-->

Gyan Deep Info विभिन्न उपयोगी शासनादेश (Govt. Orders) उपलब्ध कराने का एक प्रयास है

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Class 8 Social Science Annual Exam 2025 Model Answer सामाजिक विज्ञान – कक्षा 8 by Gyan Deep Info

Class 8 Social Science Annual Exam 2024-25 Model Answer | सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 | Gyan Deep Info

Class 8 Social Science Annual Exam 2024-25 Model Answer

Class 8 Social Science Annual Exam 2024-25 Model Answer 

यहाँ प्राप्त करें कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2024-25 के प्रश्न पत्र एवं सम्पूर्ण मॉडल उत्तर।

Exam preparation के लिए Best Study Material by Gyan Deep Info

Annual Exam 2024-25 Model Answer Social Science – Class 8 | सामाजिक विज्ञान कक्षा 8

By Gyan Deep Info Gyan Deep Info द्वारा प्रस्तुत

  • वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 (Model Answer)
  • सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 (Social Science Class 8)

यह पोस्ट विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की बेहतर तैयारी में सहायता देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

इस पोस्ट में कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र (Question Paper) एवं उनके Model Answers को सरल, स्पष्ट और परीक्षा उपयोगी भाषा में प्रस्तुत किया गया है, ताकि विद्यार्थी उत्तर लिखने की सही शैली समझ सकें।

इस पोस्ट में क्या मिलेगा? (What You Will Learn)

  • कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2024-25
  • सभी प्रश्नों के Model Answers
  • बोर्ड पैटर्न के अनुसार उत्तर लेखन
  • महत्वपूर्ण प्रश्नउत्तर (Important Q&A)
  • परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन

यह कंटेंट छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों सभी के लिए उपयोगी है।

Class 8 Social Science Interactive Paper

वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 (मॉडल उत्तर)

सामाजिक विज्ञान - कक्षा 8

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
प्र-1. खुशनवीसी (सुलेखनवीस) का अर्थ होता था -
  • (A) सुंदर चित्रकारी
  • (B) सुंदर नृत्य
  • (C) सुंदर लेखन
  • (D) तीव्र गति से पढ़ना
उत्तर: (C) सुंदर लेखन
व्याख्या: खुशनवीसी वे लोग होते थे जो बहुत सुंदर ढंग से चीजें लिखते थे।
प्र-2. बिरसा ने बाहरी लोगों को किस नाम से सम्बोधित किया था -
  • (A) मुंडा
  • (B) दीकू
  • (C) अंग्रेज
  • (D) घुमंतू
उत्तर: (B) दीकू
प्र-3. हमारे देश में सरकार मुख्यतः कितने स्तर पर कार्य करती है -
  • (A) 4
  • (B) 2
  • (C) 3
  • (D) 5
उत्तर: (C) 3
1. केंद्र स्तर, 2. राज्य स्तर, 3. स्थानीय स्तर।
प्र-4. धर्मनिरपेक्षता से आशय है -
  • (A) राज्य द्वारा किसी एक धर्म को संरक्षण देना
  • (B) लोगों पर किसी धर्म विशेष को थोपना
  • (C) राज्य द्वारा किसी एक धर्म का पक्ष लिए बिना
  • (D) धार्मिक भावना और प्रथाओं को कम करना
उत्तर: (C) राज्य द्वारा किसी एक धर्म का पक्ष लिए बिना
प्र-5. बजट में नहीं दर्शाया जाता है -
  • (A) आगामी वर्ष की विकास योजना
  • (B) पिछले वर्ष का वित्तीय विवरण
  • (C) आयकर के प्रावधान
  • (D) आगामी चुनाव की योजना
उत्तर: (D) आगामी चुनाव की योजना
रिक्त स्थान (प्रश्न क्र. 6-10)
प्र-6. आंध्र प्रदेश के .................. जनजातीय समुदाय गाय, भैंस के झुंड पालते थे।
उत्तर: लबाड़िया (Labadians)
प्र-7. डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का .................. कहा जाता है।
उत्तर: जनक (पिता)
प्र-8. कानूनों को लागू करने एवं शासन चलाने की जिम्मेदारी .................. की होती है।
उत्तर: कार्यपालिका
प्र-9. रेल एवं बस .................. का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।
उत्तर: सार्वजनिक यातायात
प्र-10. न्यूनतम वेतन .................. के द्वारा तय किया जाता है।
उत्तर: सरकार
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 11-16)
प्र-11. बंगाल पर अंग्रेजों की जीत किस युद्ध से प्रारंभ हुई?
उत्तर: प्लासी के युद्ध (1757) से।
प्र-12. रैयत शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: रैयत का अर्थ है - 'किसान' (दक्षिण भारतीय संदर्भ में)।
प्र-13. सृजनात्मक शिक्षा को केवल प्राकृतिक परिवेश में ही प्रोत्साहित किया जा सकता है, यह किसने कहा था?
उत्तर: रबीन्द्रनाथ टैगोर ने।
प्र-14. एफ आई आर (FIR) संबंधी प्रकरण किस कानून से संबंधित हैं?
उत्तर: फौजदारी कानून (Criminal Law)।
प्र-15. आदिवासियों का पलायन शहरों की ओर क्यों हो रहा है?
उत्तर: जंगलों की कटाई, विस्थापन और रोजगार/आजीविका की तलाश के कारण।
प्र-16. संविधान के अनुच्छेद 17 में किस बात का उल्लेख किया गया है?
उत्तर: अस्पृश्यता (छुआछूत) का उन्मूलन (समाप्ति)।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 17-22)
प्र-17. झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की अंग्रेजों से क्या मांग थी, जिसे अंग्रेजों ने ठुकरा दिया?
उत्तर: रानी लक्ष्मीबाई चाहती थीं कि उनकी मृत्यु के बाद उनके दत्तक पुत्र (गोद लिए हुए बेटे) को राजा मान लिया जाए और झांसी का उत्तराधिकारी स्वीकार किया जाए। अंग्रेजों ने 'हड़प नीति' के तहत इसे ठुकरा दिया।
प्र-18. ईश्वरचंद्र विद्यासागर द्वारा किए गए कोई तीन कार्य लिखिए।
उत्तर:
1. विधवा विवाह के पक्ष में प्राचीन ग्रंथों का हवाला दिया और कानून बनवाया।
2. नारी शिक्षा के लिए स्कूल खोले।
3. बाल विवाह का विरोध किया।
प्र-19. सतत पोषणीय विकास के चार सिद्धांत लिखिए।
उत्तर:
1. जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल।
2. मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना।
3. पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना।
4. प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास को कम से कम करना।
प्र-20. झोंका भट्ठी किस प्रकार कार्य करती है?
उत्तर: झोंका भट्ठी में लौह अयस्क, कोक और चूना पत्थर को ऊपर से डाला जाता है। नीचे से गर्म हवा के झोंके भेजे जाते हैं। अत्यधिक ताप के कारण अयस्क पिघल जाता है और शुद्ध लोहा प्राप्त होता है।
प्र-21. किस प्रकार के युवा किसी राष्ट्र का भविष्य होते हैं?
उत्तर: जो युवा शिक्षित, स्वस्थ, कौशल युक्त (Skilled), परिश्रमी और सकारात्मक विचार वाले होते हैं, वे ही राष्ट्र का भविष्य होते हैं।
प्र-22. न्यूनतम वेतन निर्धारण क्यों जरूरी है?
उत्तर: मजदूरों को शोषण से बचाने के लिए, उन्हें उचित मजदूरी दिलाने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23-26)
प्र-23. राजा राममोहन राय कौन थे, समाज सुधार में उनके योगदान का वर्णन कीजिए?
उत्तर: राजा राममोहन राय 'ब्रह्म समाज' के संस्थापक थे।

योगदान:
1. सती प्रथा का अंत: 1829 में सती प्रथा पर रोक लगवाई।
2. महिला अधिकार: विधवा विवाह और नारी शिक्षा का समर्थन किया।
3. पश्चिमी शिक्षा: वैज्ञानिक सोच और अंग्रेजी शिक्षा के पक्षधर थे।
प्र-24. राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण में पांच अंतर लिखिए।
राष्ट्रीय उद्यानवन्य जीव अभयारण्य
1. मानवीय गतिविधियाँ पूर्णतः प्रतिबंधित।1. सीमित मानवीय गतिविधियाँ (लकड़ी बीनना) की अनुमति।
2. सभी जीवों का संरक्षण।2. विशेष प्रजाति का संरक्षण।
3. सीमाएँ कानून द्वारा निश्चित।3. सीमाएँ कम कठोर।
4. दर्जा ऊँचा होता है।4. दर्जा उद्यान से कम होता है।
5. उदा: कान्हा किसली।5. उदा: बोरी अभयारण्य।
प्र-25. वाणिज्यिक कृषि कितने तरीकों से की जाती है? किन्हीं दो तरीकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: वाणिज्यिक कृषि तीन प्रकार की होती है: (1) वाणिज्यिक अनाज कृषि, (2) मिश्रित कृषि, (3) रोपण कृषि।

वर्णन:
1. मिश्रित कृषि: भोजन व चारे की फसलें उगाने और पशुपालन साथ-साथ करना।
2. रोपण कृषि: चाय, कहवा, रबड़, केला आदि की एकल फसल बड़े पैमाने पर उगाना।
प्र-26. भारत कब स्वतंत्र हुआ? इस स्वतंत्रता के लिए लोगों ने क्या-क्या प्रयास किए?
उत्तर: भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ।

प्रयास:
1. 1857 की क्रांति: मंगल पांडे और रानी लक्ष्मीबाई का पहला विद्रोह।
2. गांधीवादी आंदोलन: असहयोग, सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन।
3. क्रांतिकारी: भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद का बलिदान।
4. एकता: सभी धर्मों के लोगों का एकजुट होना।
डिस्क्लेमर: यह मॉडल उत्तर पत्रक केवल विद्यार्थियों के अभ्यास और मार्गदर्शन हेतु तैयार किया गया है। विद्यार्थी उत्तरों की पुष्टि अपनी पाठ्यपुस्तक से अवश्य करें। हम किसी भी त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

Model Answer क्यों ज़रूरी हैं? (Why Model Answers are Important)

  • उत्तर लिखने की सही Structure और Presentation समझ आती है
  • लंबे प्रश्नों को कैसे लिखना है, इसका सही तरीका
  • बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले Key Points की पहचान
  • समय प्रबंधन (Time Management) में मदद

Model Answers से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यह स्पष्ट हो जाता है कि परीक्षा में क्या और कैसे लिखना चाहिए।

किन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी?

  • कक्षा 8 के छात्र
  • सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी
  • शिक्षक (Teaching Reference के लिए)
  • वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना (Important Note)

  • यह पोस्ट शैक्षणिक उद्देश्य से तैयार की गई है।
  • Model Answers परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
  • विद्यार्थी उत्तरों को समझकर स्वयं अभ्यास अवश्य करें।

यदि आप Class 8 Social Science Annual Exam 2025-26 की तैयारी कर रहे हैं, तो Gyan Deep Info द्वारा उपलब्ध यह Model Answer Post आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से अच्छे अंक प्राप्त करना संभव है।

👉 ऐसी ही Model Papers, Model Answers और Study Material के लिए Gyan Deep Info को नियमित रूप से विज़िट करें।

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Class 5 & 8 Students Verification RSKMP Portal : कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों का RSK Portal पर ऑनलाइन वेरिफिकेशन – पूरी प्रक्रिया यहाँ देखिये

RSKMP Portal Class 5 & 8 Students Verification 2025-26

कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन – पूरी जानकारी

RSK Portal Class 5 & 8 Students Verification 2025-26 कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन – पूरी जानकारी

MP EDUCATION GYAN DEEP:
राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित RSK Portal पर कक्षा 5 और 8 के सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। यह पंजीकरण वार्षिक परीक्षा, प्रवेश पत्र (Admit Card) एवं परिणाम से संबंधित सभी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है।

RSK Portal क्या है?

  • कक्षा 5वीं एवं 8वीं का आधिकारिक ऑनलाइन डाटाबेस
  • परीक्षा पंजीकरण एवं विद्यार्थी सत्यापन
  • Admit Card एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी
  • विद्यार्थी विवरण सुधार की सुविधा

RSK Portal पर पंजीकरण कैसे करें?

  1. सबसे पहले rskmp.in वेबसाइट ओपन कीजिए
  2. यूनिक आई डी व जन्मतिथि से / स्कूल आई डी लॉगिन करें
  3. 5-8 Exam(2025-26) पर क्लिक कीजिए
  4. “Student Registration” विकल्प चुनें
  5. कक्षा 5 या कक्षा 8 का चयन कर Show पर क्लिक करें
  6. “Student Detail” अंतर्गत विद्यार्थियों की लिस्ट शो होगी
  7. “Student Detail” की लाइन में Action अंतर्गत सही के निशान पर क्लिक कीजिए
  8. छात्र / छात्रा की जानकारी शो होगी, छात्र की जानकारी सावधानी चेक करें और आवश्यक होने पर शाला रिकॉर्ड अनुसार सुधर करें
  9. Save / Submit बटन पर क्लिक करें
  10. RSKMP Portal Link - https://rskmp.in/

छात्र से संबंधित आवश्यक जानकारी

  • छात्र का नाम (हिंदी/अंग्रेजी)
  • जन्म तिथि
  • पिता / माता का नाम
  • कक्षा एवं स्कूल विवरण
  • समग्र आईडी (यदि उपलब्ध हो)

⚠️ पंजीकरण में होने वाली सामान्य गलतियाँ

  • नाम या जन्मतिथि गलत भरना
  • गलत कक्षा का चयन
  • पहले से पंजीकृत छात्र को दोबारा जोड़ना

प्रवेश पत्र (Admit Card)

परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद RSK Portal से कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।

RSKMP द्वारा जारी दिशा निर्देश

RSK Portal Class 5 & 8 Registration 2025-26 | कक्षा 5वीं 8वीं पंजीकरण
Author: MP EDUCATION GYAN DEEP | MP Education News | RSK Portal Updates

Gyan Deep Info

Gyan Deep Info पर ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Class 5th- 8th Annual Exam Instructions : कक्षा 5 एवं 8 वार्षिक परीक्षा 2025-26 की पूरी जानकारी PDF में देखें

Class 5 and Class 8 Annual Exam Instructions 2025-26

कक्षा 5 एवं कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2025-26 : आधिकारिक निर्देश
कक्षा 5 एवं कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2025-26 : आधिकारिक निर्देश

MP EDUCATION GYAN DEEP

📘 आदेश का संक्षिप्त विवरण

आदेश जारीकर्ता : राज्य शिक्षा केन्द्र (RSK), मध्यप्रदेश / लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत

क्रमांक : क्र./रा.शि.के. मूल्यांकन/ वार्षिक परीक्षा कक्षा- 5,8/2025-26

दिनांक : भोपाल दिनांक 17/12/2025

विषय : कक्षा 5 एवं कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 के आयोजन, प्रश्नपत्र निर्माण, मूल्यांकन, परिणाम, पुनर्मूल्यांकन एवं CWSN विद्यार्थियों हेतु विशेष प्रावधान संबंधी निर्देश।

📝 संक्षेप में क्या है इस PDF में?

  • कक्षा 5 एवं कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा का आयोजन ढांचा
  • प्रश्नपत्र निर्माण एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया
  • परिणाम, पुनर्मूल्यांकन एवं अभिलेख संबंधी निर्देश
  • CWSN विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ
  • विद्यालय, शिक्षक एवं प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

📄 PDF देखें

कक्षा 5 एवं 8 वार्षिक परीक्षा 2025-26 निर्देश PDF | MP Education Gyan Deep

Gyan Deep Info

Gyan Deep Info पर ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Class 5th-8th Annual Exam 2025-26 Time Table pdf - कक्षा 5 वीं व 8 वीं वार्षिक परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल यहाँ देखिये

Class 5th-8th Annual Exam Time Table कक्षा 5 वीं व 8 वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल यहाँ देखिये

Class 5th-8th Annual Exam Time Table कक्षा 5 वीं व 8 वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल यहाँ देखिये

विभाग / कार्यालय का नाम - राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश भोपाल

आदेश क्रमांक तथा दिनांक - क्र./रा.शि.के./मूल्यांकन/वार्षिक परीक्षा कक्षा- 5,8/2025-26/

भोपाल, दिनांक 19/12/2025

प्रति - कलेक्टर समस्त जिले (म.प्र.)

आदेश का विषय  - कक्षा 5 वीं व 8 वीं वार्षिक परीक्षा Time Table वर्ष 2025-26

आदेश का विवरण - राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5 वी एवं कक्षा 8 वी की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया है, Class 5th - 8th की वार्षिक परीक्षा 2025-26 20 Feb. 2026 से प्रारंभ होकर 28 Feb. 2026 को संपन्न होगी. 

कक्षा 5 वी तथा 8 वी की वार्षिक परीक्षा 2025-26 का समय दोपहर 02 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा. कक्षा 5 वी / 8 वी वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट .. में घोषित किया जाएगा. परीक्षा में निर्धारित ग्रेड न प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित होने के 2 माह में पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Download RSK Order in PDF.

Gyan Deep Info

Gyan Deep Info पर ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

PS - MS Half Yearly Exam New Time Table RSK MP : अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2025-26 शासकीय एवं अशासकीय शालाओं हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं संशोधित टाइम टेबल यहाँ देखिये

RSK MP द्वारा कक्षा 3 से 8 के लिए अर्द्धवार्षिक मूल्याङ्कन हेतु दिशा निर्देश जारी

PS - MS Half Yearly Exam Time Table RSK MP

PS - MS Half Yearly Exam new Time Table

Half Yearly Exam Guidelines for Govt. and Non-govt. Schools : अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2025-26 शासकीय एवं अशासकीय शालाओं हेतु दिशा-निर्देश यहाँ देखिये

विभाग / कार्यालय का नाम - राज्य शिक्षा केन्द्र पुस्तक भवन, बी-विंग, अरेरा हिल्स, भोपाल-462011

आदेश क्रमांक तथा दिनांक – आदेश क्र. / मूल्यांकन / अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन / 2025-26/6423 भोपाल, दिनांक 06.11.2025

आदेश का विषय - अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2025-26 शासकीय एवं अशासकीय शालाओं हेतु दिशा-निर्देश.

आदेश का विवरण - राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के लिए अर्द्धवार्षिक मूल्याङ्कन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशानिर्देश तथा मुल्यांकन कार्यक्रम (Half Yearly Exam Time Table) जारी किया गया है.

अशासकीय शालाओं के लिए - शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शासकीय के साथ ही अशासकीय शालाओं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा मूल्याङ्कन दिशानिर्देश जारी किये है. राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा  एकरूपता की दृष्टि से शासकीय शालाओं के समान ही अशासकीय व अनुदान प्राप्त शालाओं मे भी कक्षा 5वीं एवं 8वी की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन 24 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 की अवधि कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं.

संशोधित टाइम टेबल PS-MS Half Yearly Exam New Time Table 21-11-2025

Guidelines for Half Yearly Exam Year 2025-26 Government and Non-Government Schools.

(PS - MS Half Yearly Exam Guidelines)

Download - PS-MS Half Yearly Exam New Time Table 21-11-2025

ये भी देखिये -

10th English Grammar (Articles) Fill in the Blanks Quiz – MCQ

आर्टिकल्स (ग्रामर) रिक्त स्थान प्रश्न – अंग्रेजी कक्षा 10वी (2022–2025)

10th English "Do As Directed" Quiz – MCQ

"Do As Directed" प्रश्न – अंग्रेजी कक्षा 10वी (2022–2025)

10th English Section D Text Book MCQ Quiz – MCQ

Text Book MCQ Quiz प्रश्न – अंग्रेजी कक्षा 10वी (2022–2025)

10th Hindi MCQ Quiz – MCQ

सही विकल्प वाले प्रश्न – हिन्दी कक्षा 10वी (2022–2025)

10th Hindi Fill in the Blanks MCQ Quiz – MCQ

रिक्त स्थान प्रश्न – हिन्दी कक्षा 10वी (2022–2025)

10th Hindi Match the Following Quiz – MCQ

सही जोड़ी बनाइए – हिन्दी कक्षा 10वी (2022–2025)

10th Hindi History True/False Quiz – MCQ

सत्य / असत्य – हिन्दी कक्षा 10वी (2022–2025)

10th Hindi One Word / Sentence Amswer Quiz – MCQ

एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर – हिन्दी कक्षा 10वी (2022–2025)

12th History MCQ Quiz – MCQ

सही विकल्प वाले प्रश्न – इतिहास कक्षा 12वी (2022–2025)

12th History Fill in the Blanks MCQ Quiz – MCQ

रिक्त स्थान प्रश्न – इतिहास कक्षा 12वी (2022–2025)

12th History Match the Following Quiz – MCQ

सही जोड़ी बनाइए – इतिहास कक्षा 12वी (2022–2025)

MP Board 12th History True/False Quiz – MCQ

सत्य / असत्य – इतिहास कक्षा 12वी (2022–2025)

12th History One Word / Sentence Amswer Quiz – MCQ

एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर – इतिहास कक्षा 12वी (2022–2025)

12th Chemistry Fill in the Blanks MCQ Quiz – MCQ

रिक्त स्थान प्रश्न – रसायन विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

12th Chemistry MCQ Quiz – MCQ

सही विकल्प वाले प्रश्न – रसायन विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

12th Chemistry Match the Pair Quiz – MCQ

सही जोड़ी मिलाओ क्विज – रसायन विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

12th Chemistry One Word / Sentence Amswer Quiz

एक शब्द / वाक्य में उत्तर वाले प्रश्न – रसायन विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

12th Chemistry True - False Quiz Quiz

सत्य / असत्य प्रश्न – रसायन विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

English – Do as Directed (2022–2026)

MP Board Class 12th English “Do as Directed” क्विज़ – फ्री ऑनलाइन प्रैक्टिस

English Grammar (2022–2025)

बोर्ड परीक्षा के वास्तविक प्रश्नों पर आधारित Grammar क्विज़

English – Unseen Passage (2022–2025)

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों पर आधारित अनसीन पैसेज क्विज़

Political Science – MCQ

सही विकल्प वाले प्रश्न – Arts राजनीति विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

12th Political Science Fill in the Blanks Quiz

रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks) Quiz राजनीति विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

MP Board 12th Political Science

सही जोड़ी मिलाइए (Match the Pair) राजनीति विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

MP Board 12th Political Science True - False Quiz

“सत्य / असत्य” (True - False Quiz) राजनीति विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

MP Board 12th Political Science One Sentence answer

एक वाक्य में उत्तर प्रश्न राजनीति विज्ञान कक्षा 12वी (2022–2025)

Economics – One Word Answer

“एक शब्द में उत्तर” प्रकार के प्रश्नों पर आधारित क्विज (Arts & Commerce)

Economics – Match the Following

2022–2025 के महत्वपूर्ण “सही जोड़ी मिलाओ” प्रश्न

Economics – True / False

Arts & Commerce के लिए सत्य/असत्य क्विज (2022–2025)

Economics – Fill in the Blanks

अर्थशास्त्र रिक्त स्थान प्रश्न प्रैक्टिस क्विज (2022–2025)

Economics – MCQ

सही विकल्प वाले प्रश्न – Arts & Commerce (2022–2025)

SEPTA DEEP

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Energy Conservation Painting Competition - ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 – राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश आदेश 17-09-2025 PDF में

ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 – राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश आदेश

Energy Conservation Painting Competition- ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 – राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश आदेश
राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2025 को ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 के संबंध में आदेश जारी किया गया है। यह प्रतियोगिता कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यालय स्तर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक चयन प्रक्रिया होगी।

आदेश का संक्षेप विवरण:

  • आदेश जारीकर्ता: राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश
  • आदेश क्रमांक: 3798/शै-9/चित्रकला/2025
  • आदेश दिनांक: 17.09.2025

विषय: ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 के आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश

प्रतियोगिता स्तर: विद्यालय → राज्य → राष्ट्रीय स्तर

पात्रता: कक्षा 5वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राएँ

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता लाना और उन्हें सृजनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना है। चयनित विद्यार्थियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

आदेश की पूर्ण पीडीऍफ़ प्रति नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड करें:

ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 — आदेश (संक्षेप)

जारीकर्ता: राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश · आदेश दिनांक: 17-09-2025
विषय: ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 — विद्यालय/राज्य/राष्ट्रीय स्तर के दिशा-निर्देश।

फ़ाइल आकार: FILE_SIZE 614 KB प्रकाशित: 17-09-2025
नोट: विद्यालय अपने चयनित पेंटिंग के साथ पावती संख्या (acknowledgement no.) और सत्यापित विवरण लगाकर 25 अक्टूबर 2025 से पहले निर्देशित नोडल पते पर भेजें। अधिक जानकारी के लिए PDF खोलें।

ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025, राज्य शिक्षा केन्द्र आदेश 2025, BEE पेंटिंग कॉम्पटीशन मध्यप्रदेश, Energy Conservation Painting Competition MP, MP School Painting Competition 2025

विजिट करने के लिए थैंक्स. 

👉 Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<

MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप का Whatsapp चैनल ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

RSKMP B.Ed Admission Latest News - B.Ed प्रवेश 2025-26 के लिए आयु सीमा बढ़कर 55 वर्ष हुई, राज्य शिक्षा केन्द्र आदेश यहाँ देखिये

B.Ed Entrance Age Limit MP

B.Ed Admission 2025-26: सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश नियमों में बदलाव | MP B.Ed Entrance Age Limit Increased

B.Ed Admission 2025-26: आयु सीमा में छूट के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू

(MP Government B.Ed College Admission 2025 Latest Update)

राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश ने B.Ed Admission 2025-26 के लिए एक बड़ा और सराहनीय निर्णय लिया है। MP Government Teacher Training Institutes में B.Ed Course में प्रवेश हेतु Maximum Age Limit में महत्वपूर्ण छूट दी गई है। यह निर्णय अधिक से अधिक इच्छुक उम्मीदवारों, विशेषकर मध्यम आयु वर्ग के लोगों को Teaching Career में प्रवेश का अवसर देगा। जानकारी श्री दीपक हलवे प्राचार्य सर द्वारा.

  • MP B.Ed Admission 2025
  • Government B.Ed Colleges in MP
  • B.Ed Entrance Age Limit MP 2025
  • B.Ed प्रवेश प्रक्रिया मध्यप्रदेश
  • RSKMP B.Ed Admission Latest News
  • MP Online B.Ed Form 2025
  • B.Ed Application Form Date MP

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश (RSKMP) द्वारा B.Ed प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2025-26 हेतु एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश क्र./राशिके/शि.शि./2025/991 दिनांक 05 जून 2025 के अनुसार प्रदेश के सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में B.Ed पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु नियमों में आंशिक संशोधन किया गया है।

प्रवेश संस्थान (B.Ed Colleges under MP Government):

  • प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (IASE), जबलपुर, भोपाल
  • शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय: देवास, उज्जैन, खण्डवा, ग्वालियर, रीवा, छतरपुर
  • SISE जबलपुर

प्रवेश नियम अपडेट - अधिकतम आयु सीमा में वृद्धि:

Entry Rule Update – Maximum Age Limit Increased:

अब बी.एड. में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा 1 जुलाई को 55 वर्ष या उससे कम कर दी गई है। पूर्व में यह सीमा 50 वर्ष थी। इससे वरिष्ठ अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Other Admission Rules & Process:

अन्य सभी नियम और प्रवेश प्रक्रिया पूर्व की तरह ही लागू रहेंगे। B.Ed Entrance 2025 Schedule के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ की जाएगी।

B.Ed Second Round Counselling Schedule 2025 

RSKMP B.Ed. Admission Second Round - राज्य शिक्षा केंद्र  B.Ed प्रवेश 2025-26: द्वितीय चरण काउंसलिंग प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं संस्थान सूची यहाँ देखिये 

Important for Candidates:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से MP Online Portal या संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर प्रवेश तिथि, पात्रता, दस्तावेज़ और प्रक्रिया की जानकारी लेते रहें।

B.Ed. प्रवेश हेतु आयु सीमा वृद्धि के सम्बन्ध में RSKMP Order 

Download RSKMP Order in PDF.

नोट: अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें – राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश, भोपाल अथवा एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल।

📚 जानकारी साझा करें | Share this post with aspiring teachers!

🔗 और अपडेट्स के लिए विजिट करें: www.gyandeepinfo.in

विजिट करने के लिए थैंक्स. 

👉 Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

>>> Gyan Deep Info के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<  

MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<

MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप का Whatsapp चैनल ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

ये भी देखिये -

Tribal Department MP : जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

School Education Department स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश  

MP Board (MPBSE)  : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी विविध मत्वपूर्ण आदेश 

Health Department MP : स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी उपयोगी आदेश. 

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वरा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

MP Finance (वित्त विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश 

GAD MP (सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण आदेश

WhatsApp पर Share करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Share:

Gyan Deep Info की अपडेट E-Mail पर प्राप्त करने के लिए अपना Email दर्ज कर Subscribe पर क्लिक कीजिए

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Welcome





Gyan Deep Info पर आपका स्वागत है. “Welcome To Gyan Deep Info” DPI Orders - GAD MP Orders - MP Finance Orders - Health Department Orders - MP Education Department Orders - Tribal Department Orders.


This Blog is protected by DMCA.com

Recent Posts

Popular Posts

यह ब्लॉग खोजें

Copyright Gyan Deep Info. Blogger द्वारा संचालित.

Contact Us

नाम

ईमेल *

संदेश *

Subscribe Here

About us

ब्लॉग आर्काइव