विरूद्ध 50 प्रतिशत से कम न हो।
9.1 विभागीय जाँच / लोकायुक्त / ईओडब्लू में शिकायत लंबित न हो।
10 चयन प्रक्रिया -
10.1 प्राचार्य पद हेतु चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
10.2 चयन प्रक्रिया 50 अंकों की होगी जिसका अंक विभाजन निम्नानुसार रहेगा
अ. वर्तमान में कार्यरत प्राचार्य हायर सेकेंडरी एवं प्राचार्य हाई स्कूल हेतु
स.क्र. |
प्राचार्य पद हेतु चयन प्रक्रिया (वर्तमान में कार्यरत प्राचार्य हायर सेकेंडरी एवं प्राचार्य हाई स्कूल) |
अंक |
1 |
विगत 03 वर्षों के कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के औसत का 30 प्रतिशत |
30 |
2 |
साक्षात्कार |
10 |
3 |
एम.एड. |
5 |
4 |
पुरस्कार (5)
1. जिला स्तरीय
2. राज्य स्तरीय
3. राष्ट्रीय
नोट- दो या दो से अधिक पुरस्कार प्राप्त होने की स्थिति में केवल उच्च स्तर के पुरस्कार के अंक ही मान्य किये जायेगें। |
2 3 5 |
|
योग |
50 |
विस्तृत विज्ञापन
WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए